अमित शाह में दम है तो सात राज्यों में हुए दंगों की जांच करवाए कि इनकी जड़ में कौन है?- CM गहलोत

गहलोत का शाह को चैलेंज

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. यूपी चुनाव के बाद से राजस्थान के कई शहरों में आए दिन फैल रही साम्प्रदायिक हिंसा की आग के बीच आगामी 13 से 15 मई तक उदयपुर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वापस जयपुर लौट आए हैं. वहीं जयपुर रवाना होने से पहले सीएम गहलोत ने गुरुवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की और मीडिया से भी मुखातिब हुए. इस दौरान सीएम गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंगों की जांच करवाने का चैलेंज भी कर … Read more

मुख्यमंत्री बन चुके हैं अशोक खान और अहमद गहलोत- किरोड़ी मीणा के कांग्रेस पर जोरदार प्रहार

मीणा के निशाने पर गहलोत

Politalks.News/KirodiLalMeena. ‘गहलोत साहब से इन दिनों मेरी दोस्ती बहुत ज्यादा है. पुलिस ने लालसोट मामले में मुख्य आरोपी पर ईनाम भी घोषित कर दिया और कार्यवाही भी शुरू कर दी, अरे मैं तो कहता हूं कि मेरा भी कोई हाथ मिल जाए तो मेरे खिलाफ भी कार्यवाही करो, ये कहना है राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा का. आज भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने किरोड़ी लाल मीणा से करौली और दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा की आत्महत्या को लेकर सवाल पूछा तो डॉ मीणा ने सूबे की गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. पत्रकार वार्ता के दौरान … Read more

भाजपा वाले जहां जाते हैं वहां मुद्दा बना करते हैं आग लगाने का काम, उनके पास धन-बल बहुत है- गहलोत

बीजेपी की न्याय यात्रा पर सीएम गहलोत ने साधा निशाना

Politalks.News/Rajasthan. करौली में नवसंवत्सर के मौके पर हुए उपद्रव को लेकर राजस्थान की सियासत में मचा उबाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा. बुधवार को बीजेपी नेताओं द्वारा करौली में किये गए बवाल को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर निशाना साधा. साथ ही सीएम गहलोत ने देश भर के कई राज्यों में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद हो रही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भी सवाल दागा. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम गहलोत ने वहां मौजूद … Read more

राजस्थान में जंगलराज गहलोत सरकार की विफलता- तेजस्वी, करौली हिंसा को लेकर BJP का बवाल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. नवसंवत्सर के मौके पर राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. करौली हिंसा से जुड़े मुद्दे को भुनाने के लिए आज भाजयुमो करौली में न्याय यात्रा निकालने वाली थी. इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजस्थान आये लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा की अनुमती नहीं दी. इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि कुछ देर बार पुलिस ने … Read more

गहलोत सरकार का हिंदू त्योहारों पर रोक लगाना नहीं करेंगे बर्दाश्त- करौली दौरे पर मैडम राजे की चेतावनी

'भाजपा धर्म की नहीं कर्म की करती है राजनीति'

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे आज करौली जिले के दौरे पर रहीं. इस दौरान मैडम राजे ने जहां दंगा प्रभावित इलाके का दौरा किया तो वहीं दंगों के दौरान घायल हुए पीड़ितों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी. इसके साथ ही कैला देवी माता के दर्शन किए तो वहीं मुंडिया जाकर दिग्गज गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं करौली में दंगा प्रभावित घटना स्थल का दौरा करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों के बातचीत के दौरान गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम मैडम राजे ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से राज्य … Read more

…मौलाना है गहलोत, प्रदेश में पूर्ण रूप से स्थापित हो चूका है औरंगजेब शासन- दिलावर का बड़ा बयान

दिलावर के निशाने पर अशोक गहलोत

Politalks.News/MadanDilawar. करौली हिंसा को लेकर राजस्थान की सियासत में मचा उबाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा इस पुरे मामले को लेकर सूबे की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है. यहीं नहीं बीजेपी नेता राजस्थान के साथ साथ दिल्ली से भी एक खास रणनीति के तहत गहलोत सरकार पर हमलावर है. भाजपा अब किसी भी हालत में चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले मिले इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती. यही कारण हैं कि बीजेपी नेता एक के बाद एक गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने सभी हदे … Read more