NEET परीक्षा में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर बेनीवाल ने की मांडवीया से मुलाकात, सदन में उठाई ये मांग

बेनीवाल ने NEET भर्ती परीक्षा दुबारा कराने की उठाई मांग

Politalks.News/HanumanBeniwal. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 में देश भर में गड़बड़ी के मामले सामने आये हैं. ऐसा ही मामला राजस्थान के नागौर और श्रीगंगानगर जिले में भी सामने आया था. इसके बाद कोटा के सेंटर पर हुई गड़बड़ी के मामले में विद्यार्थियों ने दोबारा एग्जाम करवाने की मांग भी उठाई थी. अब एक बार फिर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने युवाओं की इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया हैं. नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया से उनके कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान सांसद … Read more

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक, बोली कांग्रेस- कल कहोगे भगवा कपड़े पहनकर आओ

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक

Politalks.News/Delhi. गुरूवार को जहां संसद के मानसून सत्र से पहले जारी की गई अमर्यादित शब्दों की सूची जारी होने पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब एक और नया आदेश जारी हो गया है. गुरूवार देश शाम को एक नया आदेश जारी हुआ है जिसके अनुसार अब संसद भवन परिसर में अब प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल आयोजित नहीं किए जा सकते हैं. सचिवालय की ओर से इसके लिए एक परिपत्र भी जारी किया गया है. संसद के सेक्रेट्री जनरल के नए आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए अब इस परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं. इस आदेश के सामने आने … Read more

मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले सभी शब्द ‘असंसदीय’ माने जाएंगे- कांग्रेस, बिरला ने दिया जवाब

भ्रम की स्थिति ना करें पैदा- बिरला

Politalks.News/Delhi. 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले देश में एक नई बहस शुरू हो गई है. लोकसभा सचिवालय ने मानसून सत्र से ठीक 4 दिन पहले हिंदी और अंग्रेज़ी के ऐसे शब्दों-वाक्यों की सूची जारी की है, जिनका सदन में इस्तेमाल असंसदीय माना जाएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिन शब्दों को असंसदीय भाषा की श्रेणी में रखा गया है उनमें शकुनि, तानाशाह, तानाशाही, जयचंद, विनाश पुरुष, ख़ालिस्तानी और ख़ून से खेती जैसी शब्द शामिल हैं. यानी अगर इन शब्दों का इस्तेमाल संसद में किया गया तो उसे सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा. इसे लेकर देश में नई बहस छिड़ गई है. … Read more

सीजेआई की टिप्पणी पर बोले ओम बिरला- यह आरोप सही नहीं हैं, हर अहम बिल पर होती है व्यापक चर्चा

img 20220619 111620

Politalks.News/Rajasthan. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की उस टिप्पणी पर असहमित जताई है जिसमें सीजेआई ने संसद की कार्यवाही पर चिंता जताई थी. सीजेआई ने संसद की कार्यवाही में होने वाले हंगामों का जिक्र करते इस बात पर खेद जताया था कि कानून पास करते वक्त उचित बहस नहीं होती. लगभग 10 महीने बाद एक साक्षात्कार के दौरान सीजेआई की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम बिड़ला ने कहा कि यह आरोप सही नहीं है, हर अहम बिल पर व्यापक चर्चा कराई जाती रही है. आपको बता दें, सीजेआई एनवी रमना की यह टिप्पणी तब सामने आई थी जब पिछले स्वतंत्रता दिवस … Read more

अब राज्यसभा में भी नहीं होगा BJP का कोई मुस्लिम चेहरा, नकवी की तो लोकसभा की उम्मीद भी टूटी

