मुख्यमंत्री बन चुके हैं अशोक खान और अहमद गहलोत- किरोड़ी मीणा के कांग्रेस पर जोरदार प्रहार

मीणा के निशाने पर गहलोत

Politalks.News/KirodiLalMeena. ‘गहलोत साहब से इन दिनों मेरी दोस्ती बहुत ज्यादा है. पुलिस ने लालसोट मामले में मुख्य आरोपी पर ईनाम भी घोषित कर दिया और कार्यवाही भी शुरू कर दी, अरे मैं तो कहता हूं कि मेरा भी कोई हाथ मिल जाए तो मेरे खिलाफ भी कार्यवाही करो, ये कहना है राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा का. आज भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने किरोड़ी लाल मीणा से करौली और दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा की आत्महत्या को लेकर सवाल पूछा तो डॉ मीणा ने सूबे की गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. पत्रकार वार्ता के दौरान … Read more

REET पेपर लीक मामले में हुई ED की एंट्री, बोले डॉ किरोड़ी- अब बड़ी मछलियों के चेहरे होंगे बेनकाब

REET पेपर लीक मामले में हुई ED की एंट्री

Politalks.News/REETPaperLeak: राजस्थान के बहुचर्चित REET पेपर लीक मामले को लेकर सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. अब इस पुरे मामले में ED की एंट्री हो गई है. जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब प्रदेश की सियासत में एक अलग ही उबाल आ सकता है. हालांकि REET पेपर लीक मामले को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लेते हुए REET लेवल-2 की परीक्षा को पहले ही निरस्त कर दिया था. आपको बता दें REET पेपर लेकर मामले को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने ED से जांच कराने की मांग की थी. साथ ही सांसद मीणा … Read more

आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार- छोड़ना है तो सांसद की आरक्षित सीट से दें इस्तीफा

आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार

Politalks.News/Rajasthan. दौसा से बीजेपी सांसद (BJP MP) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा (Jaskaur Meena) ने आरक्षण (Reservation) को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. सांसद जसकौर मीणा ने संपन्न लोगों की तरफ से आरक्षण छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि, ‘मेरी तरह सक्षम लोगों को आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए, मैं ना तो कॉलेज में पढ़ी, ना स्कूल में पढ़ी, अब जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया.’ जसकौर मीणा के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) ने कहा कि, ‘अगर वे छोड़ रहीं हैं तो … Read more

अपनी जान की बाजी लगाने वाले सीएचए को नौकरी से ना निकाले सरकार, नहीं तो होगा उग्र प्रदर्शन- किरोड़ी

कोविड स्वास्थ्य सहायकों को मिला बाबा का साथ

Politalks.News/CHAProtest. प्रदेश भर के 25 हजार कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना बीते कई दिनों से जारी है. 1 अप्रैल से बेरोजगार हुए कार्मिक जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलनरत हैं. CHA के इस धरने में बेरोजगारों युवाओं की संख्या में दिन ब दिन लगातार वृद्धि हो रही है. रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इन कोविड स्वास्थ्य सहायकों को आज बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का साथ मिला. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आज शहीद स्मारक पहुंच सांकेतिक धरना दिया. साथ ही बाबा ने आगे भी कोविड स्वास्थ्य सहायकों के धरने में शामिल होने की बात कही. इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा … Read more

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए संसद से सख्त कानून पास किए जाने की डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने उठाई मांग

डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए आगे आए ‘बाबा’

Politalks.News/KirodiLalMeena. हाल ही में दौसा के लालसोट में प्रसूता की मौत के बाद हुई FIR के बाद डिप्रेशन में आई महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा द्वारा आत्महत्या के मामले को राज्यसभा में उठाते हुए बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने (Kirodi Lal Meena in Rajya Sabha) न केवल देशभर के डॉक्टरों के लिए पुरजोर वकालत की बल्कि डॉक्टरों की सुरक्षा (Doctor’s Security) के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी की है. राज्यसभा के विशेष उल्लेख में डॉ. किरोड़ी मीणा ने कहा कि हर मरीज की मौत को डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से जोड़ देने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर … Read more

