रायबरेली से चुनाव न लड़कर भी राजनीति की सुढृढ राह तैयार कर रही प्रियंका गांधी!
कांग्रेस पार्टी में तीन बड़े डिसिजनमेकर चेहरों में से एक प्रियंका गांधी इस बार भी चुनावी जंग से पूरी तरह बाहर है. प्रियंका इस रण में सक्रिय भागीदार नहीं हैं लेकिन एक दिशा निर्धारक की भूमिका जरूर निभा रही हैं. कुछ रोज पहले तक प्रियंका के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना लगाई जा रही थी. फिर अचानक से राहुल गांधी को यहां से उतार दिया गया. अमेठी से पार्टी के थिंक टैंक केएल शर्मा पर दांव खेला गया. भले ही प्रियंका रायबरेली या अमेठी दोनों जगह से चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन यहीं से अपनी राजनीति की सुढृढ पथ को तैयार कर रही हैं. प्रियंका ने अमेठी और … Read more