मंत्री खाचरियावास के भाई करण सिंह बने भारत नव निर्माण पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, अब प्रताप सिंह भी बदलेंगे पाला!
RajasthanPoliticsupdates. राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के भाई करण सिंह खाचरियावास बीती शाम दीनदयाल जाखड़ की भारत नव निर्माण पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी सुप्रीमो दीनदयाल जाखड़ ने सदस्यता पत्र और पुष्प गुच्छ देकर करण सिंह का पार्टी में सह हर्ष स्वागत किया. साथ ही साथ करण सिंह को राजस्थान का पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भी नियुक्त किया. इससे पहले करण सिंह खाचरियावास ने दीनदयाल जाखड़ एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत नव निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत के भतीजे करण सिंह मौजूदा सरकार में … Read more