कमलनाथ सरकार में सस्पेंड किए गए डॉक्टर को शिवराज सरकार में मिली पावरफुल पोस्टिंग, मचा बवाल

Img 20210107 Wa0223

Politalks.News/Rajasthan. आज से लगभग दो साल पहले जनवरी 2019 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला अस्पताल में कार्यरत सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे स्टाफ नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति (किस करते हुए) में दिखाई दिए थे. इस डॉक्टर को मध्यप्रदेश में किसिंग एक्सपर्ट भी कहा जाता है. वीडियो वायरल होने के एक घंटे के भीतर ही कलेक्टर ने डॉ. निदारिया को सिविल सर्जन पद से हटा दिया था. यही नहीं कमलनाथ सरकार ने डॉक्टर को सस्पेंड भी कर दिया था, वहीं अब इस किसिंग डॉक्टर को करीब 2 साल बाद पॉवरफुल पोस्टिंग दी गई है. शिवराज सिंह सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया … Read more

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा- ‘नरेंद्र मोदी ने गिरवाई थी कमलनाथ सरकार’, गर्माई सियासत

Kailash Vijayvargiya revealed

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में आज से ठीक दो साल पहले बनी कमलनाथ सरकार 13 महीने ही चल पाई और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के चलते बीती मार्च में यह सरकार गिर गई. इसके बाद फिर से बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने. कमलनाथ सरकार गिराने में बीजेपी के किस बड़े नेता की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी, इस रहस्य से अब पर्दा उठ चुका है. इंदौर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने भाषण के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में अगर किसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी … Read more

मध्यप्रदेश में अब जनता सीधे चुनेगी अपना मेयर और पालिकाध्यक्ष, शिवराज ने पलटा कमलनाथ का फैसला

शिवराज ने पलटा कमलनाथ का फैसला

Politalks.News/MadhyaPradesh. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से ही होंगे, इसका मतलब यह है कि अब नगर निगम महापौर और पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराया जाएगा. आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिवराज कैबिनेट ने एक साल पहले कमलनाथ सरकार के वक्त लिए गए फैसले को पलट दिया है. कमलनाथ चाहते थे कि पार्षद मिलकर मेयर या पालिका अध्यक्ष चुनें और इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि यही लोकतांत्रिक तरीका है. देश के प्रधानमंत्री और प्रदेशों में मुख्यमंत्री भी विधायक-सांसद मिलकर चुनते हैं. लेकिन शिवराज सरकार चाहती है कि मेयर या पालिकाध्यक्ष जनता ही चुने, इससे विकास तेजी से होता है. हालांकि शिवराज सरकार … Read more

शिवराज सिंह को भाया कमलनाथ मॉडल, छिंदवाड़ा के मास्टर प्लान को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

shivraj ko bhaya kamalnath chindwara master plan

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शायद नाथ मॉडल पसंद आ गया है. इसी के चलते शिवराज सरकार ने प्रस्ताव को बिना किसी मंजूरी के सीधे मंजूरी दे दी है. पिछली कमलनाथ सरकार में छिंदवाड़ा के मास्टर प्लान में 27 गांवों को शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्लान परवान चढ़ता, इससे पहले ही सरकार गिर गई. इसके बाद लगने लगा था कि छिंदवाड़ा का मास्टर प्लान अब सरकारों के अधर झूल में अटक जाएगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और न ही प्रस्ताव पर सरकार बदलने का कोई असर हुआ. शिवराज सरकार ने प्रस्ताव को बदलाव किए बिना मंजूरी दे दी है. नगरीय विकास … Read more

मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं चलने दूंगा लव जिहाद, जल्द लाएंगे कानून: सीएम शिवराज सिंह

Shivraj Singh Chouhan Cm Of M

Politalks.News/MadhyaPradesh. योगी सरकार के लव जिहाद (Love Jihad) पर कानून लाने के ऐलान के बाद से ही बीजेपी शासित राज्यों में इस मसले पर कानून बनाने की बात जोरों शोरों से चल रही है. यूपी के बाद हरियाणा की खट्टर सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी लव जिहाद पर कानून लाने का ऐलान किया था. प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस संबंध में कानून लाने की बात कही थी. इसी बीच मध्य प्रदेश में लव जिहाद का जिक्र करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की धरती पर ‘लव जिहाद’ चलने नहीं दूंगा. सीएम शिवराज ने कहा कि लव … Read more

