कोरोना की मंदी झेल रहे शिवराज बोले- ‘मामा अभी है कड़की में, कहो तो ले लूं उधार, बाद में चुका देंगे यार’

कोरोना की मंदी झेल रहे शिवराज बोले

Politalks.News/MadhyaPradesh. अक्सर अपने निराले और मुंहफट अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अपने खंडवा प्रवास के दौरान अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए. एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना महामारी के कारण राजस्व में आई कमी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वहां बैठी जनता अपनी हंसी रोक नहीं पाई और उन्होंने जमकर ठहाके लगाए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘देखो भाई मामा अभी कड़की में है, कहो तो उधार ले लूं, बाद में चुका देंगे यार.’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को … Read more

अचानक बदले उमा भारती के तेवर MP में नेतृत्व परिवर्तन का साइन तो नहीं, ब्यूरोक्रेसी पर भी करारा हमला

उमा भारती के बदले तेवरों से दिल्ली-भोपाल तक सब हैरान

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अचानक अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उमा भारती एमपी में ‘लट्ठ के दम‘ पर ‘शराबबंदी‘ लागू करवाने की बात कर रही हैं. वहीं, उमा भारती ने रेलवे के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाया है. पूर्व सीएम उमा भारती के तेवर इन दिनों फिर से बदल रहे हैं. भारती के तेवर ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है. आपको बता दें, उमा भारती करीब एक साल से एमपी में शराबबंदी की मांग कर रही थीं, उसके बाद बीच में वें शांत हो गई थीं, लेकिन अब फिर से मध्यप्रदेश में … Read more

मंत्री से मिलने का ‘हठ-योग’, MLA साहब की पुलिस को करनी पड़ी टंगा-टोली, फिर मंत्री ने लगाया गले

मंत्री से मिलने का 'हठ-योग'

Politalks.News/Madhypradesh. विधायक की पुलिस को करनी पड़ी टंगा टोली, खबर मध्य प्रदेश से है. यहां उच्च शिक्षा मंत्री और डिंडौरी जिले के प्रभारी मोहन यादव डिंडौरी पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम रास्ता रोककर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने MLA साहब को रास्ते से उठाकर किनारे कर दिया. विधायक साहब की टंगाटोली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि, उन्होंने तो केवल कलेक्टर सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों से प्रभारी मंत्री मोहन यादव से मिलने का अनुरोध किया था, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा साहब ने भी जनप्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट में आकर मिलने की बात कही थी. हालांकि … Read more

कमलनाथ के ‘आग लगा दो’ वाले वीडियो पर गर्माई सियासत, कांग्रेस बोली साजिश तो BJP ने कहा शर्मनाक

कमलनाथ के वीडियो ने मध्यप्रदेश की सियासत में लगाई आग

Politalks.News/MadhyaPradesh. केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 6 महीने से आंदोलनरत है. इस दौरान कई राजनीतिक दलों ने इन किसान बिलों का विरोध किया और देश की सबसे बड़ी एवं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी इस आंदोलन को खूब भुनाया. लेकिन कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर ने कांग्रेस को किसानों के समर्थन में थोड़ा शांत जरूर कर दिया. इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक वायरल वीडियो ने फिर से इस आंदोलन में कांग्रेस का हाथ होने की पुष्टि कर दी है. जी हां मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक … Read more

कमलनाथ के 1 लाख लोगों की कोरोना से मौत के आरोपों पर भड़के नरोत्तम मिश्रा ने की इस्तीफे की मांग

कोरोना से मौत के आरोपों पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

Politalks.News/MadhyaPradesh. देश भर में कोरोना के कहर के बीच राजनीति भी अपने चरम पर है. कभी कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति हो रही है तो कभी ऑक्सीजन की कमी को मुद्दा बनाकर देश की राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, और अब जैसे-जैसे कोरोना के नए मामलों में कमी आने लगी है तो अब इस पर भी राजनीति शुरू हो गई है. विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार पर कोरोना के आंकड़ों को छुपाने के आरोप लगा रही हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत के गम्भीर आरोप लगाते हुए असल आंकड़ों को छिपाने का … Read more

रेमेडिसिवर की कालाबजारी के आरोपों में घिरे सिंधिया के करीबी मंत्री तुलसी सिलावट की जा सकती है कुर्सी!

