कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में सियासत, पुलिस के रोकने पर बोले दिलावर- ‘हम कोई आतंकी नहीं’
Politalks.News/Rajasthan. झालावाड़ के झालरापाटन में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड का मामला गर्माता जा रहा है. कृष्णा वाल्मीकि की हत्या के बाद आज उनके परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को झालावाड़ सीमा से पहले ही भारी पुलिस जाब्ते ने रोक लिया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया. झालावाड़ के कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड की ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ जानने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से तीन सदस्यीय जांच दल आज झालरापाटन पहुंचा था. जांच दल के द्वारा मृतक कृष्णा वाल्मीकि के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाने का कार्यक्रम था. लेकिन पुलिस ने झालावाड़ के बॉर्डर पर इनको रोक दिया. इसके बाद … Read more