बेनीवाल के निशाने पर CBI की कार्यप्रणाली, प्रजापत एनकाउंटर मामले की जल्द जांच की उठाई मांग

बेनीवाल के निशाने पर सीबीआई की कार्यप्रणाली

Politalks.News/Rajasthan. लोकसभा (Lok Sabha) में आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने गुरुवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक-2021 और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन विधेयक- 2021 पर हुई बहस में भाग लिया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘सरकार जब इन अध्यादेशों को लेकर लाई तब सुप्रीम कोर्ट की जो भावना थी वो इस सरकार के निर्णय के पूर्ण रूप से पक्ष में नहीं थी और सदन के साथियों ने इस बात को प्रमुखता से रखा की ईडी के निदेशक के सेवानिवृति से महज 3 दिन पहले यह अध्यादेश लेकर आई’. साथ ही बेनीवाल ने बाड़मेर के कमलेश प्रजापत एनकाउंटर (kamlesh prajapat encounter) मामले में गहलोत सरकार … Read more

प्रजापत एनकाउंटर पर फिर बोले हरीश चौधरी- ‘मुझे बदनाम करने की साजिश, पीड़ित परिवार को मिले न्याय’

प्रजापत एनकाउंटर पर फिर बोले हरीश चौधरी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के बाड़मेर में बहुचर्चित कमलेश एनकाउंटर मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है.  इस बीच कमलेश के परिवार द्वारा सीबीआई दिल्ली को भेजे गए एक पत्र में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और उनके भाई पर सीधे तौर पर आरोप लगाये थे. साथ ही बाड़मेर पुलिस और कमलेश की एक महिला मित्र की भी भूमिका संदिग्ध बताई गई है. पीड़ित परिवार के आरोपों पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का बयान आया है कि, ये सब मुझे बदनाम करने की साजिश है, मैं तो खुद चाहता हूं की पीड़ित परिवार को न्याय मिले’. ‘मुझ पर और मेरे भाई के खिलाफ राजनीतिक साजिश’- चौधरी अब कमलेश के परिवार के आरोपों … Read more