धान नीति के खिलाफ सभी विधायक-सांसदों के साथ धरने पर बैठे KCR, केंद्र को दिया 24 घंटे का समय

img 20220411 185811

Politalks.News/Delhi-Telangana. तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष चंद्रेशखर राव (CM K Chandrashekar Rao) ने केंद्र की धान खरीद नीति (Paddy Procurement Policy) के खिलाफ दिल्ली में धरना देते हुए मोदी सरकार (Modi Government) को चुनौती दी है. सीएम केसीआर (KCR) ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर केंद्र सरकार से कहता हूं कि कृपया हमारा अनाज खरीद लें. हम आपको 24 घंटे का वक्त देते हैं. इसके बाद हम अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं. इतना ही नहीं केसीआर ने यह भी कहा कि हम किसी भी हाल में किसानों को MSP दिला कर रहेंगे. आपको बता दें, पिछले कुछ समय से तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव … Read more

कांग्रेस बनाम बीजेपी और क्षत्रप बनाम भाजपा हो तो दिलचस्प हो सकता है आम चुनाव का मुकाबला!

भाजपा हारती तो....!

Politalks.News/Opposition/BJP’sVictory. हाल ही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly elections) के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है की अब भाजपा के खिलाफ तैयार हो रहे विपक्ष के मोर्च का क्या होगा? असल में पांच राज्यों के चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां गजब राजनीति करती दिख रही थीं. जो पार्टियां इन पांच राज्यों में चुनाव लड़ रही थीं उनको छोड़ कर बाकी प्रादेशिक पार्टियों के ‘क्षत्रप‘ जबरदस्त भागदौड़ कर रहे थे. ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee), एमके स्टालिन (M K Stalin), के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao), शरद पवार (Sharad Pawar), उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), हेमंत सोरेन (Hemant Soren), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आदि प्रादेशिक क्षत्रपों का इन … Read more

सियासी चर्चा: पीएम मोदी ने खुद बोया था ‘बेअदबी’ की प्रथा का बीज, अब काट रहे हैं कांटेदार बबूल!

पीएम मोदी ने खुद बोया था 'बेअदबी' की प्रथा का बीज

Politalks.News/PMModi. राजनीति में सूचिता की बात अब दूर की कौड़ी होती दिखाई दे रही है. एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद देश की राजनीति में सामान्य शिष्टाचार (Political Etiquette) की पालना नहीं हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पांच फरवरी को संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने हैदराबाद पहुंचे तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (CM ChandraShekhar Rav) उनकी अगवानी करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद नहीं थे और बाद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. सबसे बड़ी बात यह है कि हैदराबाद या आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस समय कोई चुनाव नहीं हो रहा है, … Read more

सावधान रहें मोदी, दिल्ली का किला ढहाने को हूं तैयार, सत्ता से बेदखल कर बनाएंगे वो सरकार…- KCR

सत्ता से बेदखल कर बनाएंगे वो सरकार...- KCR

Politalks.News/Telngana. पांच राज्यों के चुनावी घमासान चरम पर है . इस बीच केन्द्र की मोदी सरकार (Modi government) को राज्यों से भी चुनौती मिल रही है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने विकास के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है. राव ने कहा कि, ‘अगर एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए समर्थन देने में विफल रहती है, तो पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा है कि, ‘राव ने जनता से आशीर्वाद मांग कर मोदी को चुनौती दी है. तेलंगाना में बढ़ते भाजपा के प्रभाव को … Read more

मोदी से पंगा KCR को पड़ेगा भारी, राव की राजनीतिक मौत निश्चित- बीजेपी सांसद का CM पर बड़ा हमला

भाजपा सांसद धर्मपुरी का CM राव पर हमला

Politalks.News/Telngana. देश के 13 राज्यों में 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के परिणामों में बीजेपी का प्रर्दशन अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. लेकिन जहां बीजेपी ने प्रदर्शन अच्छा किया वहां अब भाजपा और अन्य पार्टियों के बीच सियासी हमले तेज हो गए हैं. इसी कड़ी में तेलंगाना में सत्ताधारी टीआरएस और विपक्षी बीजेपी के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है. भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि, ‘केसीआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंगा ले रहे हैं इसका मतलब है कि उनकी राजनीतिक मौत निश्चित है’ धर्मपुरी ने यह भी कहा कि,’जब गीदड़ की मौत आती … Read more