शिंदे सेना को सताया ‘जैसे को तैसा’ का डर, ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के डर से 5 स्टार होटल में शिफ्ट किए पार्षद

shinde

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद हलचल तेज हो गई है. बीएमसी चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. शिंदे गुट की शिवसेना अब इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में हैं. वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को चुनाव परिणामों से तगड़ा झटका लगा है. बीएमसी में बीजेपी का सत्तासीन होना तय है लेकिन 3 साल पहले हुए एक घटनाक्रम ने शिंदे गुट की शिवसेना की अब रातों की नींद उड़ा रखी है. लगभग साढ़े 3 साल पहले आया था सियासी भूचाल आपको याद दिला दें कि करीब साढ़े 3 साल पहले जब महाराष्ट्र में … Read more

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूकंप: बीजेपी को लाभ, शिवसेना को तगड़ा झटका

maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ज्वार की लहरें उठने के लिए तैयार हैं. वजह है महाविकास अघाड़ी में होने वाली संभावित टूट, जिससे सत्तारूढ़ महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी गदगद हो उठी है. दरअसल, महाराष्ट्र में नगर परिषद व पंचायत चुनावों के तुरंत बाद नगर निगम चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है. वहीं मुंबई महानगरपालिका चुनाव में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मनसे और उद्धव ठाकरे समर्थित शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावना है. बताया जा रहा है कि महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में दोनों ठाकरे गुट और मनसे के … Read more

महायुति में उठ रही विवाद की चिंगारी! आखिर कौन है शिंदे का दुश्मन नंबर वन

maharashtra politics

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर खींचतान चल रही है. आए दिन गठबंधन में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में बयानबाजी सामने आ रही है. इसी बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोलापुर में ‘दुश्मन नंबर वन’ वाले बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है कि आखिर शिंदे का दुश्मन नंबर वन कौन है… हाल ही में शाह-शिंदे मुलाकात से भी कई तरह की बयानबाजी को हवा मिल रही है. यह भी पढ़ें: फिर जाग उठा ‘बाबरी मस्जिद’ का जिन: इसी मुद्दे पर खेला जा रहा बंगाल का चुनावी खेल कुछ लोग मेरी मौजूदगी से परेशान स्थानीय निकाय चुनावों पर उठे सवालों के बीच … Read more

राजनीति के ‘पितामह’ रणनीति में चूके तो सिपहसालारों के हौसले भी हो रहे पस्त!

शरद पवार का बड़ा फैसला

देश की मौजूदा राजनीति के पितामह कहे जाने वाले शरद पवार इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में फेल हो गए. 180 सीटों का दावा करने वाला महाविकास अघाड़ी केवल 46 सीटों पर सिमट गया. शरद पवार की एनसीपी के खाते में भी केवल 10 सीटे आयीं. 86 वर्ष के शरद पवार के नेतृत्व में संभवत: ये अंतिम चुनाव था. माना यही जा रहा है कि महाविकास विकास अघाड़ी अब पूरी तरह से तहस नहस हो चुका है और अब उनके सिपहसालारों के हौसले भी पस्त होते जा रहे हैं. ऐसा एनसीपी के साथ ज्यादा है. ऐसे में खबर आ रही है कि शरद पवार के दाहिने हाथ कहे जाने वाले … Read more

6 महीने पहले से अंदेशा होने के बावजूद शिंदे की बगावत रोकने में नाकाम रहे ठाकरे- पवार का बड़ा दावा

img 20230205 140404

Ajit Pawar on Uddhav Thackeray. बीते साल एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने और बीजेपी गठबंधन की नई सरकार के गठन के करीब आठ महीने बाद एनसीपी नेता अजीत पवार ने बड़ा दावा किया है. पवार ने दावा किया कि शिवसेना में बगावत को लेकर उद्धव ठाकरे को चेतावनी देने के बावजूद उद्धव ठाकरे इस बगावत को रोक नहीं सके थे. बता दें कि अजीत पवार एमवीए गठबंधन वाली ठाकरे सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री रहे थे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार चल रही थी. बीते साल शिवसेना के एक गुट ने एकनाथ … Read more

24 में मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, KCR लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, कुमारस्वामी ने किया समर्थन

img 20220913 114539

Politalks.News/Bharat/KCR. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए देशभर के विपक्षी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीते रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन एक साथ किया. इसके बाद देश के राजनीतिक मुद्दों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई. बैठक के बाद कुमारस्वामी ने केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पैरवी करते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दोनों नेताओं ने माना कि वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुकूल … Read more

नहीं झुकेंगे दिल्ली के आगे- मोदी सरकार पर पवार का सीधा हमला, विपक्षी दलों से एकजुट होने का आव्हान

img 20220912 100853

Politalks.News/Delhi/NCP/Pawar. देशभर में विपक्षी दलों के कई नेताओं पर जारी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बीते रोज रविवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी. इसके साथ ही पवार ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर-भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया है. वहीं एनसीपी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को खासा हंगामा देखा गया. यहां अधिवेशन के बीच में ही मंच छोड़कर अजीत पवार बाहर निकल गए. माना जा रहा है बोलने … Read more

तीन महीने में ही गहराया एकनाथ शिंदे सरकार पर सियासी संकट, 4 MLA के जाते ही खड़ा होगा ये खतरा!

fe277b61964c99a04a499638a45ed701 original

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना से बगावत कर बीजेपी की शरण में पहुंचकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के सामने बहुत कम समय में ही सियासी संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में अभी सरकार बने करीब तीन महीने ही बीते हैं, लेकिन अभी से शिंदे को अपने साथ आए विधायकों की नाराजगी से गुजरना पड़ रहा है. यही कारण है कि वह कैबिनेट का दूसरा विस्तार भी नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल शिवसेना से बागी ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में खुद को मंत्री देखना चाहते हैं जबकि सभी को एडजस्ट करना बिलकुल भी संभव नहीं है. वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में असली शिवसेना और नकली शिवसेना … Read more