‘सामना’ में कांग्रेस पर निशाना- जमींदारी गंवा चुके जर्जर महल जैसे हालात, मुस्लिम-दलित निकले मुठ्ठी से

'कांग्रेस जर्जर महल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के महाअघाड़ी गठबंधन (Maha Aghadi Alliance) में एक बार फिर खींचतान और बड़ी दरार के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र सामना (Samna) के संपादकीय में कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. सामना में लिखा है कि, ‘अब कांग्रेस (Congress) की हालत एक जर्जर महल की तरह हो गई है. इतना ही नहीं सामना में दावा किया गया है कि, ‘मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के मुसलमान सिर्फ शिवसेना को वोट देते हैं’. सामना में शरद पवार (sharad panwar) का भी हवाला दिया गया है. सामना में लिखा गया है कि, ‘हिंदू वोट की राजनीति सफल … Read more