हनुमान चालीसा को लेकर छिड़ी सियासी जंग में हुई अंडरवर्ल्ड की एंट्री, राउत-राणा हुए आमने सामने
Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान के बाद विवादों में आई अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना नेता संजय राउत खुलकर आमने सामने आ चुके हैं. संजय राउत ने ट्विटर पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नवनीत राणा का नाम लेते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. तो वहीं नवनीत राणा ने भी शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है. नवनीत राणा ने नागपुर पुलिस कमिश्नर को शिवसेना सांसद पर जातिसूचक शब्दों के आपमान का आरोप … Read more