रुपिंदर सिंह कुन्नर ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पायलट ने पोस्ट की तस्वीर

pilot met Kooner

श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने आज जयपुर में टोंक विधायक सचिन पायलट से की मुलाकात, श्रीकरणपुर उपचुनाव में रुपिन्द्र सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हराया था 12570 वोटों से, वहीं सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रुपिंदर सिंह कुन्नर के साथ मुलाकात की फोटो की पोस्ट, इसके साथ ही सचिन पायलट ने लिखा- आज घर पर श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने की मुलाकात, श्रीकरणपुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर पुनः बधाई

करणपुर की जीत पर सोशल मीडिया पर मची होड़, जीत का श्रेय लेने में जुटे नेताओं के समर्थक

breaking news

राजस्थान के श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को हराया, इस जीत को लेकर अब सोशल मीडिया पर होने लगी एक चर्चा, एक्स पर कई लोग कर रहे है चर्चा कि करनपुर चुनाव में जीत का श्रेय कौन सी जोडी को जा रहा है?, सचिन पायलट या गोविंद सिंह डोटासरा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा- जीत का सेहरा किसके नाम, सचिन पायलट के नाम जिंदाबाद, वहीं एक यूजर ने लिखा- कुछ लोग पूछ रहे हैं की श्री करनपुर चुनाव में जीत में किसकी रही है भूमिका, सचिन पायलट या गोविंद सिंह डोटासरा तो मैं उनको बता दूं … Read more

श्रीकरणपुर का जनादेश भाजपाई तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक नीति पर है करारा तमाचा- डोटासरा

breaking news

राजस्थान के श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को हराया, इस जीत पर बोले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एक्स पर पोस्ट कर कहा- जब देश की संवैधानिक संस्थाएं अपना दायित्व भूल जाएं, तब जनता की अदालत में होता है न्याय, श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता-जनार्दन को कोटिश: प्रणाम, श्रीकरणपुर का यह जनादेश भाजपाई तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक नीति पर है करारा तमाचा, कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद

चिरंजीवी सहित 800 योजनाओं को बंद करने के सिवा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया- डोटासरा

rajasthan congress

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. डोटासरा आज श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहे इस दौरान सूरतगढ़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक महीना बीतने पर भी कुछ नहीं किया, सिवाए कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना सहित 800 योजनाओं तथा कामों को बंद किया है. भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया है. अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी-मोदी और श्रीराम मंदिर के नाम पर गुमराह कर … Read more

करणपुर विधानसभा सीट का चुनाव हुआ स्थगित, अब राजस्थान में 199 सीटों पर होगा चुनाव

breaking news

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से अब 199 सीटों पर ही होगा 25 नवंबर को मतदान, करणपुर से मौजूदा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का आज हुआ निधन, गुरमीत के निधन से अब करणपुर विधानसभा सीट का चुनाव हुए स्थगित, रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने जारी किए आदेश, चुनाव आयोग द्वारा नई तारीख के ऐलान के बाद ही होगा चुनाव, दरअसल बीते कुछ दिनों से गुरमीत सिंह कुन्नर की तबियत थी बेहद नासाज, दिल्ली ऐम्स में चल रहा था गुरमीत का इलाज, आज सुबह गुरमीत ने ली अंतिम सांस