पूर्व सरपंच के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किरोड़ी मीणा ने विधायक प्रशांत बैरवा को दी ये चेतावनी

किरोड़ी के निशाने पर बैरवा

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. करीब सालभर पहले टोंक जिले के निवाई तहसील के हनुतिया के तत्कालीन सरपंच हनुमान मीणा की कथित हत्या के मामले में साल भर बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से तमाम ग्रामीणों और मीणा समाज में जबरदस्त रौष व्याप्त है. जिसके चलते हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को निवाई में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा में शिरकत करने पहुंचे दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. यही नहीं किरोड़ी मीणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई … Read more

डॉ किरोड़ी की जगह गोलमा देवी ने सुराणा पहुंच मृतक दलित छात्र के परिजनों को दी संवेदना व आर्थिक मदद

डॉ किरोड़ी की जगह गोलमा देवी ने पहुंची सुराणा

Politalks.News/Rajasthan. जालौर जिले के सुराणा गांव में मटकी से पानी पीने से गुस्साए स्कूल संचालक द्वारा बच्चे की पिटाई की हुई मौत पर के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता लगातार सुराणा गांव पहुंच रहे हैं. पूरे गांव में सियासी दिग्गजों का तांता सा लगा हुआ है. इसी बीच भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी सुराणा जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाकर उनका दुख बांटना चाहते थे, लेकिन जालौर प्रशासन ने किरोड़ी बाबा से वहां नहीं जाने का निवेदन किया और … Read more

राठौड़ साहब ज्यादा ‘पराक्रम’ नहीं दिखाएं वरना सारी पोल खुल जाएगी, फिर बात दूर तक जाएगी- रमेश मीणा

img 20220811 153809

Politalks.News/Rajasthan/RameshMeena. एक दिन पहले पीसीसी में जनसुनवाई करने पहुंचे गहलोत सरकार में पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने जहां मीडिया से बातचीत में बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा पर जोरदार निशाना साधते हुए अपनी ही गहलोत सरकार पर सवाल उठाए थे तो वहीं अब रमेश मीणा ने किरोड़ी मीणा को अपना अभिन्न मित्र बताने वाले पूर्व पंचायत राज मंत्री और वर्तमान में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर जमकर हमला बोला है. दरअसल, बीते कई महीनों से पंचायत राज विभाग के तहत नागौर और बाड़मेर की पंचायतों से भ्रष्टाचार की शिकायतों और आरोपों को लेकर पूर्व पंचायती राज मंत्री और वर्तमान पंचायती राज मंत्री में ‘जुबानी जंग‘ चल रही है. … Read more

डॉ किरोड़ी को लेकर रमेश मीणा ने ही उठाए गहलोत सरकार पर सवाल- क्यों नहीं किया जा रहा गिरफ्तार?

रमेश मीणा ने लगाए ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi/RameshMeena. भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के सियासी शत्रु माने जाने वाले गहलोत सरकार में पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने डॉ किरोड़ी को गिरफ़्तार नहीं किए जाने को लेकर अब अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई करने पहुंचे मंत्री रमेश मीणा ने मीडिया से बात करते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर तो जमकर निशाना साधा ही, साथ में अपनी ही गहलोत सरकार के साथ डॉ किरोड़ी की मैच फिक्सिंग का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की है. मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि सरकार और प्रशासन को बार-बार चुनौती देने वाले किरोड़ी लाल पर इतनी मेहरबानी क्यों है? … Read more

किरोड़ी मीणा ने सरकार के इस वादे पर स्थगित किया ऐतिहासिक जयपुर कूच, जल क्रांति का किया आगाज

किरोड़ी लाल मीणा ने किया जल क्रांति का आगाज

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. राजस्थान में 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुकी ERCP को लेकर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है. फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, हर कोई ERCP के बहाने 2023 को साधने में जुटा हुआ है. इस बीच दिग्गज नेता और बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ERCP को लेकर आज ‘जल क्रांति’ आंदोलन का आगाज कर दिया है. दौसा के नांगल प्यारीवास मीणा हाईकोर्ट में हुई विशाल जनसभा के बाद डॉ किरोड़ी ने अपने हजारों समर्थकों वाहनों के भारी लवाजमे के साथ जयपुर कूच किया. हालांकि बाबा किरोड़ी के काफिले को बस्सी के पास जटवाड़ा में रोका दिया गया. … Read more

