मां, माटी और मानुष का नारा बंगाल में गुम हो गया, मुल्ला, मदरसा और माफिया जमीन पर उतर गया- अमित शाह

dhd

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह आज रहे पश्चिम बंगाल के दौरे पर, इस दौरान सरंपोर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा जोरदार निशाना, शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- मां, माटी और मानुष के नारे के साथ ममता दीदी आई थी सत्ता में, लेकिन मां, माटी और मानुष का नारा तो हो गया गुम, मुल्ला, मदरसा और माफिया का नारा आज बंगाल में जमीन पर उतर गया, इन इमाम और मुल्लाओं को बंगाल की तिजोरी से तनख्वाह देनी चाहिए क्या? हाई कोर्ट ने ना बोल दिया, ममता दीदी ने वक्फ बोर्ड से देने का प्रावधान किया, पूरे … Read more

चौथे चरण का मतदान हुआ खत्म, शाम 5 बजे तक देखें किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

5bje

लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, देशभर में चौथे चरण का मतदान हुआ खत्म, देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर आज हो रहा था मतदान, अब सिर्फ वही लोग कर सकेंगे मतदान जो लगे है लाइन में, आज शाम 5 बजे तक आंध्र प्रदेश में 68.04 प्रतिशत, बिहार में 54.14 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 35.75 प्रतिशत, झारखंड में 63.14 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 52.49 प्रतिशत, उड़ीसा में 62.96 प्रतिशत, तेलंगाना में 61.16 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 56.35 प्रतिशत, वेस्ट बंगाल में 75.66 प्रतिशत हुआ मतदान

चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे कम इस राज्य में हुई वोटिंग

3bjt

लोकतंत्र के महापर्व का चौथा चरण आज, देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान, आज दोपहर 3 बजे तक आंध्र प्रदेश में 55.49 प्रतिशत, बिहार में 45.23 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 29.93 प्रतिशत, झारखंड में 56.42 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 59.63 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 42.35 प्रतिशत, उड़ीसा में 52.91 प्रतिशत, तेलंगाना में 52.34 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 48.41 प्रतिशत, वेस्ट बंगाल में 66.05 प्रतिशत हुआ मतदान

‘आप मानसिक संतुलन खो चुके’ शिवराज सिंह का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार

kjhtrry

Shivrajsingh Chouhan on kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही उन पर आरोपों का वार-पलटवार का दौर तेज हो चला है. हाल में आम आदमी पार्टी के मुखिया ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए एक बयान दिया. इसका पलटवार करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में जाने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि वे अभी बेल पर हैं और केवल चुनाव तक के लिए हैं. केजरीवाल जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई करने की बात करके राजनीति में आए थे, वो खुद भ्रष्टाचार में घिर गए अब वो अपने दिमाग … Read more

लोकसभा चुनाव-2024 में मोदी के पाले में आएंगी 370 सीटें: एक भविष्यवाणी

mdrgr

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं. दिल्ली में चुनाव होने फिलहाल शेष हैं. इसी बीच हम करने जा रहे हैं एक भविष्य, जिसके न घटने की संभावना क्षणिकभर भी नहीं है. भविष्यवाणी लोकसभा चुनावों को लेकर है. वो ये है कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सत्ता रिपीट करेगी और लोकसभा चुनाव-2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 370 सीटें आएंगी. बीजेपी खेमे के लिए यह बहुत सुखद सूचना है. यह भविष्यवाणी की है चित्रकूट स्थिति तुलसी पीठ के संस्थापक जगद्गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य ने. उन्हें 2015 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण दिया … Read more

अमित शाह को PM बनाने के लिए मोदी मांग रहे है वोट- अरविंद केजरीवाल

kejriwal big statement

Arvind Kejriwal Big Statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते दिन जेल से जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे आज उन्हें अपनी पार्टी में ले रहे हैं. भाजपा में शामिल होते ही सारे केस हटा दिए जाते हैं. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए जेल भेजने का षड्यंत्र रचते है और मोदी कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष मैं कर रहा हूं. मैने अपने पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा है. इसके … Read more

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत, 2 जून को सरेंडर करना होगा

Arvind Kejriwal

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक दी अंतरिम जमानत, उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है, आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के बाद से ही ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं, वह फिलहाल बंद हैं तिहाड़ जेल में, दिल्ली सीएम ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने को लेकर अदालत में दायर की थी याचिका

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के इस दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन

breaking news

भारतीय जनता पार्टी से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार के बीच मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से आई दुःखद खबर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात हुआ आकस्मिक निधन, परिजन से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद मालू रात को भोजन करने के बाद जैसे ही रूम में गए वैसे ही उन्हें हुआ सीवियर कार्डियक अरेस्ट, वही अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उनका हो गया निधन, बता दें कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं, वही उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया दुःख

तीसरे चरण का मतदान हुआ खत्म, शाम 5 बजे तक देखें किस राज्य में कितनी हुई वोटिंग

3rd phase voting

लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, देशभर में तीसरे चरण का मतदान हुआ खत्म, अब सिर्फ वही लोग कर सकेंगे मतदान जो लगे है लाइन में, देश के 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक हुआ है 60.19 मतदान, आसाम में 74.86 प्रतिशत, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर व नगर हवेली और दमन एंड दीव में 62.31 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05% प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 55.13 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत हुआ मतदान

तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक तो महाराष्ट्र में हुआ सबसे कम मतदान

111

लोकतंत्र के महापर्व का तीसरा चरण आज, देश के 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान, दोपहर तक आसाम में 45.88 प्रतिशत, बिहार में 36.69 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 46.14 प्रतिशत, दादर व नगर हवेली और दमन एंड दीव में 39.94 प्रतिशत, गोवा में 49.04 प्रतिशत, गुजरात में 37.83 प्रतिशत, कर्नाटक में 41.59 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 44.67 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 31.55 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 38.12 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत हुआ मतदान