सीएम गहलोत ने ज्यूडिशियरी पर फिर से लगाया सवालिया निशान! जांच एजेंसियों को बताया खस्ता हाल
RajasthanUpdates. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से ज्यूडिशियरी पर सवाल उठाया है. सीएम गहलोत ने कहा कि ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है. यहां निर्णय वही आता है जो वकील चाहते हैं. वहीं सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स जैसी जांच एजेंसियों की हालत को खस्ता बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्रीमियर जांच एजेंसियां सीबीआई, ईडी पर हमें गर्व है, लेकिन केंद्र ने इनकी हालत खराब कर दी है. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर लगाए गए आरोप को सीएम गहलोत ने सही बताया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. मेघवाल के … Read more