सिंधिया के करीबी मंत्री तुलसी सिलावट की जा सकती है कुर्सी!

Politalks.news/MadhyaPradesh. देश भर में कोरोना की दूसरी लहार ने हाहाकार मचाया हुआ है. कोरोना की इस दूसरी लहर ने शहर में तो कोहराम मचाया ही साथ ही साथ गांवों को भी नहीं छोड़ा. ऐसे में देश के कई क्षेत्रों से जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी की खबरें आम हो चुकी है. एक इंसान की जान बचाने के लिए मिलने रेमडेसिविर की कालाबाजारी का खेल अब आम हो चला है. बाजार में रेमडेसिविर की किल्लत से न जाने कितने ही लोगों की मौत हो चुकी लेकिन ना ही केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकारें इसे रोकने में कामयाब हो पाई है. ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश में भी सामने आया … Read more

शिवराज की कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पेंशन योजना बनी मिसाल, शिवसेना ने सामना में की प्रशंसा

शिवराज की कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पेंशन योजना बनी मिसाल

Politalks.News/MadhyaPradesh. देशभर में कोरोना से बिगड़े हालातों में राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता को हर सुविधा देने का हर सम्भव प्रयास कर रही है. इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बहुत ही संवेदनशील निर्णय लेते हुए घोषणा की कि जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या अभिभावकों को कोविड -19 में खो दिया है, उन्हें मुफ्त शिक्षा और 5,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी. यही नहीं इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी प्रदेश सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस निर्णय की सराहना खूब सराहना हो रही है. इसी कड़ी में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवराज सिंह चौहान की इस … Read more

मध्यप्रदेश में महामारी पर सियासत जारी, कमलनाथ ने साधा शिवराज पर निशाना तो मंत्री ने किया पलटवार

कमलनाथ ने साधा शिवराज पर निशाना तो मंत्री ने किया पलटवार

Politalks.News/MadhyaPradesh. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है. कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में देश नित नए रिकॉर्ड बना रहा है और मौतों का आंकड़ा भी किसी से छिपा हुआ नहीं है. राज्यों में ऑक्सीजन, कोरोना वैक्सीन और वेंटीलेटर की कमी के लिए राज्य सरकारें लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधे हुए है. कुछ ऐसे ही हालात मध्य प्रदेश के भी है लेकिन यहां सरकार नहीं विपक्ष लगातार शिवराज सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधे हुए है. मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल 12,758 नए मामले सामने आए हैं और 105 लोगों की मौत हो गई है. एक तरफ मध्यप्रदेश के … Read more

शिवराज सिंह को भाया कमलनाथ मॉडल, छिंदवाड़ा के मास्टर प्लान को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

shivraj ko bhaya kamalnath chindwara master plan

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शायद नाथ मॉडल पसंद आ गया है. इसी के चलते शिवराज सरकार ने प्रस्ताव को बिना किसी मंजूरी के सीधे मंजूरी दे दी है. पिछली कमलनाथ सरकार में छिंदवाड़ा के मास्टर प्लान में 27 गांवों को शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्लान परवान चढ़ता, इससे पहले ही सरकार गिर गई. इसके बाद लगने लगा था कि छिंदवाड़ा का मास्टर प्लान अब सरकारों के अधर झूल में अटक जाएगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और न ही प्रस्ताव पर सरकार बदलने का कोई असर हुआ. शिवराज सरकार ने प्रस्ताव को बदलाव किए बिना मंजूरी दे दी है. नगरीय विकास … Read more

कोई हमारी बेटियों के साथ घिनौनी हरकत करेगा तो उन्हें तोड़कर रख दूंगा: लव जिहाद पर शिवराज सिंह

Shivraj Singh On Love Jihaad

Politalks.News/ShivrajSingh/LoveJihad. ‘अगर कोई हमारी बेटियों के साथ घृणित कुछ भी करने की कोशिश करता है, तो मैं उसे तोड़ दूंगा,’ यह कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) का, जो लव जिहाद पर बोल रहे थे. सीएम शिवराज सिंह ने कह कि अगर कोई अगर बहला-फुसलाकर, दबाव या लालच देकर ऐसा करने की कोशिश करेगा तो सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी. सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि सभी धर्म और जातियों में लव जिहाद जैसे कुकृत्य को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. किसान कल्याण योजना की राशि वितरण के दौरान शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप भी लगाया. CM शिवराज सिंह … Read more