‘यूपी में हार का एक बड़ा कारण पेपर लीक..’ बोले बीजेपी के पूर्व सांसद

subrat pathak bjp

योगी राज उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनावों का परिणाम देशभर में चर्चा का विषय रहा. यहां बीजेपी को 48 में से केवल 9 सीटों पर जीत मिली. जिस अयोध्या राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में हुंकार भरी थी, अपने चुनावी प्रचार में मुख्य रूप से शामिल किया था, उस अयोध्या तक में बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई. इस हार को बीजेपी अब तक पचा नहीं पायी है. इस बीच कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि बीजेपी की हार का बड़ा कारण पेपर लीक है. कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर ये … Read more

‘गर्मी बहुत है आप लोगों के मन में..’ ओपी राजभर के बयान पर बवाल, बढ़ायी बीजेपी की टेंशन

om prakash rajbhar

लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सहित एनडीए का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी. यूपी में एनडीए के प्रदर्शन से बीजेपी टेंशन में है. इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक बयान के बीद बीजेपी की चिंता बढ़ती दिख रही है. योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ प्लान तैयार किया. सुभासपा सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निराश … Read more

हमीरपुर में बढ़ रहा सियासी पारा: 4 बार के सांसद को मात दे पाएंगे पूर्व विधायक!

loksabha election

हिमाचल की हमीरपुर संसदीय सीट, यहां की राजनीति की चर्चा प्रदेश से लेकर दिल्ली तक रहती है. यूं तो हमीरपुर एक हिट स्टेशन के तौर पर अपनी पहचान रखता है लेकिन इस बार बढ़ती गर्मी में यहां का सियासी माहौल भी पूरी तरह से गर्म है. केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर यहां से जीत का चौका लगा चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुर को यहां से पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया है. उन्हें पांचवीं जीत से रोकने के लिए कांग्रेस ने ऊना जिला से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को कैंडिडेट बनाकर पेंच फंसाया है. दूसरी ओर, इस सीट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी … Read more

दो दशकों से रायबरेली मतलब सोनिया गांधी, साख को कायम रख पाएंगे राहुल गांधी?

congress

उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट की पहचान सोनिया गांधी से है. बीते दो दशकों से सोनिया गांधी की इस क्षेत्र में साख रही है. साल 2004 से 2024 तक सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा और चारों लोकसभा चुनावों में एक तरफा जीत दर्ज की. इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं. रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है. प्रियंका गांधी अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जोर लगा रही हैं. शुक्रवार को प्रियंका-राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनावी सभा करने वाले हैं. इसके विपरीत आखिरी समय पर दांव खेलते हुए सोनिया गांधी ने भी रायबरेली पहुंच गयी है. सोनिया … Read more

लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगी बीजेपी!

bjp

लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी सहित अन्य सभी नेता अयोध्या के राम मंदिर को जमकर भुना चुके हैं. बीजेपी ने कहना है कि कांग्रेस के राज में ऐसा 70 सालों में न हो सका लेकिन बीजेपी राज में केवल 10 सालों में ये कारनामा कर दिखाया. बीजेपी तीसरी बार सत्ता काबिज होने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है. वहीं नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद के दावेदारी पेश कर रहे हैं. अयोध्या के बाद अब बीजेपी कृष्ण जन्मभूमि एवं ज्ञानवापी पर नया दांव खेल रही है. बीजेपी के एक बड़े नेता ने कहा है कि 300 सीटें मिली तो अयोध्या का राम मंदिर तैयार हुआ है. जब … Read more

सियासत बनाम कॉमेडी की जंग: यूथ आइकन श्याम रंगीला दे पाएंगे पीएम मोदी को टक्कर?

Shyam Rangeela vs narendra modi

उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की जंग काफी रोचक हो चली है. नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को इस सीट पर 41 नामांकन हुए हैं. अंतिम दिन मोदी सहित 27 अन्य ने पर्चा दाखिल किया है. इनमें राजस्थान (हनुमानगढ़) के स्टैंड-अप कॉमेडियन श्याम रंगीला की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. तीन दिन से नामांकन के लिए धरना प्रदर्शन, हंगामा और विनती कर रहे श्याम रंगीला ने काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अपना पर्चा दाखिल कर ही दिया. नामांकन के अंतिम दिन नामांकन न करने देने के आरोपों के बीच यूथ आइकन बने श्याम रंगीला सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग पर चल रहे थे. बतौर मिमिक्री आर्टिस्ट … Read more

चौथा चरण: 15 हाईप्रोफाइल सीटों पर 5 केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम एवं दो क्रिकेटर मैदान में

kjtjt

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण का मतदान शुरू हो गया है. चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 संसदीय सीटों पर 1717 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. आंध्रप्रदेश की भी सभी 25 सीटों पर मतदान हो रहा है. चौथे चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर भी चुनावी जंग हो रही है जिसमें कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है. इनमें 5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.. 5 केंद्रीय मंत्री एक साथ मैदान में मोदी सरकार के तीन वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान हो रहा है. बिहार की उनियारा संसदीय सीट से … Read more

राज्यसभा में समर्थन, अब बने धुर विरोधी: ओडिशा में ‘पटनायक’ के खिलाफ मोर्चा खोल रहे मोदी

pm modi vs naveen patnayak

ओडिशा में इसी महीने होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का दंगल काफी दिलचस्प होने जा रहा है. राज्यसभा में एक दूसरे का समर्थन करने वाले बीजेपी और बीजू जनता दल अब लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एक दूसरे के धुर विरोधी बन चुके हैं. दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर भ्रष्टाचार और अन्य तरह के आरोप जड़ रहे हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि दो महीने पहले हुए राज्यसभा चुनावों में बीजद ने बीजेपी को समर्थन देते हुए अश्विनी वैष्णव को उच्च सदन में पहुंचने में मदद की थी. अब पीएम मोदी खुद भी बीजद और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर आरोप … Read more

राहुल Vs मोदी: फेस-टू-फेस बहस करने की है तैयारी, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

rahul gandhi vs pm modi

लोकसभा चुनाव के बाद या इससे पहले भी राजनीति की दृष्टि से एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है. कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी और बीजेपी के सर्वेसर्वा नरेंद्र मोदी के बीच राजनीति को लेकर सवालात का दौर, या यूं कहें कि विचारधारा पर बहस हो सकती है. जस्टिस (रिटायर) मदन बी.लोकुर, जस्टिस (रिटायर) अजीत पी.शाह और एन.राम ने पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर एक मंत्र पर बहस करने का आमंत्रण दिया था. बहस का प्रस्ताव गैर पक्षपातपूर्ण और प्रत्येक नागरिक के व्यापक हितों पर बताया गया है. इन तीनों शख्सियतों के आमंत्रण को राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है. अब पीएम मोदी के … Read more

राम मंदिर पर ‘बाबरी ताला’ न लगा दे कांग्रेस, इसलिए 400 सीटें जीतना जरूरी – पीएम मोदी

pm narendra modi

‘लोकसभा चुनाव में 400 सीटें इसलिए जीतना चाहता हूं ताकि कांग्रेस अयोध्या के राम मंदिर पर ‘बाबरी ताला’ न लगा दे.’ यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जो मध्यप्रदेश के धार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.  पीएम ने कहा कि मोदी 400 सीटें चाहता है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकें. ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दे, ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर ‘बाबरी ताला’ न लगा दे. ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे. ताकि एससी-एसटी-ओबीसी को मिले आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न … Read more