रमेश मीणा के भ्रष्टाचार का करना पड़ेगा इलाज, तभी मानूंगी की आप हो ईमानदार- गुढ़ा से बोलीं गोलमा देवी

'बाबा' पर उठी उंगली तो 'काकी' ने दिखाई आंख

Politalks.News/Rajasthan. पूर्वी राजस्थान की राजनीति में दिग्गज बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस नेता व वर्तमान में गहलोत सरकार में मंत्री रमेश मीणा के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. इसी बीच डॉ किरोड़ी मीणा की पत्नी और पूर्व राज्यमंत्री गोलमा देवी ने सोमवार को पंचायत राज राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस दौरान गोलमा देवी ने गुढ़ा को कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही सरकार से इन मामलों की जांच कराने की भी मांग की है. राजेंद्र गुढ़ा से मुलाकात के दौरान गोलमा देवी ने राजेंद्र गुढ़ा … Read more

जो व्यक्ति लाशों पर राजनीति करता हो, कहानी बनाता हो, उसे सुरक्षा की जरुरत कहां- किरोड़ी पर भड़के मीणा

'किरोड़ी को तो कर देना चाहिए कानून के हवाले'

Politalks.News/Rajasthan. जिस व्यक्ति की खुद की पार्टी में अपनी पूछ नहीं हो रही है, वह चर्चा में भला कैसे रहेंगे, आज वो सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, उन पर तो पहले से ही कई केस लगे हुए हैं, उन्हें तो खुद को कानून के हवाले कर देना चाहिए, , ये बयान है रमेश मीणा का. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं मंत्री रमेश मीणा ने किरोड़ी को मिली धमकी को चर्चा में रहने का स्वांग बताया है. रमेश मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा … Read more

कन्हैया के परिजनों की मदद और हिंदुत्व की आवाज उठाने पर किरोड़ी मीणा को पत्र भेजकर दी धमकी

किरोड़ी लाल मीणा को मिली जान से मारने की धमकी

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. हाल ही में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कथित आतंकवादी संगठन से जुड़े दो लोगों ने उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े करीब करीब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और NIA इसकी जांच में जुटी है, लेकिन इस तरह के हत्यारों के हौसले अभी टूटे नहीं हैं. इसी मामले को लेकर अब बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर धमकी देने का दुस्साहस किया गया है. जिस पर सांसद किरोडी मीणा ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह … Read more

डोटासरा के तंज पर किरोड़ी का कटाक्ष- जादूगर आपको नकारा कहेंगे या निकम्मा, आप इस पर रखिए नजर

डोटासरा के बयान पर बाबा का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. राष्ट्रपति चुनाव के चलते जहां दो दिन पहले विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने जयपुर पहुंच कांग्रेस एवं समर्थित विधायकों से अपने लिए वोट मांगा तो वहीं NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) बुधवार को जयपुर पहुंची. हालांकि द्रौपदी मुर्मू के जयपुर पहुंचने के साथ ही बीजेपी में जारी आंतरिक खींचतान खुलकर सामने आ गई. मुर्मू के समर्थन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) के बीच आदिवासी कार्यकर्ताओं को एंट्री ना मिलने को लेकर जमकर बहस हो गई. हालांकि कुछ समय बाद दोनों ही नेताओं ने इसे दो भाइयों की लड़ाई … Read more

अपनों से नहीं कहता तो किस से कहता, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच नहीं है कोई मतभेद- किरोड़ी मीणा: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम से पहले राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बीच झड़प का मामला, डूंगरपुर-बांसवाड़ा के आदिवासी इलाकों से आए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं देने से नाराज हुए थे किरोड़ी मीणा, इस दौरान राजेन्द्र राठौड़ और किरोड़ी मीणा के बीच हुई कहासुनी बनी चर्चा के विषय, वहीं अब डॉ किरोड़ी ने ट्वीट कर कहा- एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी के अभिनंदन के लिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा व अन्य सुदूर इलाकों से जयपुर आए आदिवासी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश, तो मेरे जैसे भावुक व्यक्ति को गुस्सा आना था स्वाभाविक था, मैंने अपने आदिवासी भाई-बहनों की पीड़ा को रखा राजेंद्र राठौड़ जी के सामने, अपनों से अपनी बात नहीं कहता तो फिर किस से कहता? कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच नहीं है कोई मतभेद, मनभेद होने का तो प्रश्न ही नहीं होता पैदा

whatsapp image 2022 07 13 at 2.32.24 pm