रमेश बिधूड़ी की डर्टी पिक्चर! लोकतंत्र के पवित्र मंदिर की सभी मर्यादाओं को लांघ बैठे बीजेपी सांसद!

Ramesh Bidhuri

Ramesh Bidhuri Video: संसद को लोकतंत्र का सबसे पवित्र मंदिर कहा जाता है. आज उसी मंदिर में खड़े होकर बीजेपी सांसद ने संसद की गरिमा और मर्यादा को तार तार करते हुए संसद को गालियों एवं धमकियों का अखाड़ा बना दिया. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को लेकर संसद की कार्यवाही के दौरान ही जमकर अपशब्द बोले और भद्दी गालियां दी. यहा तक की विपक्षी सांसद को उग्रवादी तक कहते हुए बाहर देख लेने की धमकी भी दी. इसके बाद विपक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा मचाया. हंगामा बढ़ते देख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बिधूड़ी के बयान पर माफी मांगनी पड़ी. … Read more

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में 2 वोट पड़े

Women's Reservation Bill

महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर, लोकसभा पास हुआ नारी शक्ति वंदन बिल, दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ बिल, पर्चियों के जरिए सदन में हुई वोटिंग, बिल के पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में पड़े 2 वोट, बता दें लोकसभा में पारित हुए महिला आरक्षण बिल में पारित हुआ जिसमें महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 33% का आरक्षण का है प्रावधान

‘बिल में OBC महिलाओं को भी मिले आरक्षण’, महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिया बयान, कहा- हमारा महिला आरक्षण बिल को है समर्थन, ये महिलाओं के लिए बहुत जरूरी कदम है, महिलाओं ने देश की आजदी के लिए भी लड़ाई लड़ी है, ये लोग हमारे बराबर है और कई मामलों में हमारे से आगे भी है, लेकिन मेरे विचार से यह विधेयक है अधूरा, इसमें ओबीसी आरक्षण को जोड़ा जाना चाहिए, राहुल गांधी ने आगे कहा- केंद्र सरकार में 90 सेक्रेटरी में से सिर्फ 3 ओबीसी से हैं, संस्थानों में ओबीसी की भागादारी कितनी को लेकर रिसर्च की, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है, लेकिन केंद्र सरकार में 90 … Read more

‘राजीव गांधी के बिल का मैं करूंगी सपोर्ट’, नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बोली सोनिया गांधी

sonia gandhi

संसद के विशेष सत्र का तीसरे दिन की कार्यवाही हुई शुरू, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही है बहस, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे पति राजीव गांधी का था सपना, यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे…, बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था, उन्होंने आगे कहा- आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई नेता हैं महिला, राजीव गांधी का सपना अभी … Read more

चुनावों से पहले लागू हो महिला आरक्षण बिल, केंद्र सरकार की मंशा केवल दिखावे की- हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal

Rajasthan Politics: केंद्र सरकार महिलाओं को समानता व बढ़ावा देने के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आई है. इस बिल को लेकर सदन में आज बहस भी हुई. इसे लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस बिल को लेकर आरएलपी महिला आरक्षण की पक्षधर है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में चर्चा में लाए गए संविधान महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की विधेयक में जो प्रावधान किए गए उसे पढ़ने के बाद यह पता चला की संविधान के प्रारंभ के पश्चात पहली जनगणना के सुसंगत आंकड़ों को प्रकाशित किए जाने के … Read more

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में हुआ पेश, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

Women's Reservation Bill

नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल किया पेश, बिल पेश होते ही लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी, वही पीएम मोदी ने इस बिल को नारी शक्ति अधिनियम दिया है नाम, महिला आरक्षण को लेकर संसद में पीएम मोदी ने कहा- महिला आरक्षण को लेकर संसद में पहले भी प्रयास हुए है, आज हमारी सरकार संविधान संशोधन बिल पेश करने जा रही है, लोकसभा और विधानसभा में महिला को आरक्षण मिलेगा, जब यह बिल कानून बनेगा तो इसकी ताकत और हो बढ़ जाएगी

सबसे छोटे सत्र के साथ पुराने लोकसभा भवन को दी विदाई, नई इमारत में आज से गढ़ी जाएगी नई इबादत

new parliament

भारतीय इतिहास के सबसे कम समयावधि के विशेष सत्र के साथ लोकसभा के पुराने भवन को विदाई दे दी गयी. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह को भी पूरे मन से याद किया. अपने राजनीतिक गुरू लाल कृष्ण आडवाणी और 43 साल तक संसद के सदस्य रहे इंद्रजीत गुप्ता का भी यहां उन्होंने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन सबने इस संसद में नेतृत्व धर्म को बखूबी निभाया है इसलिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा. आज से लोकसभा की कार्यवाही लोकतंत्र के नए मंदिर नए संसद भवन में होगी. लोकसभा एवं … Read more

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद होंगे ‘एक देश एक चुनाव’ कमेटी के अध्यक्ष, राहुल गांधी ने साधा निशाना

one nation one election

One-nation, one-election: केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया है. बताया जा रहा है कि इस विशेष सत्र में केंद्र की मोदी सरकार ‘एक देश एक चुनाव’ पर बिल लेकर आ सकती है. इस बिल के जरिए केंद्र सरकार चाहती है कि देश में होने वाले सारे चुनाव एक साथ करा लिए जाएं. अब इस बात पर पूरी तरह से मुहर भी लगती दिखाई दे रही है. दरअसल, एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (2017-2022)को इसका अध्यक्ष बनाया गया है. केंद्र की बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी. … Read more

फिर से उछला राहुल गांधी का फ्लाइंग किस! स्मृति ईरानी बोली – उन्हें आनी चाहिए शर्म

smriti vs rahul

Rahul Gandhi vs Smriti Irani: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी के फिर से चुनाव लड़ने की अटकलों के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर उन पर हमलावर हो गई हैं. एक मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार में स्मृति ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और एक बार फिर से सदन में फ्लाइंग किस का मुद्दे को हवा दे दी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति संसद में शालीन आचरण नहीं दिखा सकता है. उन्होंने कहा कि जहां सब ये हुआ, वह संविधान का सबसे गरिमामय स्थान है. स्मृति ने कहा कि इस आचरण के लिए … Read more

‘राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बुढ़िया को…’, कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का बयान

congress mla Neetu Singh

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर लगातार हंगामा बढ़ता जा रहा हैं, पहले संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला वही अब सदन के बहार भी बयानबाजी हो रही है तेज, एक तरफ बीजेपी के सांसदों ने उनके खिलाफ की है शिकायत, तो दूसरी तरफ अब बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बयान से विवाद और बड़ा, मीडिया चैनल ABP न्यूज़ से बात करते हुए कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला, और कई विवादित टिप्पणी भी की, नीतू सिंह ने अपने बयान में कहा- राहुल गांधी का देखे हैं पूरा वीडियो, कुछ भी तो नहीं है, वह बोल रहे हैंसामने … Read more