कर्नाटक में भी गरजा यूपी का बुलडोजर मॉडल, 400 से अधिक घर गिराए

congress ka bulldozar modal in karnataka

अभी तक देशभर में केवल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बुलडोजर मॉडल का ही जिक्र होता रहा है. इस बार कर्नाटक में बुलडोजर मॉडल सुर्खियों में है. बेंगलुरु के कोगिलु गांव स्थित फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार का बुलडोजर गरता है. इस कार्रवाई में सैकड़ों लोग बेघर हो गए और सड़कों पर आ गए. इस घटनाक्रम ने न केवल राज्य की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच तीखी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर की तड़के करीब 4 बजे बेंगलुरु के कोगिलु गांव स्थित फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट … Read more

कर्नाटक सीएम विवाद: कांग्रेस की हो रही फजीहत, डीके का कुर्सी खरीदते AI वीडियो वायरल

karnataka chief minister controversy

कर्नाटक में मुख्यमंत्री विवाद के चलते कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है. चूंकि मामला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है, अब सीएम बदलने की अटकलें जोर पकड़ने लगी है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी हाईकमान द्वारा इस मसले को जल्द सुलझाने और जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने का आश्वासन दिया है. कुछ विधायकों को बयानबाजी न करने की नसीयत भी दी गयी है. वहीं कर्नाटक की बीजेपी यूनिट सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर तंज कस रही है. हालिया एक पोस्ट में बीजेपी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री कुर्सी खरीदने का एआई वीडियो वायरल किया है, जिसमें लिखा है ‘आउट ऑफ स्टॉक’. कर्नाटक बीजेपी ने … Read more

कर्नाटक में ‘सीक्रेट डील’ या होने वाला है ‘राजस्थान की राजनीति’ का रिपीट टेलिकास्ट?

dk shivkumar vs siddharamiya

कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक में नेतृत्व का मसला अब किसी से छिपा नहीं है.  राज्य के सीएम सिद्दारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच खींचतान का यह मामला अब केंद्रीय संगठन नेतृत्व तक भी जा पहुंचा है. दोनों नेता दबे स्वरों में बयानबाजी को हवा भी दे रहे हैं, साथ ही साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को साधने में लगे हैं. एक तरफ शिवकुमार सीक्रेट डील का हवाला देकर पहले सीएम की कुर्सी चाहते हैं. वहीं सिद्दारमैया अपने साथ विधायकों के होने की दुहाई दे रहे हैं. इधर, डीके समर्थक कुछ विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल कोरोना समय में राजस्थान में हुई ऐतिहासिक राजनीतिक घटना का रिपीट … Read more

‘हां, मैं मुख्यमंत्री के…’ -सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर दिया बड़ा बयान

karnataka politics

कर्नाटक की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया बड़ा बयान, कहा- हां, मैं मुख्यमंत्री के तौर पर काम करना रखूंगा जारी, आपको संदेह क्यों है? वही इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी दिया था बड़ा बड़ा बयान, डीके ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर नहीं है कोई असंतोष और जब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं तो नेतृत्व के मुद्दे पर किसी मतभेद की नहीं है जरूरत, मैंने किसी से मेरा नाम लेने या मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है, इसकी नहीं है कोई जरूरत, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, तो किसी भी तरह के विवाद की … Read more

‘ऐ सुन, इधर आ.. एसपी कौन है?’ सिद्दारमैया ने पुलिस अफसर को दिखाया थप्पड़

siddaramaiah try to slap a police man

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया आज एक जनसभा में आपे से बाहर हो गए और एक पुलिस अधिकारी पर भड़क उठे. उन्होंने उसे गुस्से में इशारे से बुलाया और कथित तौर पर सबसे सामने थप्पड़ मारने की कोशिश की. वाक्या बेलगावी में हुई इस रैली का है जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सीएम को काले झंडे दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री भड़क उठे और स्टेज पर से ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को बुलाकर डांट लगाई. यह भी पढ़ें: क्या ‘सुपर-भाजपा मैन’ बनने की कोशिश कर रहे हैं कांग्रेस सांसद शशि थरूर? इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धारमैया गुस्से में कहते सुनाई दे रहे … Read more

