सीएम गहलोत हो चुके हैं आत्म मुग्ध बीमारी से ग्रस्त, कांग्रेस की महारानी के स्वागत में है व्यस्त: गज्जू बना

गजेंद्र के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/GajendraSinghShekhawat/Rajasthan. राजस्थान में हो रही एक के बाद एक साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है. करोली, जोधपुर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा ने विपक्ष को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को घेरने का बैठे बिठाए मौका दे दिया है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. बुधवार को अजमेर दौरे पर रहे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक समारोह में शिरकत करते हुए सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा. शेखावत ने कहा कि, ‘राजस्थान की जनता गहलोत सरकार से मुक्ति पाने की राह देख रही है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आत्म मुग्ध बिमारी से ग्रस्त हो चुके हैं.’ … Read more

BJP नेताओं का बिगड़ गया मानसिक संतुलन, इनका होगा अंत क्योंकि भगवान ने हर ली इनकी मति- कांग्रेस

'बस गालियां नहीं दे रहे बाकी कोई कमी नहीं छोड़ रहे'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के करोली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा और अलवर के राजगढ़ में तोड़े गए 300 साल पुराने मंदिरों को लेकर सियासत अपने शीर्ष पर है. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी अब प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी नेताओं द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुगलों से तुलना करने वाले बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर से किए जाने पर निशाना साधा है. खाचरियावास ने … Read more

गहलोत सरकार का हिंदू त्योहारों पर रोक लगाना नहीं करेंगे बर्दाश्त- करौली दौरे पर मैडम राजे की चेतावनी

'भाजपा धर्म की नहीं कर्म की करती है राजनीति'

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे आज करौली जिले के दौरे पर रहीं. इस दौरान मैडम राजे ने जहां दंगा प्रभावित इलाके का दौरा किया तो वहीं दंगों के दौरान घायल हुए पीड़ितों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी. इसके साथ ही कैला देवी माता के दर्शन किए तो वहीं मुंडिया जाकर दिग्गज गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं करौली में दंगा प्रभावित घटना स्थल का दौरा करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों के बातचीत के दौरान गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम मैडम राजे ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से राज्य … Read more

प्रदेश की शांति को खत्म करने के लिए अशोक गहलोत हैं दोषी, त्यौहार मनाने से डरते हैं बहुसंख्यक- पूनियां

बीजेपी के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के करौली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा मामले में सियासत अब और भी तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी जहां इस पुरे मामले को बीजेपी पर डाल धीरे धीरे मामले को पूरी तरह शांत करने की कोशिश कर रही है तो वहीं बीजेपी खुद को हिन्दुओं का खैरख्वाह बता रही है. दोनों ही दलों की जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच चूका है. प्रदेश भाजपा इस मुद्दे को पुरज़ोर तरीके से उठाकर गहलोत सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में आज राजस्थान भाजपा के नेताओं एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजधानी … Read more

सुनियोजित षडयंत्र था करौली कांड, सिमी और PFI से जुड़े हैं तार, सार्वजनिक हो वीडियोग्राफी- राठौड़

करौली हिंसा पर राठौड़ का बड़ा खुलासा

Politalks.News/Rajasthan. करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बीते शनिवार को जब हिन्दू संगठनों द्वारा नवसंवत्सर पर आयोजित एक बाइक रैली समुदाय विशेष बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया. इसके बाद हिंसा बहुत तेजी से भड़क गई और लाठी, डंडों, सरियों के वार के साथ आसपास की कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी अपनी जांच समिति का गठन किया था. भाजपा की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को सौंप दी है. जांच समिति के सदस्यों का आरोप … Read more

कांग्रेस राज में ही होती हैं इस तरह की घटनाएं, हमारी सरकार में इनको डर होता है कि जूते पड़ेंगे- कटारिया

img 20220404 wa0318

Politalks.News/Rajasthan. बीजेपी के दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने आज पीपाड़ सिटी पहुंच कर जैन संत आचार्य हीराचंद और भावी आचार्य महेंद्र मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान कटारिया ने बड़ा संकल्प लेते हुए कहा कि आज के बाद वे कभी भी साफा नहीं पहनेंगे और ना ही कभी शाल ओडेंगे. इसके साथ ही गुलाबचंद कटारिया ने करौली हिंसा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government) और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर जोरदार हमला बोला. कटारिया ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती है तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं और जब हमारी सरकार होती … Read more

करौली हिंसा पर बोले CM गहलोत- BJP कर रही ध्रुवीकरण तो पूनियां का पलटवार- तुष्टिकरण कांग्रेस की देन

तुष्टिकरण कांग्रेस की देन

Politalks.News/Rajasthan. करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. शहर में शनिवार को जब हिन्दू संगठनों द्वारा नवसंवत्सर पर आयोजित एक बाइक रैली समुदाय विशेष बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया. इसके बाद हिंसा भड़क गई और उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कर्फ्यू लगा दिया. इस पुरे मामले में पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरी घटना को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री के बयान … Read more