24-कैरेट गद्दार हैं सिंधिया, पार्टी में वापसी का सवाल ही नहीं उठता- जयराम रमेश की टिप्पणी पर सियासी बवाल

img 20221203 wa0235

पूर्व कांग्रेसी नेता और वर्तमान में मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जयराम रमेश ने कहा- ‘पार्टी छोड़ने के बाद ‘गरिमापूर्ण चुप्पी’ बनाए रखने वाले कपिल सिब्बल जैसे लोगों को पार्टी वापस लौटने की दे सकती है अनुमति, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया या हिमंत बिस्वा सरमा जैसे लोगों को नहीं लिया जा सकता पार्टी में दुबारा, सिंधिया तो “24-कैरेट गद्दार” है, पार्टी में उनकी वापसी का नहीं उठता कोई सवाल ही,’ यह पूछे जाने पर कि अगर कोई पाखण्डी नेता वापस … Read more

कांग्रेस छोड़ कर आने वाले नेताओं को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अमरिंदर, जाखड़, शेरगिल का नाम शामिल

img 20221202 wa0217

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने की बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाले कई प्रमुख नेताओं की पार्टी ने घोषित की नई भूमिकाएं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ नियुक्त किए गए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को अब बीजेपी ने नियुक्त किया पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता, वहीं BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को बनाया गया विशेेष आमंत्रित सदस्य, तो वहीं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बनाया गया है मेंबर, गांधी परिवार के खिलाफ तीखी टिप्पणी … Read more

जो लोग खरीदे गए, पार्टी छोड़कर गए हैं उन पर नहीं किया जा सकता भरोसा- राहुल के निशाने पर सिंधिया

राहुल के निशाने पर सिंधिया

Rahul Gandhi Press Confrence. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच गई है. मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में यहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं उत्साह देते हुए राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा अब तक 5 राज्यों की यात्रा पूर्ण कर चुकी है. फिलहाल यात्रा मध्यप्रदेश में जारी है और अगले कुछ दिनों में यह यात्रा दूसरे चुनावी राज्य राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. इसी बीच आज इंदौर में राहुल गांधी ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. राहुल गांधी ने राजस्थान में … Read more

सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव या अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास, सीएम सहित कई करवाएंगे कोविड जांच

img 20221109 111550

मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर आए कोरोना की चपेट में, हालांकि बीते रोज मंगलवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने भोपाल आए सिंधिया अचानक मीटिंग छोड़कर चले गए थे बाहर, उसके बाद से लगातार लगाए जा रहे हैं सियासी कयास, ऐसे में देर रात खुद सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए हैं, वो सभी निकटतम … Read more

झलकने लगी ‘महाराज’ की नाराजगी, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़ अचानक बाहर निकले सिंधिया

क्या बीजेपी से होगा महाराज का मोहभंग?

Madhya Pradesh Jyotiraditya Scindia. मध्यप्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी वर्तमान पार्टी से कुछ खफा खफा से नजर आने लगे हैं. अब ये एमपी विधानसभा चुनाव की आहट है या कुछ और ये सब भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है. इसी की एक झलक मंगलवार को भी देखने को मिली जब भोपाल में आयोजित बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के दौरान अचानक से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बाहर निकल आए. हालांकि सिंधिया ने बैठक में शामिल होने से पहले 2023 में फिर … Read more

नरोत्तम मिश्रा को सीएम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, पैर फिसलने से बाल-बाल बचे मंत्री ने दिया ये जवाब

narottam mishra 1

Politalks.News/MadhyaPradesh. बीते रोज एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मैहर के रेलवे स्टेशन पर लड़खड़ा गए और चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके साथ चल रहे एसडीओपी और टीआई ने मंत्री का हाथ पकड़कर संभाल लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया. दरअसल, स्टेशन से बाहर आते समय नरोत्तम मिश्रा का पैर फिसल गया. हालांकि, राहत की बात ये रही कि वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए और स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गिरने से पहले ही संभाल लिया. वहीं सतना पहुंचने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उनके … Read more

इनका तो हाथ पकड़ा है, हमारे तो गले लगते थे, जब हमें छोड़ गए तो विजयवर्गीय क्या चीज हैं- पटवारी का तंज

img 20220908 wa0116

Politalks.News/MadhyaPradeshPolitics. जैसा कि हमने अपनी खबरों में कई बार लिखा है कि राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता होता. गहरे जानी दुश्मन कब गहरे दोस्त बन जाएं किसी को नहीं पता होता. कभी एक दुसरे का नाम सुनने मात्र से भड़क उठने वाले मध्यप्रदेश के दो दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. बता दें, कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी में जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आने वाले चुनाव से पहले प्रदेश में अपनी पैठ जमाने में लगे हैं. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सिंधिया की बढ़ रही नजदीकियों को … Read more

निकाय चुनाव परिणामों ने उड़ाई शिवराज सरकार की नींद, सिंधिया-तोमर जैसे दिग्गजों के गढ़ में हारी भाजपा

सिंधिया-तोमर के गढ़ में कांग्रेस का कब्ज़ा

Politalks.News/MadhyaPradesh. हाल ही में हुए मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनावों के बीते रोज आए परिणामों में दिलचस्प नतीजे देखने को मिले हैं. रविवार को हुई पहले चरण की मतगणना में कुल 11 नगर निगमों के महापौर पदों में से सात पर बीजेपी, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. अब भले ही बीजेपी ने सबसे ज्यादा नगर निगमों पर कब्जा किया हो लेकिन बाकी के जो परिणाम आए हैं वो आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. क्योंकि इन परिणामों में जहां आम आदमी पार्टी ने पहली बार राज्य के किसी भी चुनाव … Read more

BJP ने सिंधिया को किनारे करना किया शुरू, निकाय चुनाव में नहीं दिला पाए टिकट तो समर्थकों में भारी रौष

कांग्रेस में वापस लौटने लगे सिंधिया समर्थक

Politalks.News/MadhyaPradesh/JyotiradityaScindia. मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है. चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने का जहां आज आखिरी दिन था, तो वहीं प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने भी अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जिसके बाद से यहाँ बगावती सुर दिखाई देने लगे हैं. इसका बड़ा कारण भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद प्रदेश की सत्ता में वापस लाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की इन नगर निकाय चुनाव में एक नहीं चली है. यानी कि प्रदेश के 16 नगर निगमों में सिंधिया के करीबी … Read more

पहले की सरकारों के समय टेक्नॉलॉजी को समझा गया समस्या का हिस्सा- ड्रोन महोत्सव में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने उड़ाया ड्रोन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Politalks.News/NarendraModi. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव के आयोजन के लिए देश वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर भी जमकर तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘पहले की सरकारों के समय टेक्नॉलॉजी को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको anti-poor साबित करने की कोशिशें हुईं.’ वहीं अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम का जिक्र करते हुए बताया कि, ‘ड्रोन की मदद से उनको ऑफिस में ही केदारनाथ की रिपोर्ट मिल जाती है और लोगों को इस बात … Read more