‘मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं’ – मथुरा में ड्रीम गर्ल

hema malini in mathura with amit shah and jayant choudhary

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं. हेमा मालिनी मथुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी साथ रहे. वहीं मथुरा लोकसभा के नंदगांव क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि 26 अप्रैल को जनता जनार्दन अपने मत की शक्ति से मथुरा में कमल खिलाएगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी. इस मौके … Read more

वसुंधरा के बेटे को 15 साल बार फिर चुनौती दे रही उर्मिला जैन भाया, जानें कैसा है सियासी समीकरण?

rajasthan politics

Jhalawar-Baran Loksabha: राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र एक हाई प्रोफाइल सीट है. दरअसल, इस वसुंधरा राजे परिवार का गृह क्षेत्र है. यही वजह है कि इस सीट को भारतीय जनता पार्टी का अभेद गढ़ माना जाता है. वैसे तो यह सीट परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आयी. तब से अब तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सुपुत्र दुष्यंत सिंह यहां से सांसद रहे हैं. बीजेपी यहां से अब तक कभी नहीं हारी है. यहां वसुंधरा राजे का भी खास प्रभाव रहा है. परिसीमन से पहले वसुंधरा राजे खुद यहां से 5 बार की सांसद रही हैं. इस सीट पर बीजेपी का पिछले 35 सालों से कब्जा रहा है. … Read more

अमरोह में राहुल-अखिलेश के प्रहार क्या कर पाएंगे बीजेपी को बेहाल?

rahul gandhi and akhilesh yadav in up

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के अमरोहा में एक मंच पर नजर आए. यहां दोनों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जोरदार प्रहार किए. एक ओर जहां अखिलेश यादव ने यूपी में पहले चरण के मतदान को बीजेपी का फ्लॉप शो बताया. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि अगर सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना को फाड़ कर फेंक देंगे.  यह भी पढ़ें: टोंक-सवाई माधोपुर में सुखबीर जौनापुरिया की हैट्रिक को रोक पाएंगे हरीश मीणा! राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि वो संविधान को बदल देंगे. मैं कहना … Read more

‘कसम खाने वाले लोग आज बेशर्मी से खड़े हैं…’ बरसे तेजस्वी यादव तो पप्पू यादव ने भी खोला मोर्चा

pappu yadav vs tejashwi yadav

बिहार का पूर्णिया संसदीय क्षेत्र देश का हॉट इलाका बनता जा रहा है. यहां गठबंधन में शामिल नेता ही एक दूसरे की काठ काटने में लगे हुए हैं. पहले खुद की पार्टी का मर्जन कांग्रेस में कराने और उसके बाद निर्दलीय पूर्णिया से नामांकन भर चुनाव लड़ने पर राजद बेहद नाराज है. अब यह चुनावी जंग जुबानी जंग भी बनती जा रही है. इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बताया है. पप्पू यादव को आड़े हाथ लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि कसम खाने वाले लोग आज बेशर्मी से खड़े हैं. तेजस्वी यादव पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं … Read more

अलवर में बालकनाथ को दोहरा पाएंगे भूपेंद्र यादव या ललित यादव गाढ़ेंगे ‘पंजा’?

alwar loksabha

Alwar Loksabha: दिल्ली एनसीआर से सटा राजस्थान का अलवर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक हॉट सीट बन गया है. पिछले आम चुनाव में बाबा बालकनाथ की जीत के बाद उम्मीद थी कि अब यहां बीजेपी का एकाधिपत्य स्थापित हो सकता है. हालांकि बाबा बालकनाथ को इस बार विधानसभा चुनावों में उतार बीजेपी ने सभी को चौंका दिया. अलवर सीट से इस बार मोदी सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव अब तक राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी यादव चेहरे पर खेलते हुए ललित यादव को टिकट दिया है. दो … Read more