बीजेपी ने की मुस्लिम चेहरों की छुट्टी

Politalks.News/BJP/Rajyasabha. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी भारतीय जनता पार्टी का एक भी मुस्लिम सांसद नहीं बचा है. इससे पहले राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन मुस्लिम सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी, एमजे अकबर और जफर इस्लाम होते थे. लेकिन इस बार इन तीनों की विदाई हो गई और किसी की वापसी नहीं हो रही है. बीते मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन तक भाजपा ने 22 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए और उसमें किसी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था. इस तरह राज्यसभा में भाजपा के एक सौ सदस्य होंगे, जिसमें एक भी मुस्लिम सदस्य नहीं होगा. हालांकि उत्तरप्रदेश में होने वाले रामपुर और आजमगढ़ … Read more

भाजपा फिर करेगी दूसरे सियासी दलों में तोड़फोड़! राज्यसभा में 100 के आंकड़े को बनाए रखना बनी चुनौती

बीजेपी की सियासी परीक्षा

Politalks.News/Rajyasabha. पिछले लगभग 30 सालों से ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हाल ही में संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी ने सौ सांसद पूरे करने के इतिहास बनाया है. लेकिन भाजपा की यह खुशी ज्यादा दिन टिकती नजर नहीं आ रही है. अगले कुछ महीनों में देश के अलग अलग राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं, इनमें से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों या तो भाजपा को नुकसान होगा और या उसकी सीटें बराबर रहेंगी, ऐसे में अगर भाजपा के सदस्यों की भरपाई नहीं होती है तो राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या फिर सौ के नीचे पहुंच जाएगी. ऐसे … Read more

देश की आर्थिक स्थिति हो रही है बदतर, आने वाले समय में राज्य वेतन दे पाने में भी होंगे अक्षम?- ममता

'देश बढ़ रहा है आर्थिक संकट की ओर...'

Politalks.News/RisingInflation. राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद महंगाई ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. दो साल कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और बढ़ती बेरोजगारी के कारण पहले ही आम आदमी की कमाई घट चुकी है. बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए सरकार कुछ भी करती नजर नहीं आ रही है. इसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बढ़ती … Read more

लंबित जल विवादों के शीघ्र निस्तारण और अवैध हथियारों के लाइसेंस को लेकर सदन में बोले बेनीवाल

लोकसभा में बोले बेनीवाल

Politalk.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को लोक सभा में नियम 377 के तहत राजस्थान के लंबित जल विवादों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई.  इस दौरान सांसद बेनीवाल ने पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्रियों के मध्य रावी व्यास नदियों के आदि के जल के बंटवारे को लेकर जो समझौता हुआ उसका भी जिक्र किया. जल विवाद को लेकर सांसद बेनीवाल ने मांग करते हुए कहा कि, ‘केंद्र इस मामले में संबंधित राज्यों के साथ बैठकर विवादो का हल निकाले.’ इस दौरान सांसद बेनीवाल ने जल को लेकर राजस्थान में हुए आंदोलनो का भी जिक्र किया. इसके साथ सांसद बेनीवाल ने लोकसभा … Read more

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी- मीणा, वहीं गोठवाल की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी

Politalks.News/DrArchanaSharama. दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बता दें, लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने से डिप्रेशन में आई डॉ अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. मामले को लेकर जहां प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड प्रकरण की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई दी. लोकसभा में दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लोक महत्त्व के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि, ‘सिंहासन पर बैठने का उत्तराधिकारी वह होता है जो समस्त पक्षों … Read more

जिस स्कीम का उड़ाया मजाक, उसी ने निभाई सरकार को बचाने में अहम भूमिका- सोनिया के निशाने पर केंद्र

सोनिया का पीएम मोदी पर तंज

Politalks.News/Loksabha. आज कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. तो वहीं सदन के अंदर लोकसभा में आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मनरेगा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया. सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया. बिना पीएम मोदी का नाम लिए सोनिया गांधी ने कहा कि, ‘MGNREGA, जिसका कुछ लोगों ने कुछ साल पहले मजाक उड़ाया था, उसी ने गरीब परिवारों को समय से सहायता दी और सरकार को बचाने में भी अहम भूमिका निभाई.’ सोनिया गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं गिर्राज सिंह … Read more