कर्नाटक में ‘कमल’ खिलाने की है तैयारी! बीजेपी चाहती है 50 विधायकों की खरीदारी

bjkr

लग रहा है कि कर्नाटक की सियासत कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के सितारे पहले से ही गर्दिश में हैं. वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी कई मामले चल रहे हैं. इसी बीच दबी कुचली आवाज में सामने आ रहा है कि कर्नाटक में एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स चलाने की कोशिशें की जा रही है. आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस के 50 विधायकों को खरीदने की चाहत रखती है. यह भी कहा जा रहा है कि हर विधायक को 100 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं. पार्टी के कुछ विधायकों को एप्रोच भी किया गया है ताकि … Read more

कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया पर हो रही बड़ी कार्रवाई के पीछे डीके का हाथ!

DK shivkumar hand behind the big action being taken against Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया  पर मुडा मामले को लेकर मुकदमा चलाए जाने की तैयारी चल रही है. प्रदेश गर्वनर ने इसकी इजाजत दे दी है. अगर आरोप सही साबित होता है तो वाजिब है कि दिल्ली और झारखंड की तरह एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल की हवा खाने को तैयारी करें. इस मामले में सभी कांग्रेस नेताओं को मुंह बंद करने की सलाह दी गयी है. हालांकि सियासी गलियारों में से होकर एक दबी हुई खबर भी आ रही है. वो यह कि सिद्दारमैया  पर हो बड़ी कार्रवाई के पीछे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का हाथ हो सकता है. एक प्रसिद्ध समाचार प्रकाशक के वरिष्ठ पत्रकार ने भी … Read more

प्रदेश के एक और मुख्यमंत्री चले जेल की राह! सोरेन-केजरीवाल के बाद अब इनका लगेगा नंबर

karnataka cm siddaramaiah will go to jail in muda case

देश की राजनीति में मुख्यमंत्रियों का जेल जाने का दौर बदस्तूर जारी है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जेल जा चुके हैं. केजरीवाल अभी भी जेल में हैं जबकि हेमंत सोरेन फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. कुछ अन्य नेता भी अभी तक जेल की हवा खा रहे हैं. दिल्ली में पूर्व मंत्री सतेंद्र कुमार जैन अभी तक जेल में हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दो साल के लंबे अंतराल के बाद खुली हवा में सांस ली है. आप सांसद संजय सिंह भी जमानत पर बाहर हैं जबकि तेलंगना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव … Read more

राम के नाम पर सियासी जंग: क्या भगवान राम के नाम पर था इसलिए लिया जा रहा फैसला?

dkt

कर्नाटक में एक बार फिर राम के नाम पर ​पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी जंग उबाल मार रही है. राजनीति इसलिए गर्म है क्योंकि प्रदेश के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार ने एक शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि नाम बदलने का उनका उद्देश्य बेंगलुरु की वैश्विक प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करना है. सरकार के इस फैसले पर प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी और जेडीएस ने आपत्ति जाहिर की है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि शहर का नाम भगवान राम पर था, इसलिए यह फैसला लिया जा रहा है. दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कर्नाटक राज्य के … Read more

क्या है कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों का सच ?

karnataka

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार की जीत के बाद समर्थकों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का आरोप जड़ा है. इस घटना पर बीजेपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश विरोधी तत्वों और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को बढ़ावा दिया है. वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए जश्न में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का सबूत दिया है. इस वीडियो पर एक वेबसाइट का वाटरमार्क भी लगा हुआ आ रहा है. वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा इन आरोपों को गलत एवं भ्रामक बताया है. … Read more