तेलंगाना में कांग्रेस को खदेड़ने के लिए केसीआर से हाथ मिलाएगी बीजेपी!

telangana politics

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आए एग्जिट पोल में केसीआर की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है. वजह है – राज्य में कांग्रेस को सत्ताधारी बीआरएस पर बढ़त मिल रही है. उसके बाद यह सवाल सभी के जहन में चल रहा है कि तीसरी बार सत्ता प्राप्त करने के सीएम केसीआर का सपना कांग्रेस तोड़ सकती है. उसके बाद क्या केसीआर (के.चंद्रशेखर राव) सीएम बने रहेंगे या एक दशक के अंतराल के बाद तेलंगाना की कमान किसके हाथों में जा रही है.. जैसे सवाल सभी के जेहन में बने हुए हैं. अब सबकी नजर आज शुरू हुई मतगणना पर टिक गयी है. हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि … Read more

तेलंगाना में 70.60 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजों में कांग्रेस चमकी

telangana exit poll 2023

तेलंगाना के साथ पांच राज्यों में हुई मतदान प्रक्रिया अब संपन्न हो चुकी है. बीते दिवस तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई जिसमें 70.60 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. बीती शाम आए एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशी देने वाले साबित हुए हैं. यहां केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को तगड़ा झटका लगा है. अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बता रहे हैं. तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 60 से 65 सीटें दक्षिणी राज्य तेलंगाना में जारी एग्जिट पोल में कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ा … Read more

‘जो गाय काटेगा, उसका हाथ तोड़ूंगा, यही मेरा स्टाइल..’ बीजेपी नेता का विवादित बयान

t.raja singh lodh telangana

तेलंगाना में मतदान से पहले एक बीजेपी नेता और पार्टी प्रत्याशी का एक विवादित बयान सामने आया है. तेलंगाना में BJP के सबसे चर्चित और विवादित कैंडिडेट टी राजा सिंह ने एक बयान देते हुए कहा कि मैं मरने से नहीं डरता और न ही किसी को मारने से डरता हूं. सोच समझकर मुझसे गद्दारी करना. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जो गाय काटेगा, उसका हाथ तोड़ूंगा, यही मेरा स्टाइल है. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज पर टार्गेट करते हुए कहा कि मुसलमानों से एक ही बात कहना चाहता हूं, अगर भलाई चाहते हैं तो मोदी जी से जुड़ें, बर्बादी चाहते हैं तो ओवैसी से जुड़ें. टी राजा हैदराबाद … Read more

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरु, क्या बीजेपी बनेगी किंगमेकर?

telangana assembly elections 2023

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत तेलंगाना में आज वोटिंग है. प्रदेश की 119 सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है. चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 35,655 है. 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में एक दूसरे से दंगल कर रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर, उनके मंत्री-पुत्र के टी रामाराव, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी एवं भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार और डी अरविंद की किस्मत … Read more

तेलंगाना की सियासी पिच पर किस तरह की ‘कलात्मक राजनीति’ करेंगे मोहम्मद अजहरुद्दीन?

mohammad azharuddin in telangana

तेलंगाना में 119 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव में हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन मैदान में है. इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने मोहम्मद रशेद फ़राज़ुद्दीन को उतारा है. वहीं बीआरएस ने अपने मौजूदा विधायक एम गोपीनाथ को इस क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. तीनों में ​टक्कर का मुकाबला बताया जा रहा है और यह सीट त्रिकोणीय समीकरणों में फंस गयी है. इसके बावजूद इस सियासी पिच पर मोहम्मद अजहरुद्दीन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए अज़हरुद्दीन ने कहा, ‘हम … Read more