क्या महाराष्ट्र में हो चुकी है ‘खेला’ होने की शुरुआत?

ajp

Maharashtra Politics: एक कहावत है कि जो बोया है, वही काटने को मिलेगा. महाराष्ट्र की राजनीति में बिलकुल वैसा ही देखने को मिल रहा है. सत्ता में तीन तीन बड़ी पार्टियां होने और एक तिहाई सीटें होने के बावजूद विपक्ष का खौफ इतना है कि सरकार की नींद उड़ी हुई हैं कि पता नहीं अगले पल क्या घट जाए. पिछले तीन साढ़े तीन साल में महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक के बाद कुछ समय के लिए शांति छा गयी थी, वो अब अशांति की ओर बढ़ते दिख रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार को बड़ा झटका देते हुए चार शीर्ष नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे … Read more

भगवा टोपी पहनने वाले अगर प्रखर हिंदुत्ववादी तो फिर RSS की टोपी काली कैसे? संघ दे जवाब- सामना

सामना के जरिये शिवसेना ने साधा विरोधियों पर निशाना

PolitalksNews/Maharashtra/Saamana. शनिवार को महाराष्ट्र में हुई शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विशाल रैली इन दिनों प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने शिवसेना की इस रैली पर जमकर कटाक्ष किये तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर जमकर पलटवार किया है. यहीं प्रदेश में जारी लाउडस्पीकर विवाद, हनुमान चालीसा सहित हिंदुत्व और सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग को लेकर भी शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिये पटलवार किया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा गया कि, ‘शिवसेना को कमजोर आंकने और नीचे खींचने का दुस्साहस भारी पड़ेगा.’ हिंदुत्व का जिक्र … Read more

हनुमान चालीसा को लेकर गरमाई सियासत, राणा दंपति के आवास के बाहर बैठे शिवसैनिकों ने दी चेतावनी

हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में मचा हंगामा

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा ओर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है. महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान क्या किया शिवसेना भड़क गई. राणा दंपति के इस एलान के बाद शनिवार सुबह से ही भारी संख्या में शिवसैनिक डटे हैं वहीं भारी पुलिस बल भी वहां तैनात है. राणा दंपति अब भी मातोश्री जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं. अपने आवास के बाहर मौजूद शिवसैनिकों को देख सांसद नवनीत राणा ने कहा कि, ‘एक सांसद और विधायक को घर में कैद कर लिया गया है. वहीं शिवसैनिकों का कहना है कि … Read more