किरोड़ी मीणा ने उठाया पोटाश खनन का मुद्दा, केंद्र से की बिक्री दरें और रॉयल्टी जल्द तय करने की मांग

राज्यसभा में डॉ किरोड़ी लाल मीणा

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान में पोटाश खनन का मुद्दा उठाते हुए केन्द्र सरकार से प्रदेश में खानों की नीलामी के लिए बिक्री की दरें और रॉयल्टी जल्द तय करने की मांग की है. राज्यसभा में डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि भारत में कुल 22 हजार 508 मिलियन टन पोटाश के भंडार हैं, जिसमें भारतीय खान ब्यूरो के अनुसार 91 फीसदी पोटाश के भंडार अकेले राजस्थान में बताए गए हैं. कुछ मात्रा में करौली और सवाई माधोपुर में उत्पादन हो रहा है. खान विभाग जीएसआई के माध्यम से इन सभी के भंडारों के दोहन करने की तैयारी में है. मीणा … Read more

राम दरबार की मूर्ति लगा गेट तोड़ने पर सियासत में मचा बवाल, BJP दिग्गजों के निशाने पर गहलोत सरकार

img 20220320 195451

Politalks.News/Rajasthan. सुजानगढ़ में फोरलेन सड़क विस्तार के लिए सालासर बालाजी के प्रवेश द्वार और राम दरबार को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद किरोड़ी लाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष सहित तमाम बीजेपी दिग्गजों ने गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि क्या कांग्रेस सरकार का यही विकास है. पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने इस मामले में … Read more

REET को लेकर किरोड़ी मीणा फिर बैठे धरने पर, बोले- 400 करोड़ का घोटाला, CBI से कराओ जांच

'बाबा' का बड़ा खुलासा 'REET में 400 करोड़ का घोटाला'

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. मरुधरा की राजनीति REET (REET level 2 Exam Cancelled)ने गर्माई हुई है. विधानसभा के अंदर भाजपा ने आज जोरदार हंगामा किया तो सदन के बाहर ‘आंदोलनजीवी’ राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने मोर्चा संभाल रखा है. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर गहलोत सरकार के खिलाफ ED ऑफिस में धरना शुरू कर दिया है. किरोड़ी ने कहा कि, ‘गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा है, बड़ा मगरमच्छ डीपी जारोली अब भी सरकार की पकड़ से दूर है. ऐसे में इस पूरे प्रकरण की CBI जांच करवाई जानी चाहिए. साथ ही जिन लोगों ने रीट की तैयारी में हजारों रुपए खर्च … Read more

REET के नाम पर जिसने भी पैसा खाया, नाम बताओ मैं दिलवाउंगा वापस, सरकार दे मुआवजा- किरोड़ी

REET में भ्रष्टाचार से बेरोजगारों का डूबा पैसा, सरकार करें युवाओं को भुगतान- किरोड़ी मीणा

Politalks.News/Rajasthan/REETPaperLeak. REET लेवल -2 पेपर की परीक्षा को गहलोत सरकार ने भले ही निरस्त (REET level 2 Exam Cancelled) कर दी है, लेकिन REET 2021 के पेपरलीक मामले को लेकर लगातार ने खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले से जुड़ा नया मामला सामना आया है. REET के पेपर लीक मामले ने टोंक में एक युवक की जान ले ली है. दरअसल, टोंक के रानीपुरा निवासी लोकेश मीना की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है. लोकेश मीना का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि उसने रीट परीक्षा के पेपर के लिए दो बड़े दलालों को करीब 40 लाख दिए थे. बाड़मेर और जयपुर के दो … Read more

REET धांधली की CBI जांच की मांग कर रहे भाजपाईयों पर लाठीचार्ज, मैडम राजे ने बताया शर्मनाक

REET परीक्षा में धांधली पर गर्माई सियासत,

Politalks.News/Rajasthan/REET. राजस्थान में REET पेपर लीक (Reet Paper Leak) प्रकरण पर बवाल जारी है. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के धुंआधार प्रदर्शन और बयानबाजी के बाद आज प्रदेश भाजपा (BJP) की ओर से प्रदर्शन किया गया. आज के प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया. REET धांधली की प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद सतीश पूनियां (Satish Poonia), युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस लाठीचार्ज में 2 दर्जन से ज्यादा … Read more