किसानों का नहीं, अडानी-अंबानी का कर्जा माफ कर रही है केंद्र सरकार- राहुल गांधी

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान कर्जमाफी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहटा के पूर्णिया में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- आज केंद्र सरकार अडानी, अंबानी का कर्ज कर रही है माफ, लेकिन किसानों का कर्जा नहीं हो रहा है माफ, जो भी राजनीतिक नेता किसानों की जमीन की रक्षा के बारे में करेगा बात, उस पर मीडिया करेगा चौबीसों घंटे हमला, यहां भारत सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम का कर रही है उल्लंघन, मैं संसद में आपके लिए उठा सकता हूं यह मुद्दा, मैं आपको गारंटी नहीं दे सकता कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में कुछ करेंगे, लेकिन … Read more

‘किरोड़ीलाल मीणा को तो सरकार ने सोने के पिंजरे में बंद कर दिया’ पूर्व मंत्री यूनुस खान ने ली चुटकी

Yoonus Khan on kirodi lal meena

पूर्व मंत्री यूनुस खान ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ली चुटकी, ईआरसीपी को लेकर पूर्व मंत्री यूनुस खान ने ली चुटकी, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर यूनुस खान ने आज विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में कहा- किरोड़ी लाल जी को तो सरकार ने सोने के पिंजरे में कर दिया बंद, मन के सच्चे हैं किरोड़ी लाल मीणा, लेकिन वह क्या करें? उन्हें तो सरकार ने सोने के पिंजरे में कर दिया दिया बंद, वहीं हिजाब को लेकर बीते दिन विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के सवाल पर यूनुस खान ने कहा- हिजाब जैसे मुद्दे उठाकर लोगों का नहीं भटकाना चाहिए ध्यान

ERCP को लेकर मैंने जो लड़ाई लड़ी, आज वह हो गई है पूरी- किरोड़ी लाल मीणा

kirodi meena

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने ERCP योजना को लेकर कहा- कोटा से धौलपुर तक चंबल का पानी बेकार ही बहकर चला जाता है समुद्र में, यह होता आ रहा था वर्षों से, यह पानी पूर्वी राजस्थान के जिलों में आए, इसके लिए मैं 1989 से लड़ रहा हूं लड़ाई, कर रहा हूं संघर्ष, पिछली वसुंधरा सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना भेजी थी केंद्र सरकार को, जो गहलोत सरकार में नहीं बढ़ सकी आगे, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दिया, जिसके कारण राज्य सरकार को योजना की कुल 10 प्रतिशत राशि देनी पड़ेगी, वहीं 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार … Read more

भाजपा ने किरोड़ीलाल मीणा के साथ किया है कुठाराघात – अशोक चांदना

ashok chandna on kirodi lal meena

राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे अशोक चांदना ने भाजपा पर साधा निशाना, एक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में मंत्रियों के चयन को लेकर साधा निशाना, कहा- हमारे क्षेत्र में तो पहले भी थे दो मंत्री, अभी भी है दो, लेकिन हमारी सरकार में पूर्वी राजस्थान से मीणा समाज के परसादी लाल, रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा थे मंत्री, अभी उस क्षेत्र से केवल एक किरोड़ी लाल जी है मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा के साथ भी इन्होंने किया है कुठाराघात, मुख्यमंत्री नहीं तो उप मुख्यमंत्री में तो नंबर लगता, पूरे 5 साल भाजपा के लिए उन्होंने संघर्ष किया, रात रात भर सड़कों पर सोए, उनको मुख्यमंत्री का … Read more

क्यों चुप हैं ‘बाबा’! विभागों के बंटवारों के बाद किरोड़ी लाल मीणा का ये वीडियो बना चर्चा का विषय

kirodi lal meena

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान में बीते दिन हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहम विभाग कार्मिक, आबकारी, गृह, योजना, सामान्य प्रशासन, नीति निर्धारण, सूचना एवं जनसंपर्क, भ्रष्टाचार निरोधक रखा खुद के पास, वहीं इसी बीच विभागों के बंटवारों के बाद सोशल मीडिया पर किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, दरअसल कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण का दिया गया है विभाग, इसे लेकर किरोड़ी मीणा के समर्थक दिख रहे है काफी निराश, बाबा के समर्थकों को उम्मीद थी कि उन्हें मिल सकता है कोई बड़ा विभाग, … Read more

