गायों की हत्यारी है गहलोत सरकार, पशुपालकों को दें 50-50 हजार का मुआवजा- पूनियां ने उठाई मांग

कटारिया के बयान ने बढ़ाई पशुपालकों की चिंता

Politalks.News/RajasthanAssembly. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के 7वें सत्र के दूसरे चरण का दूसरे दिन भी गायों में बढ़ते लम्पि वायरस की रोकथाम में कथित रूप से विफल गहलोत सरकार के विरोध के नाम रहा. सड़क से लेकर सदन के अंदर तक बीजेपी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को जमकर घेरा. सदन के अंदर पार्टी विधायकों ने जहां गहलोत सरकार पर लम्पि वायरस से पीड़ित गायों की देखभाल में लचर रवैये को लेकर निशाना साधा, तो वहीं सदन के बाहर पार्टी कार्यालय से विधानसभा के लिए पैदल मार्च भी निकाला. लेकिन इस दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के … Read more

लंपि वायरस पर गहलोत सरकार के साथ बेनीवाल ने BJP को लिया आड़े हाथ, OBC आरक्षण पर कही बड़ी बात

img 20220917 wa0215

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. लोकसभा की याचिका समिति के अध्ययन दौरे की समाप्ति के बाद शनिवार को जोधपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का हवाई अड्डे पर पार्टी के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया. स्वागत सत्कार के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां बेनीवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और साथ ही प्रदेशभर से याचिकाएं लेकर आए लोगों की जनसुनवाई भी की. प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने लम्पी वायरस, ओबीसी आरक्षण और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार के साथ-साथ विपक्षी पार्टी भाजपा को भी जमकर आड़े हाथ लिया. जोधपुर सर्किट हाउस में कई मुद्दों पर प्रेस … Read more

राजस्थान में लम्पी ने मचाई त्राहि-त्राहि, सरकार बैठी कन्याकुमारी- आप के निशाने पर सीएम गहलोत

आप के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/AAP. दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपनी सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी बीच राजस्थान में लम्पी बीमारी के चलते हजारों गौवंशों की मौत पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस पर आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गौवंश में फैल रही लम्पी बीमारी की रोकथाम व प्रभावी कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. आप के प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली व कन्याकुमारी में व्यस्त है और आमजन बेहाल है. आप … Read more