दौसा का दंगल: दो ​मीणा चेहरों में मुकाबला लेकिन साख किरोड़ी-पायलट की दांव पर

dausa loksabha

Loksabha Election: दौसा लोकसभा एक आरक्षित सीट है जहां मीणा समुदाय बहुसंख्या में मौजूद है. यहां से मीणा समुदाय ही किसी भी प्रतियाशी की हार जीत तय करता है. इस सीट पर मीणा वोटर्स की संख्या करीब 7 लाख है. यह सीट पिछले दो बार से बीजेपी के खाते में आ रही है. दौसा से मौजूदा सांसद जसकौर मीणा का टिकट काट बीजेपी ने कन्हैया लाल मीणा को मैदान में उतारा है. बीजेपी की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस ने मुरारीलाल मीणा पर दांव खेला है. बीएसपी की ओर से सोनू धानक्या दोनों को चुनौती दे रहे हैं. इसके बावजूद यहां असली दंगल भजन सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और … Read more

बीजेपी के घोषणा पत्र पर तेजस्वी ने उठाया सवाल तो ‘हनुमान’ ने किया ये धांसू पलटवार

tejaswi yadav vs chirag paswan on bjp menifesto 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ जारी किया. बीजेपी के इस संकल्प पत्र में 2047 के देश के विजन को जगह दी गयी है. साथ ही साथ देश की स्थानीय समस्याओं को भी खत्म करने का रोड मैप भी शामिल है. बीजेपी इस मेनिफेस्टो को अब तक का सबसे बढ़िया घोषणा पत्र बता रही है. इसी बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव ने इस घोषणा पत्र पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि इस मेनिफेस्टो में बिहार के लिए क्या है. इस पर पलटवार करते हुए ‘मोदी के हनुमान’ चिराग पासवान ने कहा कि बोलने में … Read more

बीजेपी के राव राजेंद्र को चुनौती देने में सफल होंगे युवा नेता अनिल चोपड़ा!

anil chopra

जयपुर ग्रामीण का सियासी रण राजस्थान लोकसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है. प्रदेश की 25 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे. जयपुर ग्रामीण एक हॉट सीट है ​जहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होने हैं. इस सीट पर जितने राजनीतिक दांव पेंच चले जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा जातीय समीकरणों पर ध्यान दिया जा रहा है. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने राव राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने युवा नेता अनिल चोपड़ा पर दांव खेला है. माना जा रहा है कि बीजेपी का गढ़ रही जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में अनिल चोपड़ा सेंध लगा सकते … Read more

संजय दत्त करने जा रहे राजनीति में एंट्री! हरियाणा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

sanjay dutt can play in politics

बॉलीवुड के खलनायक संजू बाबा भी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं. सियासी गलियारों से खबर आ रही है कि संजय दत्त राजनीति में शामिल होंगे और हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. संजू के पिता सुनील दत्त भी कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुके हैं. दत्त साहब 2004-2005 में यूथ अफेयर और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रहे थे. ऐसे में संजू के राजनीति में आना कोई अचंभा नहीं है. इससे पहले साल 2009 में संजय ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की थी लेकिन जल्द ही उन्होंने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले लोकसभा चुनावों में भी उड़ती उड़ती खबर आयी थी कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पक्ष जॉइन … Read more

‘जेल के लिए कपड़े खरीद लिए हैं..ED के समक्ष पेश होना है’ विपक्षी प्रत्याशियों में भी ईडी का डर

amol kirtikar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रीमंडल के कई मंत्रियों के जेल जानने के बाद देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं में ईडी और सीबीआई का खौफ है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई नेताओं को लगातार ईडी के समन मिल रहे हैं. जिन्हें भी समन मिल रहे हैं, उनमें से अधिकांश को जेल की हवा खानी पड़ रही है. ऐसे ही एक नेता मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के लोकसभा प्रत्याशी भी हैं जिन्हें टिकट मिलने के एक घंटे बाद ही ईडी का समन मिल गया. उन्हें डर है कि उन्हें जेल जाना पड़ेगा. उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने सभी तरह की तैयारियां भी … Read more