आप की बदले की कार्रवाई- कुमार के बाद लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, नोटिस चस्पा कर दी धमकी

'बड़े संघियों से नहीं डरे, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो'

Politalks.News/Punjab-Delhi. पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद लगता है आम आदमी पार्टी के होसलें बुलंद है. शायद इसी कारण पार्टी पंजाब पुलिस के सहारे बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं पर हमलावर हैं. बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज किये जाने के बाद अब इसकी आंच पूर्व आप नेता एवं मशहूर कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेत्री अलका लांबा पर भी आ गई है. बताया जा रहा है कि आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को कुमार विश्वास के साथ … Read more

केजरीवाल पर लगे आरोपों की जांच करवाएगी मोदी सरकार, शाह ने चन्नी को पत्र लिखकर दिया आश्वासन

केजरीवाल पर लगे आरोपों की जांच करवाएगी मोदी सरकार

Politalks.News/PunjabElection. दो दिन बाद 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर सियासी खतरा मंडरा गया है. हाल ही में राष्ट्रीय कवि और कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के खास सहयोगी रहे पूर्व आप नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) द्वारा केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों को केंद्र की मोदी सरकार ने गंभीरता से लिया है. शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र के जवाब में इस मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन देते हुए मामले को गहराई … Read more

क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुप्पी रहे- सिद्धू

'Sherryon' Fire...!

Politalks.News/Punjab. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान (Punjab Assembly Election 2022) होना है. इससे पहले बयानबाजी चरम पर है. पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh sidhhu) ने कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर लगाए आरोपों को लेकर तंज कसा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने कहा था कि, ‘केजरीवाल खालिस्तानी समर्थक हैं, वो आदमी कुछ भी कर सकता है. केजरीवाल पंजाब के सीएम या स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, भगवंत मान (Bhagwant Maan) (आम आदमी पार्टी के सीएम फेस) तो सिर्फ मोहरा हैं’ केजरीवाल … Read more

‘कविराज’ का तंज- गहलोत भले आदमी, 5 MLA एक साथ बाथरूम चले जाएं तो बाहर लगा लेते हैं कुर्सी

'बेचारे गहलोत साहब भले आदमी हैं...'

Politalks.News/Rajasthan. ‘कविराज’ कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) नेताओं पर बेबाक तंज कसने के लिए जाने जाते हैं. राहुल गांधी (rahul gandhi) को ‘पप्पू’ की संज्ञा देने वाले कुमार विश्वास ने तीन दिन पहले नागपुर (Nagpur) में हुए सांस्कृतिक महोत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को बेचारा तो बताया ही, साथ ही जमकर निशाने भी साधे हैं. राजस्थान की सियासी कलह और बाडेबंदी पर की गई टिप्पणी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. कविता पाठ के दौरान कुमार विश्वास ने सीएम गहलोत को भला आदमी बताते हुए सियासी संकट के वक्त विधायकों की बाड़ेबंदी पर इशारों में जमकर कटाक्ष किया. मजे की बात यह है … Read more

यमुना के ‘जहरीले झाग’ को लेकर कविराज का जोरदार तंज, केजरीवाल को बताया ‘लघुकाय लंपट’

कविराज के निशाने पर केजरीवाल!

Politalks.News/Delhi. आम आदमी पार्टी के ‘पूर्व सिपहसालार’ रहे और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार तंज कसा है. छठ पूजन के लिए यमुना के झाग में खड़े व्रतियों की तस्वीर पोस्ट कर कुमार ने अपने ही अंदाज में केजरीवाल की तुलना गंगा नदी को धरती पर लाने वाले भगीरथ से की है और अपने पुराने साथी अरविंद केजरीवाल को लघुकाय लंपट से संबोधित किया है. इसके साथ ही विश्वास ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा है. इन दिनों दिल्ली की यमुना नदी में बन रहे सफेद झाग राजनीति को भी गर्मा रहे हैं. केजरीवाल विपक्ष … Read more