एमपी: करोड़ों रुपए कांग्रेस मुख्यालय भिजवाने के मिश्रा के आरोप पर भड़की कांग्रेस ने किया पलटवार

Madhya Pradesh (13)

Politalks.News/MP/Congress-BJP. मध्यप्रदेश में उपचुनावों से निपटी प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस में अब भ्रष्टाचार को लेकर नया सियासी घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की करोड़ों रूपए की रकम दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचाई गई है. यही नहीं मिश्रा ने कमलनाथ की तुलना महमूद गजनवी से करते हुए करोड़ों रुपए कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचाने के मामले की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाने की बात भी कही है. गृहमंत्री के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा है कि, जैसी … Read more

बर्थडे विशेष: कमलनाथ को छिंदवाड़ा के लोग मानते हैं घर का मुखिया, सभी को नाम से जानते हैं कमलनाथ

Kamalnath Birthday Special

Politalks.News/Kamalnath. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ आज अपना 74वां जन्मदिवस मना रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 15 महीने का रहा और सियासी उठा पटक के चलते उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन इस छोटे से कार्यकाल में उन्होंने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया. आज कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं है, इसके बावजूद छिंदवाड़ा के लोगों में उनके प्रति चाहत, सम्मान और अपनापन खत्म नहीं हुआ है. छिंदवाड़ा के लोगों के लिए वो दशकों से एक मुख्यमंत्री से कम नहीं रहे हैं. छिंदवाड़ा और कमलनाथ, आज के समय में इन दोनों को अलग कर के शायद नहीं देखा जा सकता है. छिंदवाड़ा कमलनाथ की … Read more

उपचुनाव में हार के बाद कमलनाथ ने सिंधिया पर निकाली भड़ास, कहा- उनके काम का रहता था प्रेशर

Kamalnath

Politalks.News/MP. एमपी की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली हार की भड़ास कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निकाली. कमलनाथ ने सिंधिया पर कांग्रेस में रहते हुए अपने काम कराने का प्रेशर डालने की बात कही. प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ये भी कहा कि उन्हें सिंधिया समर्थकों के हर षडयंत्र की जानकारी थी और उन विधायकों पर छापे डलवाने का दबाव भी था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वे बदले की भावना से काम नहीं करना चाहते थे. उपचुनाव में हुई हार की समीक्षा बैठक में कमलनाथ ने अपनी भड़ास सिंधिया पर निकालते हुए ये बात कही. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपने … Read more

नीतीश को दिग्विजय का ऑफर, ‘देश बचाने बीजेपी का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें’

Digvijay And Nitish Kumar

Politalks.News/MP. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देने के साथ ही तेजस्वी यादव का साथ देने की अपील की है. दिग्गी राजा ने बीजेपी और संघ को अमरबेल के समान बताया और कहा कि देश बचाने के लिए नीतीश कुमार बीजेपी और संघ का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दें. इसके अलावा, बिहार परिणामों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर हमलावर होते हुए उन्हें महागठबंधन की हार का उत्तरदायी बताया. साथ ही चुनाव लड़ते हुए बीजेपी को अंदरूनी तौर पर मदद करने का आरोप भी लगाया. दिग्गी राजा ने बीजेपी और संघ को अमरबेल के समान बताया. दिग्विजय सिंह ने कहा … Read more

सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय को फिर बताया गद्दार, जनता का जताया आभार, कांग्रेस पर टिप्पणी से बचे

Jyotiraditya Scindia (2)

Politalks.News/MP/JyotiradityaScindia. मध्य प्रदेश उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा नेता राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदादाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. इसके साथ ही सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जरूर निशाना साधा लेकिन कांग्रेस के खिलाफ प्रतिक्रिया देने से बचते हुए सिंधिया ने कहा- मैं अतीत में नहीं जीता हूं, वर्तमान और भविष्य में जीता हूं और वर्तमान में भाजपा का कार्यकर्ता हूं. कांग्रेस पार्टी मेरा अतीत है और मैं अतीत पर बात नहीं करना चाहूंगा. मीडिया के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि पिछले आठ महीने से मैं विनम्रता के पैमाने पर खड़ा रहा हूं. आज मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं इसलिए भाजपा से जुड़े प्रश्नों … Read more