मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटिंग खत्म, देखें कहां कितनी फिसदी हुई वोटिंग

breaking news

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर खत्म हुआ मतदान, हालांकि जो लोग मतदान केंद्र के परिसर में हैं मौजूद वो वोट डाल सकेंगे, अन्य लोगों को नहीं मिलेगा प्रवेश, मध्यप्रदेश में अब तक हुई 71.16% वोटिंग, 230 सीटों पर हुआ मतदान, नक्सल प्रभावित 6 सीटों पर 3 बजे तक हुई थी वोटिंग, कई जगहों पर झड़प के बीच संपन्न हुआ मतदान, वही छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए भी वोटिंग हुई खत्म, दूसरे चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में अब तक 68.15% हुई वोटिंग, अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 3 दिसम्बर को आएंगे परिणाम

‘महाराज’ से मित्रता के सवाल पर सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब की सब चौंक गए, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर

pilot on scindia

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिया बड़ा बयान, पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर ऐसा जवाब दिया जिसकी अब सियासी गलियारों में हो रही है चर्चा, मध्य प्रदेश दौरे पर जब पहुंचे थे सचिन पायलट तब पत्रकारों ने सिंधिया के साथ दोस्ती को लेकर पूछा सवाल तो पायलट ने दिया गोलमटोल जवाब, पायलट ने कहा- सिंधिया के सबसे बड़े मित्र तो दिग्विजय सिंह थे, वही इस दौरान पास में ही बैठे दिग्विजय सिंह ने टोकते हुए कहा- ज्योतिरादित्य तो उनके पुत्र के समान हैं, पायलट ने आगे कहा- मित्रता की बात छोड़िए, आज राजनीति हो रही है सिद्धांत, मुद्दों और विचारधारा की, केंद्र … Read more

‘मैंने हमेशा कहा है कि…’ सिंधिया ने वोट डालने के बाद सीएम फेस को लेकर दिया बड़ा बयान

mp election

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए जारी है मतदान, MP में 11 बजे तक 27.62 फीसदी हुई वोटिंग, वही केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर डाला अपना वोट, इसके बाद सिंधिया ने मीडिया से कहा- मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में जनता के आर्शीवाद के साथ बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से इस बार भी बनने वाली है, वही सीएम फेस से जुड़े सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मैंने हमेशा कहा है कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं, … Read more

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

breaking news

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग, शाम 6 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट, मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल, छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान, डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग, नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान, आज EVM में कैद होगा चुनावी उम्मीदवारों का भाग्य, 3 दिसंबर को होगी मतगणना … Read more

मध्य प्रदेश का सियासी दंगल: दिग्गी राजा ने दी सीएम शिवराज सिंह को बड़ी नसीयत

mp election

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनावी जंग में महज दो दिन शेष रह गए हैं. चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है. हालांकि प्रदेश में सियासी सरगर्मियों के साथ नेताओं में जुबानी जंग भी जारी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमले कर रहे हैं. हाल में उन्होंने ओबीसी मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने आज तक किसी ओबीसी को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया. इसका जवाब देते हुए मध्यप्रदेश के एक्स सीएम दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को इतिहास की जानकारी लेने की नसीयत दी है. दरअसल, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा … Read more

थम गया मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का शोर,17 नवंबर को होगा मतदान

breaking news

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, आज शाम छह बजे के बाद मध्य प्रदेश में और 5 बजे छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम गया, अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस समेत चुनाव में शामिल सभी दलों ने प्रचार में झोंक दी पूरी ताकत, सभी दलों के दिग्गजों ने जमकर बहाया पसीना, शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रदेश में कहीं भी जनसभा और रोड शो की परमिशन नहीं है, चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर करेंगे चुनाव प्रचार, अब 17 नवंबर को सुबह सात से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

‘आम जनता का पैसा हड़प मोदी-शिवराज को 24 घंटे टीवी पर दिखाने का काम करते हैं अड़ानी’

mp election

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. चुनावी प्रचार को केवल दो दिन शेष हैं और उसके बाद 15 नवंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इससे पहले सभी सियासी दल पूरे जोरशोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने भी भोपाल में इमामी गेट से कांग्रेस का रोड शो किया जो पीर गेट, मोती मस्जिद होते हुए सरस्वती प्रकाशन के सामने से होते हुए बुधवारा पहुंचा. करीब 2 किलोमीटर के रोड शो में भोपाल की 2 विधानसभाएं उत्तर और मध्य विधानसभा कवर किया. इस दौरान राहुल गांधी ने अशोका गार्डन में इंडियन बैंक नर्मदा चौराहे … Read more

‘चुनाव जीतने के लिए सोने के महल का वादा कर आलू से सोना निकाल सकती है कांग्रेस’

pm modi on congress

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते इलेक्शन केम्पेनिंग जोरों पर चल रही है. सभी प्रमुख दल चुनावी प्रचार प्रसार और रैलियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक ही दिन में दो से तीन जनसभाएं करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की पेशकश कर रहे हैं. इस क्रम में पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में दो जनसभाएं कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. एक ओर छत्तीसगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गरीबी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. वहीं एमपी में तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव जीतने … Read more

मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा: बीजेपी का संकल्प पत्र बनाम ‘नकल पत्र’

shivraj singh vs kamalnath

  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है. बीजेपी ने इसकी टैग लाइन दी है ‘मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा’. इसी से स्पष्ट है कि एमपी में भी बीजेपी केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे ही मैदान में उतर रही है. जहां तक बीजेपी के चुनावी मेनिफेस्टो की बात है तो इसमें गरीब, विद्यार्थी वर्ग और किसान सहित करीब करीब हर वर्ग को साधा गया है. महिलाओं पर फोकस रखते हुए उन्हें पक्के मकान, गरीब परिवार के छात्रों को 12वीं तक तो छात्राओं को PG तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है. भोपाल के कुशाभाऊ … Read more

मध्यप्रदेश में हिट हुई ‘राजनीति की शोले’: जय-वीरू के सामने गब्बर-ठाकुर हैं तैयार

mp election

MadhyaPradesh Politics: मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव परवान चढ़ रहा है, राजनीतिक दलों की बयानबाजी पहले से तीखी होती जा रही है. सियासत की चुनावी पिच पर महारथी उतर चुके हैं और फिल्मी स्टोरी भी शुरू हो चुकी है. इनमें सबसे अच्छी और लोगों की जुबान पर चढ़ चुकी राजनीति की शोले सबसे हिट स्टोरी है. फिल्म डायरेक्ट रमेश सिप्पी की आॅल टाइम हिट फिल्म के जय-वीरू के किरदारों की तरह मप्र की फिल्म में भी जय, वीरू, गब्बर और ठाकुर सभी तो मौजूद है तो फिल्म का हिट होना भी लाजमी है. बीजेपी और कांग्रेस के ये किरदार इशारों इशारों में बहुत कुछ कह रहे हैं. बस जरूरत … Read more