2024 की तैयारियों में जुटे अखिलेश ने जेल में जाकर की रमाकांत से मुलाकात, बीजेपी को दी ये चुनौती

आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जेल में बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे. इटौरा स्थित जेल के अंदर अखिलेश यादव ने करीब एक घंटे तक रमाकांत यादव से मुलाकात की. यही नहीं रमाकांत यादव को बैरक से बाहर निकालकर अखिलेश यादव से मिलवाया गया. वहीं अखिलेश यादव के आगमन को देखते हुए शहर से लेकर इटौरा जेल तक जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी. अब सियासी चर्चा इस बात की है कि, जिस अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ आने की जहमत नहीं उठाई वो एकदम से वहां कैसे पहुंच गए? इसके पीछे की रणनीति को समझें तो अखिलेश … Read more

PM मोदी के विश्वगुरु के जवाब में केजरीवाल का ‘मेक इंडिया नंबर वन’, 2024 की शुरू हुई जंग?

Mission 2024?

Politalks.News/Delhi/MakeIndiaNO1. पुरे देश में अपनी पहचान बना चुकी आम आदमी पार्टी धीरे धीरे अपनी नींव मजबूत करती जा रही है. दिल्ली के बाद पंजाब की सियासत में अपने पैर जमा चुकी आम आदमी पार्टी की नजरें गुजरात पर जा कर टिक चुकी है. वहीं चर्चा ये भी है कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी जीत जाती है तो उनके दल को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल जाएगा. यही वजह है कि पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए राजनीति कर रहे हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से भारत के विश्वगुरु बनने की बात कह … Read more

संसद में गूंजा BJP सांसद पर हमले का मामला, बोलीं जसकौर- गहलोत सरकार को नहीं है बेटियों की परवाह

कोली पर हमले को लेकर सदन में गरजीं जसकौर

Politalks.News/Rajasthan. भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रविवार देर रात हुए कथित हमले के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी जहां पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, वहीं सांसद कौली पर खनन माफिया की तरफ से हुए हमले की गूंज सोमवार को संसद तक सुनाई दी. दौसा सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान में स्थिति भयावह है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. खनन माफियाओं को पूरी छूट दी हुई है, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं.’ वहीं … Read more

अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ अन्याय, न तो रेंक मिलेगी न प्रमोशन और न मिलेगी पेंशन- बेनीवाल

सदन में युवाओं की आवाज बने बेनीवाल

Politalks.News/Agnipath/HanumanBeniwal. केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर लाई गई अग्निपथ योजना का हिंसक घटनाओं को छोड़कर देशभर में विरोध अभी भी जारी है. केंद्र की इस योजना का सभी विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद तक विरोध कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अग्निपथ योजना को वापस लेने की संसद में मांग उठाई. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने सरकार को पुराने तर्ज पर सेना भर्ती रैलियों का आयोजन आयु में दो वर्ष … Read more

देश में महंगाई है ही कहां, आम आदमी सुकून से खा रहा है दो वक़्त का खाना- सत्य या चिंता का विषय?

दो वक़्त का मिल तो रहा है खाना, फिर कहां है महंगाई?

Politalks.News/PriceInflation. देशभर की आम जनता इन दिनों महंगाई से जबरदस्त त्रस्त है और ये तो एक आम आदमी ही जानता है कि आखिर किस तरह वह सिमित कमाई में अपने घर का खर्चा चला रहा है. क्योंकि कोरोना महामारी की मार से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं. हम ये भी जानते हैं कि देश में बेरोजगारी किस कदर बढ़ रही है और कोरोना के कारण कितने लोगों की अब तक नौकरी जा चुकी है इससे भी हम सब वाकिफ हैं लेकिन इसी महंगाई के बीच अगर कोई ये कहे कि, ‘देश में महंगाई है कहां, लोग दोनों टाइम भर पेट खाना खा रहे हैं, सरकार फ्री फंड का लोगों … Read more

गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, देश में टाइगर रिजर्व के लिए प्रावधान हैं तो गायों के लिए क्यों नहीं?- बेनीवाल

बेनीवाल ने संसद में उठाई ये मांग

Politalks.News/HanumanBeniwal. सरकार ने लोकसभा में आज वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक पेश किया. सरकार के द्वारा लाया गया ये बिल पशु पक्षियों एवं वनस्पतियों के संरक्षण को विनियमित करके संरक्षित प्रजातियों को बढ़ाने, और वन्य जीवों तथा वनस्पतियों की संकटग्रस्त प्रजातियो के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संबंध में एक संधि को लागू करने के उद्देश्य से लाया गया है. इस बिल पर मंगलवार को लोकसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने वनों को बचाने व वन्य जीवों के संरक्षण की मांग उठाई. इसके साथ ही गायों में फैली लम्पि महामारी को लेकर भी सांसद बेनीवाल ने सदन का ध्यान अपनी और आकर्षित … Read more

बढ़ती महंगाई पर बेनीवाल ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ- जनता ने दो बार जताया है भरोसा, अब…

महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत बढ़ती हुई महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लिया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सदन में महंगाई जैसे गंभीर औए महत्पूर्ण विषय पीकर चर्चा हो रही है, मगर यह चर्चा तभी सार्थक होगी जब सरकार महंगाई कम करने के ठोस कदम तत्काल उठाएगी और सदस्यों के सुझावों को अमल में लाया जाएगा. सदन में सांसद … Read more

सत्ता में कभी नहीं आने के भय से कांग्रेसी देते हैं ऐसे बयान जो उनके चरित्र को करते हैं उजागर- पूनियां

‘सोनिया गांधी मांगे माफ़ी’

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है. चौधरी के बयान पर जहां मानसून सत्र में पहली बार सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा एवं राज्यसभा की आज की कार्यवाही बाधित हुई तो वहीं भाजपा नेताओं ने सड़क से लेकर सदन के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बीजेपी के विरोध के बाद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से माफ़ी मांगने की बात भी कही और उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा. अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का पुरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. राजस्थान में बीजेपी प्रदेश … Read more

चौधरी के बयान पर अधीर हुई BJP, तो गुस्से में नजर आईं सोनिया ने स्मृति से कहा- डोंट टॉक टू मी, जानें क्यों

चौधरी के बयान पर सियासत घमासान

Politalks.News/Delhi. देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के मुंह से निकले विवादित शब्द को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. सत्ताधारी दल बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है. देश भर में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस सांसद चौधरी के बयान पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवा रहे हैं. यही नहीं जहां रोजाना विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित की जा रही थी आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष के जबरदस्त हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी. गुरूवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू होते … Read more

संसद में रोका तो राहुल ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार, PM मोदी को बताया ‘राजा’, पूछे 10 सवाल

देश के राजा से राहुल के 10 सवाल

Politalks.News/RahulGandhi. देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम जनता परेशान है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा खाद्य प्रदार्थों पर लगाए गए GST के बाद से मध्यम वर्गीय परिवार की मानों कमर ही टूट चुकी है. इसे लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं है. 18 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में जहां विपक्ष इन मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहता है तो वहीं सरकार की तरफ से अब तक … Read more