नायडू का पाठ- सत्ता के लिए कपड़ों की तरह पार्टी बदलना गलत, जिस पार्टी से जुड़ो वफादार रहो

उपराष्ट्रपति ने स्टूडेंट्स को पढ़ाया राजनीति का पाठ

Politalks.News/Rajasthan. देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पश्चिमी राजस्थान के दौरे पर हैं. उपराष्ट्रपति नायडू ने IIT स्टूडेंट से संवाद के समय राजनीति का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि, ‘राजनीति में आने से पहले लोगों को शिक्षित होना चाहिए. उसके बाद सोशल सर्विस करनी चाहिए. भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आइआइटी) जोधपुर में जोधपुर सिटी नॉलेज एण्ड इनोवेशन क्लस्टर के उद्घाटन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) लैब के शिलान्यास के बाद आइआइटी सभागार में एक छात्र के सवाल के जवाब में देश के उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने छात्रों और युवाओं को राजनीति में आने का निमंत्रण दे दिया. नायडू ने कहा कि, ‘राजनीति, विचारधारा व मूल्य आधारित होनी चाहिए लेकिन … Read more