हनुमान ध्वजा पर बवाल: कांग्रेस ‘तालिबानी’, पतन की शुरुआत – बीजेपी
कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु में ध्वज स्तंभ पर फहराए गए हनुमानजी के झंडे को हटाने को लेकर विवाद तेज हो गया है. अब इस घटना पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. बीजेपी और जेडीएस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मांड्या में हनुमान ध्वज के साथ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल कुछ नेताओं ने कहा कि जब तक हनुमान ध्वज दोबारा नहीं फहराया जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. ग्रामीण एक बार फिर हनुमान ध्वज फहराने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ केरागोडु से मांड्या जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला. इस मार्च में बीजेपी नेता सीटी … Read more