KCR ने बिहार से दिया भाजपा मुक्त भारत का नारा, तो बोले नीतीश- थर्ड फ्रंट नहीं हम बना रहे हैं मैन फ्रंट
Politalks.News/Bihar/KCR-Nitish. पिछले दिनों बिहार में सत्ता परिवर्तन के जरिए राजनीति की जो नई बिसात बिछी है, उसका 2024 कनेक्शन का संकेत आज मिल ही गया. सियासी जानकारों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्ष की मजबूती की नींव बिहार से ही रखी जानी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी आंख में आंख मिलाकर बात करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज बिहार पहुंचे. KCR ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की. KCR का बिहार दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. … Read more