‘महाराज’ से रेस लगाने की होड़ में गिरे ‘सिपहसालार’, सहारा देने की बजाय खिलखिलाए, फिर थामा बल्ला
Politalks.News/Madhyapradesh. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ‘महाराज’ (Maharaj) का सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने नए बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (International Cricket Stadium) के ग्राउंड को चेक करने के लिए दौड़ लगाई. अपने नेता को दौड़ता देख उत्साह में उनके साथ समर्थकों ने दौड़ लगा दी. लेकिन यहां ज्यादा जोश दिखाने के चक्कर में कुछ समर्थक धड़ाम से जमीन पर भी गिर पड़े. इनमें सिंधिया समर्थक और प्रॉपर्टी व्यवसायी संजय शर्मा भी रहे. अपने सिपहसालारों को औंधे मुंह गिरता देख सिंधिया खिलखिलाकर हंसे और रुककर उन्हें उठाने की बजाय दौड़ते हुए आगे निकल गए. ‘महाराज’ … Read more