12 सांसदों के निलंबन को विपक्ष ने बताया ‘तानाशाही’, खड़गे बोले- घोंटा लोकतंत्र का गला, कल होगा हंगामा
Politalks.News/Delhi. संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत भी मानसून सत्र की तर्ज पर हंगामेदार रही है. जहां एक और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का बिल पास हो गया, तो वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सदन ने विपक्षी दल के 12 सांसदों को इस सत्र की पूरी कार्यवाही के दौरान निलंबित कर दिया है. इन सांसदों पर यह कार्रवाई मानसून सत्र (11 अगस्त से) के दौरान अनुचित व्यवहार के चलते की गई. इस पर विपक्ष दलों ने आंखें लाल कर ली हैं. विपक्षी नेताओं ने इन सांसदों के निलंबन को अनुचित और अलोकतांत्रिक करार दिया और आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उच्च सदन के सभी नियमों … Read more