राजनीति के झरोखे सेः कर्नाटक में जब 14 महीने में तीन सीएम बदले, येदियुरप्पा बने ढाई दिन के मुख्यमंत्री

karnataka

KarnatakaPolitics. कर्नाटक की राजनीति में साल 2018 कभी न भूलने वाला साल है. वो इसलिए की एक ओर जहां बीजेपी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सरकार नहीं बना सकी. या दूसरे शब्दों में कहें तो बहुमत के लिए केवल 9 विधायक नहीं जुटा सकी, वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में केवल 14 महीनों में तीन मुख्यमंत्री बने. कर्नाटक के दिग्गज येदियुरप्पा तो केवल ढाई दिन के सीएम बनकर रह गए. वहीं तीसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी के सुप्रीमो एचडी कुमारास्वामी ने किंगमेकर बनते हुए सीएम पद की शपथ ग्रहण की. 2018 के चुनावों में कर्नाटक की सियासत और राजनीति नें इतने नाटकीय मोड लिए, उतने तो महराष्ट्र की … Read more

कर्नाटक विस चुनावः क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजें, कमल या हाथ, कर्नाटक किसके साथ

karnataka exit poll 2023

KarnatakaExitPoll2023. कर्नाटक में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक रहा. सांप, नालायक, बली और बजरंग बली के बाद संप्रभुता और बाद में चुनाव आयोग के आधा दर्जन नोटिस. काफी कुछ रहा इस चुनाव में. मोदी के चेहरे पर लड़ रही बीजेपी पीएम मोदी के दौरे तक लीड में चल रही थी. इस बीच कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात के बाद एक बारगी लगा कि अब चुनाव कांग्रेस के हाथों से फिसल गया है लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस ने सोनिया गांधी के रूप में तुरुप का इक्का चला और मुकाबला बराबर का हो गया. चार साल बाद चुनावी दंगल में उतरी सोनिया … Read more

कर्नाटक विधानसभा चुनावः कनकपुरा, चन्नापटना और वरुणा में वीआईपी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर

karnataka election

KarnatakaAssbmelyElections2023. कर्नाटक की 224 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही लंबी लंबी कतारों में मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. आज शाम 5 बजे के बाद 2613 चुनावी उम्मीदवारों का भाग्य वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा. प्रदेश के 5 करोड़ 30 लाख 85 हजार 566 पंजीकृत मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों की साख दांव पर है जबकि जेडीएस दोनों पार्टियों के बीच अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रही है. इनमें सभी 224 विस सीटों में से कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां हाई प्रोफाइल मुकाबला होने जा रहा है. यहां से कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत … Read more

क्या सच में रद्द हो सकती है कांग्रेस की मान्यता! 4 साल बाद चुनावी प्रचार में उतरी सोनिया गांधी के खिलाफ EC पहुंची BJP

congress

कर्नाटक में चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है और अब केवल मतदान के दिन का इंतजार है. 10 मई को प्रदेश की 224 सीटों पर वोटिंग होगी. बीते कुछ दिनों में बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी दंगल में जमकर पसीना बहाया है. देखा जाए तो जमीनी तौर पर बीजेपी अन्य सभी दलों पर भारी पड़ रही है लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कर्नाटक की आबोहवा में कुछ अलग तरह का रंग भी घुला हुआ है. यही वजह है कि बीजेपी खुद की पशोपेश में है कि जनता का मूड क्या बन रहा है. यह चुनावी सियासी तौर पर कांग्रेस के लिए भी खास महत्व रखता … Read more

कर्नाटक में कैंपेन का अंतिम दिन, बोले पीएम मोदी – श्रीकंटेश्वर स्वामी से मुझे विष पीने की ताकत मिली

pm modi in nanjundeshwara swami temple

कर्नाटक में चुनावी कैंपेन के अंतिम दिन पीएम मोदी ने फिर किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सांप वाले बयान का जिक्र, बोले पीएम मोदी – भगवान का उन पर बना हुआ है आशीर्वाद, जिसकी वजह से चुनाव प्रचार में विरोधियो द्वारा दी गई गालियां सहने की शक्ति मिली, प्रधानमंत्री ने कहा- इस बार विरोधियों ने उन्हें सांप तक कह डाला लेकिन उन्हें कांग्रेस को नहीं पता कि मुझे श्रीकंटेश्वर स्वामी से विष पीने की ताकत मिली है, बीती रात मैसूर के प्रसिद्ध श्री कंट्रेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे पीएम मोदी, पूजा अर्चना करते हुए लिया भगवान का आशीर्वाद और कर्नाटक में समाप्त किया अपना प्रचार अभियान.