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का राज्यपाल ने किया अनुमोदन

rajasthan bjp

राजस्थान की भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया अनुमोदन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया था राज्यपाल को प्रस्ताव, सीएम के प्रस्ताव पर आज राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया अनुमोदन, सूत्रों के अनुसार देखें किसे क्या मिला – गृह विभाग और कार्मिक विभाग CM ने रखा अपने पास प्रेम चंद बैरवा को मिला परिवहन विभाग दीया कुमारी को मिला वित्त, PWD और पर्यटन विभाग अविनाश गहलोत को UDH विभाग का जिम्मा हीरालाल नागर होंगे ऊर्जा मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को PHED विभाग संजय शर्मा होंगे वन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा विभाग संजय शर्मा … Read more

नए साल के मोके पर भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा, विधि रचनाकार के 9 पदों पर निकाली भर्ती

breaking news

RPSC से जुडी इस वक्त की बड़ी खबर, नए साल के पहले दिन भजनलाल सरकार ने दिया नई ईयर गिफ्ट, सरकार ने जारी की पहली भर्ती, RPSC ने विधि रचनाकार के 9 पदों पर जारी किया भर्ती विज्ञापन, अभ्यर्थी 5 जनवरी से 4 फरवरी तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन, इसका सिलेबस जल्द होगा जारी,भर्ती विज्ञापन में आवेदन की सभी शर्तों का उल्लेख, बता दें अभ्यर्थियों को आयोग के वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत करना होगा ऑनलाइन आवेदन, इसमें अभ्यर्थी नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में किसी एक आईडी प्रूफ के विवरण को कर सकेंगे दर्ज

‘RAS अभ्यर्थियों के साथ बाबा’ मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने CM भजनलाल से मुलाकात कर की ये मांग

kirodi lal meena big statement

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर की मुलाकात, किरोड़ी लाल मीणा ने RAS परीक्षा को स्थगित कराने और ERCP को शुरू करने की मांग की, वही मुलाकात के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थी परीक्षा स्थगित कराने की कर रहे हैं लंबे समय से मांग,इसी मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से की मुलाकात और मेरे से भी मिले, अभ्यर्थियों की मांग को लकेर मिला हूं सीएम से, सीएम को अवगत कराया कि अभ्यर्थियों को तैयारी का पूरा समय मिलना चाहिए, अभ्यर्थी चुनाव में व्यस्त रहे हैं, आगे मीणा … Read more

राजस्थान में सांसद से विधायक बने 4 में से 3 को बनाया मंत्री, बालकनाथ का मंत्री नहीं बनना बना चर्चा का विषय

breaking news

राजस्थान में आज हुआ भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल गठन, भजनलाल मंत्रिमंडल में सांसद से विधायक बने चार में से तीन को मिली जगह, विद्याधर नगर से विधायक दीया कुमारी को उपमुख्यमंत्री, झोटवाड़ा से विधायक राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और सवाई माधोपुर से विधायक डॉ किरोड़ीलाल मीना को आज बनाया गया कैबिनेट मंत्री, लेकिन भजनलाल के मंत्रिमंडल में बाबा बालकनाथ योगी को नहीं मिली कोई जगह, अलवर की सांसदी छोड़ तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं बाबा बालकनाथ योगी, आज आयोजित हुए मंत्रिमंडल गठन में भी आये चौकानें वाले नाम, 12 विधायकों को कैबिनेट, 5 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तो 5 को बनाया गया राज्यमंत्री

पीएम मोदी, अमित शाह से मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुलाकात कर सीएम भजनलाल लौटे जयपुर

img 8993

राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली में मंत्रिमंडल गठन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मुलाकात कर लौटे जयपुर, सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर लग गई है मुहर, अब अगले दो से तीन दिन में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी व शाह से मुलाकात के दौरान सीएम भजनलाल के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी रहे मौजूद, मंत्रिमंडल गठन में तकरीबन 15 नाम पर केंद्रीय नेतृत्व से लग गई है मुहर, जिसमें करीब 10 कैबिनेट और पांच राज्य मंत्रियों को दिया जा सकता है मौका, सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में युवा चेहरों पर किया जाएगा फोकस … Read more