‘कभी भी आग लगाने को तैयार..’ सहनी का चिराग पर तीखा वार

mukesh sahani vs chirag paswan in bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर करारा तंज कसा है. सहनी ने बिना नाम लिए कहा कि बीजेपी के ‘हनुमान’ कभी भी आग लगा सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखी जाए. यह बयान स्पष्ट तौर पर चिराग की तरफ इशारा कर रहा है, जिन्हें अक्सर बीजेपी का ‘हनुमान’ कहा जाता है. हाल में एनडीए से अलग हुए मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी बड़ा हमला बोला है. वीआईपी प्रमुख ने बीजेपी द्वारा उनके राजनीतिक भविष्य पर की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए चेतावनी भरे शब्दों में … Read more

बिहार चुनाव में फिर बड़े भाई की भूमिका में जदयू, बीजेपी से ज्यादा सीटों पर उतारने की तैयारी

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लग रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सियासी खींचतान समाप्त हो गयी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में नजर आने वाली है. पार्टी भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वहीं बीजेपी इस बार भी कम सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. हालांकि सीटों पर अंतर केवल एक या दो सीटों का रहेगा. लोजपा एनडीए गठबंधन में 20 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. हम और आरएलएम को 10-10 सीटें मिलने के संकेत … Read more

चुनाव से पहले ही हार मानकर हथियार डाल चुके हैं राहुल गांधी!

Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनावों को अब कुछ ही महीने शेष हैं. आगामी एक दो माह में चुनाव आयोग चुनावों की घोषणा कर सकता है. राजद के पारिवारिक मसलों के बीच एनडीए जीत के प्रति आश्वस्त चल रही है. वहीं ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मानकर हथियार डाल दिए हैं. ऐसे में बिहार में महागठबंधन अब बिखरा हुआ लग रहा है. ऐसे संकेत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अपने एक लेख में दिए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार के लेख में पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी … Read more

महागठबंधन का गेम प्लान’: ओवैसी के साथ मिलकर दे पाएंगे मोदी-नीतीश को टक्कर?

img 6191

बिहार विधानसभा की सरगर्मियों के बीच महागठबंधन ने एक नया मास्टर गेम प्लान किया है और इसी के सहारे पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने की कोशिश की जा रही है. खबर आ रही है कि महागठबंधन असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन की मुस्लिम बहुल सीटों पर बड़ा नुकसान किया था और 5 सीटें भी जीती थी. अब ओवैसी को अपने साथ मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए को मात देने के लिए महा गेम प्लान सेट … Read more

बिहार की सियासत में एनडीए का ‘चिराग’ बनने की कोशिश में जूनियर पासवान!

chirag paswan ljp (r) bihar

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. यह पहली बार होगा कि चिराग किसी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत को आजमाएंगे. चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ये भी फैसला लिया है कि चिराग किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि प्रदेश की किसी सामान्य श्रेणी की सीट से चुनाव लड़ेंगे. अब यह सवाल बार बार सियासी ​गलियारों में उठ रहा है कि आखिर क्यों चिराग पासवान राज्य की राजनीतिक में उतरना चाह रहे हैं, जबकि चिराग पासवान और उनके पिता रामविलास पासवान स्वयं भी केंद्र की राजनीति … Read more

लोजपा को बड़ा झटका: ये पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी, इस पार्टी की नाव में हुए सवार

formar mla sunil pandey join bjp

बिहार: लोजपा को बड़ा झटका, राष्ट्रीय लोजपा के नेता और पूर्व एमएलए सुनील पांडे हुए बीजेपी में शामिल, अपने पुत्र विशाल प्रशांत के साथ छोड़ा लोजपा का साथ, भारतीय जनता पार्टी की नाव में हुए सवाल, अपने सुपुत्र को लड़वाना चाहते हैं चुनाव, पिछले कई दिनों से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे पूर्व विधायक सुनील पांडे, संभावनाओं का दौर अब हो चला है गर्म, तरारी से बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है विशाल प्रशांत को.

बीजेपी के ‘हनुमान’ ने रखा पीएम मोदी का मान, विपक्ष को ऐसे लिया आड़े हाथ

chirag paswan

भारतीय जनता पार्टी के हनुमान यानी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान ने लोकसभा में हंगामा कर ​रहे विपक्ष को करारा जवाब दिया है। सदन के बाहर मीडिया के समक्ष आकर चिराग पासवान ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। चिराग ने कहा कि आप डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी है लेकिन हंगामे की परंपरा को स्थापित कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। चिराग ने कहा कि विपक्ष के नेता ने सही गलत जो भी बातें की सबका जवाब दिया, लेकिन विपक्ष सुनने को तैयार नहीं. सच कहें तो प्रधानमंत्री जी ने विपक्ष के नेता को पानी पिलाने का काम किया है. आप अपनी … Read more

बीजेपी के घोषणा पत्र पर तेजस्वी ने उठाया सवाल तो ‘हनुमान’ ने किया ये धांसू पलटवार

tejaswi yadav vs chirag paswan on bjp menifesto 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ जारी किया. बीजेपी के इस संकल्प पत्र में 2047 के देश के विजन को जगह दी गयी है. साथ ही साथ देश की स्थानीय समस्याओं को भी खत्म करने का रोड मैप भी शामिल है. बीजेपी इस मेनिफेस्टो को अब तक का सबसे बढ़िया घोषणा पत्र बता रही है. इसी बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव ने इस घोषणा पत्र पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि इस मेनिफेस्टो में बिहार के लिए क्या है. इस पर पलटवार करते हुए ‘मोदी के हनुमान’ चिराग पासवान ने कहा कि बोलने में … Read more

लोकसभा चुनाव: बिहार में सीट शेयरिंग में नीतीश कुमार के आगे झुकी बीजेपी!

bihar nda

देश में लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज गया है. इसी के चलते आगामी आम चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग हो चुकी है. सभी तरह के अनुमानों के विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट बंटवारे में खूब चली और उनकी पार्टी जदयू को बीजेपी से केवल एक सीट कम मिली है. कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को सबसे अधिक 17 सीट मिली है. जदयू को 16 सीटें दी गयी हैं. इसके विपरीत माना जा रहा था कि अपने से करीब आधी सीटें हासिल करने वाली जदयू को बीजेपी 10 से अधिक सीटें देने पर राजी नहीं होगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं … Read more

नीतीश कुमार की वजह से बिहार में अटका एनडीए का सियासी गणित!

bihar

Bihar Politics: पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों का खड़ा हुआ विपक्षी गठबंधन अब तक न तो पीएम फेस खोज पाया, न ही सीटों का बंटवारा कर पाया. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से कांग्रेस की खटपट के चलते सहयोगी दलों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों पर बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है. लेकिन इससे पहले बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टियों से समझौता लगभग फाइनल कर लिया है. यूपी और बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में सीटों पर समझौता पूरा हो चुका है. एनडीए के सभी दलों से इस … Read more