कांग्रेस इतनी घबराई हुई कि चुनाव प्रचार नहीं करने वालों को भी लाना पड़ा –  सोनिया गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

pm modi in karnataka

KarnatakaAssemblyElections2023. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शोर थमने में एक दिन का वक्त और बचा है. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने रविवार को चुनावी प्रचार में जमकर एक दूसरे पर निशाना साधा. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलुरू में 10.6 किमी. लंबा रोड शो निकालकर कर्नाटक की जनता से वोट अपील की. वहीं शिवमोगा ग्रामीण में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. यहां उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी की. बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस इतनी डरी हुई, घबराई हुई है कि जो लोग चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी प्रचार के … Read more

पीएम मोदी से बेहतर समझता हूं कि आतंकवाद क्या होता है – बोले राहुल गांधी तो प्रियंका ने ताली बजवाकर किया जीत का ऐलान

rahul gandhi and priyanka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का चुनावी शोर अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों ने भी अपने तरकश के सभी तीर निकाल लिए हैं. जहां एक ओर पीएम मोदी ने शनिवार को 26 किमी. की लंबा रोड शो निकालकर कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाई, वहीं कांग्रेस ने पलटवार में सोनिया गांधी को मैदान में उतारकर लीड लेने की कोशिश की. वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बेलगावी और चिक्कोडी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही साथ स्थानीय मुद्दों को भी जनता के सामने उठाते हुए बोम्मई सरकार पर जमकर प्रहार किए. राहुल गांधी … Read more

‘डकैती डालकर सत्ता हथियाने में माहिर है बीजेपी’ – पीएम मोदी के आतंकवाद, भ्रष्टाचार.. के वार पर सोनिया गांधी का तेज तर्रार पलटवार

pm modi vs sonia gandhi in karnataka

KarnatakaAssemblyElections. चार साल बाद किसी चुनावी मंच पर दिखी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तेज तर्रार पलटवार शुरू कर दिया. कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में उन्होंने अपने चित-परिचित अंदाज से एकदम विपरीत कर्नाटक की जनता को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक भगवान बसवन्ना और महाकवि कुवेम्पु की धरती है लेकिन बीजेपी इन सभी की भावनाओं का रोज अपमान कर रही है. कर्नाटक के हुबली में जनसभा में पीएम मोदी के आतंकवाद, भ्रष्टाचार आदि के वार पर पलटवार करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि मोदी सरकार के लूट, झूठ, घमंड और नफरत … Read more

कर्नाटक विस चुनाव 2023ः पीएम मोदी का बेंगलुरु में आज भी रोड शो, बादामी-हावेरी में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

pm narendra modi in karnataka

KarnatakaAssemblyElections. पीएम मोदी का बेंगलुरु में आज भी रोड शो, बादामी, हावेरी, शिवमोगा ग्रामीण और बेंगलुरु सेंट्रल में चुनावी रैली करेंगे, शनिवार को को भी पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया था 26 किलोमीटर लंबा रोड शो, शहर के 28 में से 19 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा पीएम मोदी का रोड शो, कर्नाटक में 10 मई को 224 सीटों पर होगा मतदान, वोटों की गिनती 13 मई को होगी, सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच लेकिन जेडीएस सहित अन्य दल बढ़ा सकते हैं दोनों प्रमुख पार्टियों की मुसीबत, आम आदमी पार्टी भी आजमा रही अपनी किस्मत, आप 213 और बसपा 137 सीटों पर लड़ रही चुनाव.

कर्नाटक में फिर से गरजे पीएम मोदी, बोले- तालाबंदी, तुष्टिकरण और गाली पर उतर आई है कांग्रेस

pm modi

KarnatakaAssemblyElections. कर्नाटक विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रमुख पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और छींटाकशी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हुई है. दोनों ही पार्टियों की ओर से एक दिन में तीन तीन रैलियां और जनसभाएं की जा रही है जिसमें एक दूसरे पर वार और पलटवार किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बादामी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वोटबैंक का तुष्टिकरण, भाजपा की गरीब कल्याण नीतियों पर तालाबंदी, गाली आदि को ही अपना चुनावी मुद्दा बनाएगी. … Read more