तीसरे चरण में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में हो रही बंपर वोटिंग

11 bje

लोकतंत्र के महापर्व का तीसरा चरण आज, देश के 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान, सुबह 11 तक असम में 27.34 प्रतिशत, बिहार में 24.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत, दादर व नगर हवेली और दमन एंड दीव में 24.69 प्रतिशत, गोवा में 30.94 प्रतिशत, गुजरात में 24.35 प्रतिशत, कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को अमेठी और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को रायबरेली लोकसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त, कांग्रेस के लिए ये दोनों ही लोकसभा सीट है अहम, कांग्रेस हर हालत में जीतना चाहती है ये दोनों सीट, इसीलिए दोनों सीनियर नेताओं को इन दोनों सीट पर ऑब्जर्वर किया नियुक्त, बता दें रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी सीट से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा लड़ रहे हैं चुनाव

बहुजन समाज पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की एक ओर सूची की जारी, देखिए किसे मिला टिकट

bsp

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों के नाम की एक ओर सूची की जारी, बसपा की ओर से जारी इस 6 उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन मुस्लिम चेहरों को दिया गया टिकट, बसपा ने गोण्डा लोकसभा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज सीट से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पाण्डेय, संत कबीरनगर से नदीम अशरफ, बाराबंकी से शिवकुमार दोहरे, आजमगढ़ सीट से मशहूद अहमद को उतारा चुनावी मैदान में, वहीं विधानसभा उप चुनाव में लखनऊ पूर्वी सीट से आलोक कुशवाहा को दिया टिकट

BJP ने हरियाणा में 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, PM मोदी, CM भजनलाल समेत इन दिग्गजों के नाम शामिल

bjp

लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, हरियाणा में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सीएम भजनलाल शर्मा, योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों के नाम लिस्ट में है शामिल, इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का भी नाम है शामिल, देखें पूरी लिस्ट

अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, जेल में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

bhagwant mann

Bhagwant Mann Big Statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद है. आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की. यह मुलाकात इसलिए भी खास रही क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है. दिल्ली छ्ठे चरण में 25 मई को तो वहीं सातवे चरण में 1 जून को पंजाब में मतदान होगा. ऐसे में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली व पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तिहाड़ जेल में चर्चा हुई. अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल … Read more

राजस्थान में वोटिंग खत्म, देखें फलोदी सट्टा बाजार का ताजा आंकलन

Phalodi satta Bazar

लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, दूसरे चरण का मतदान हुआ खत्म, वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों की है पैनी नजर, दूसरे चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार जारी किया ताजा आकलन, 299-302 सीटें बीजेपी और कांग्रेस को 57-59 सीटें मिलने का लगाया जा रहा है अनुमान, वहीं राजस्थान में बीजेपी को 18 से 19 सीटें मिलने का लगाया जा रहा है आंकलन, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 64-66 बीजेपी, दिल्ली 6-7 बीजेपी, तमिलनाडु 3-4 बीजेपी, बंगाल 20-22 बीजेपी, 19-21 TMC, मध्य प्रदेश 27-29 बीजेपी, तेलंगाना 6-7 बीजेपी, 8-9 कांग्रेस को मिलने का है आंकलन

राजस्थान में दूसरे चरण की 13 सीटों पर हुए मतदान के फाइनल आंकड़े आए सामने

breaking news

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर बीते दिन दूसरे चरण में हुआ मतदान, इन सीटों पर हुए मतदान के फाइनल आंकड़े आए सामने, इन 13 सीटों पर 65.03 प्रतिशत हुआ मतदान, बांसवाडा में सर्वाधिक तो टोंक-सवाई माधोपुर में हुआ सबसे कम मतदान, अजमेर में 59.65 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 73.88 प्रतिशत, बाड़मेर में 75.93 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 60.37 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 68.61 प्रतिशत, जालौर में 62.89 प्रतिशत, झालावाड़-बारां में 69.71 प्रतिशत, जोधपुर में 64.27 प्रतिशत, कोटा में 71.26 प्रतिशत, पाली में 57.19 प्रतिशत, राजसमंद में 58.39 प्रतिशत, टोंक-सवाई माधोपुर में 56.58 प्रतिशत, उदयपुर में 66.66 प्रतिशत हुआ मतदान

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

breaking news

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह लड़ेंगे चुनाव, पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने की घोषणा, पत्रकारों से बातचीत में बलविंदर कौर ने कहा- अमृतपाल सिंह पर चुनाव लड़ने का बनाया जा रहा था दबाव, अब वह खडूर साहिब लोकसभा से शुरू करने जा रहा है अपनी राजनीतिक पारी, यह चुनाव वह नहीं लड़ेंगे किसी पार्टी के मंच पर, अमृतपाल सिंह पंजाब के मुद्दों को जानते हैं अच्छी तरह से, यह चुनाव लड़ा जाएगा उन्हीं मुद्दों पर

राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक बाड़मेर में सर्वाधिक, टोंक-सवाई माधोपुर में हुआ सबसे कम मतदान

loksabha election

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण में हो रहा मतदान, दोपहर 1 बजे तक प्रदेश की इन 13 सीटों पर अब तक कुल 40.39 प्रतिशत हुआ मतदान, दोपहर 1 बजे तक अजमेर में 35.77 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 46.53 प्रतिशत, बाड़मेर में 47.48 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 37.01 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 40.50 प्रतिशत, जालौर में 41.47 प्रतिशत, झालावाड़-बारां में 44.20 प्रतिशत, जोधपुर में 39.90 प्रतिशत, कोटा में 42.51 प्रतिशत, पाली में 36.59 प्रतिशत, राजसमंद में 36.88 प्रतिशत, टोंक-सवाई माधोपुर में 34.64 प्रतिशत, उदयपुर में 41.32 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में देश के इन 13 राज्यों की 89 सीटों पर शुरू हुआ मतदान

loksabha election 2024

देश में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण आज, सुबह 7 बजे से देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू, शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का कर सकेंगे उपयोग, देशभर में 7 चरणों में 1 जून तक होगा मतदान, वहीं 4 जून घोषित किए जाएंगे नतीजें, आज देश इन 13 राज्यों की सीटों पर हो रहा है मतदान – असम की पांच – बिहार की पांच – छत्तीसगढ़ की तीन – कर्नाटक की 14 सीट पर – केरल की 20 में से 20 सीट पर – मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर – महाराष्ट्र की 8 सीटों – राजस्थान की 13 पर – … Read more