‘मुस्लिम हमारा ही खून, चाहो तो डीएनए करा लो..’ सुर्खियों में बृजभूषण शरण का बयान
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट. बीजेपी के लिए एक हॉट एवं वीआईपी सीट. बृजभूषण शरण सिंह यहां से सीटिंग सांसद हैं. गुरुवार को वे अपने संसदीय क्षेत्र चुनावी प्रचार करने पहुंचे. हालांकि इस बार वे अपने लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे हैं. महिला रेसलर्स द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे बृजभूषण को इस बार बीजेपी ने टिकट न देकर उनके सुपुत्र करण भूषण सिंह को कैसरगंज से मैदान में उतारा है. यहां अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में बृभूषण सिंह का दिया एक बयान सुर्खियों में आ गया जब उन्होंने मुस्लिम समुदाय से कहा कि कोई कहे या न कहे लेकिन आप हमारा ही खून हैं. … Read more