हिमाचल: बीजेपी आज शिमला में जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, युवा बेरोजगारों पर रहेगा फोकस!

bjp

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी घमासान अपने चरम पर, शनिवार को जारी हुए कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बाद आज रविवार को भाजपा शिमला में जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, कांग्रेस में जहां किसानों और युवाओं को लुभाने के किया है प्रयास, वहीं भाजपा का भी युवाओं और रोजगार पर बेस्ड हो सकता है मेनिफेस्टो, सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा ‘संकल्प पत्र -2022’, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा खुद जारी करेंगे भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र, ‘नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे’ के नारे के साथ भाजपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस से कितनी ज्यादा लोक लुभावन होंगे भाजपा … Read more

सीएम गहलोत पागल हैं या है उनके दिमाग का आधापन, वो क्या बोलते हैं उन्हें खुद समझ नहीं आता- कटारिया

सीएम गहलोत पर बरसे कटारिया

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में भले ही एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन प्रदेश में सियासी बयानबाजी बदस्तूर जारी है. भारतीय जनता पार्टी जहां प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर हमलावर है. ऐसे में चुनावी साल में प्रवेश करते हुए बीजेपी और भी मजबूती से प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में दिख रही है. लेकिन पार्टी में चल रही आंतरिक खींचतान सबसे बड़ी मुश्किल बनी हुई है. यही कारण है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान भाजपा कौर कमेटी की बैठक बुलाई है. लेकिन इस बैठक में शामिल होने से … Read more

मैडम राजे को इग्नोर करना भाजपा को पड़ सकता है भारी, क्या नड्डा की क्लास में तय होगी जिम्मेदारी?

मैडम राजे की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत अभी से हिचकोले मारने लगी है. सूबे के दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही आगामी विधानसभा चुनाव जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन दोनों ही दलों की सबसे बड़ी मुश्किल है उनकी पार्टी में चल रही आंतरिक कलह. कांग्रेस में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही कुर्सी की जंग किसी से छिपी नहीं है तो वहीं बीजेपी में जारी सियासी खींचतान भी अब धीरे धीरे खुलकर सामने आने लगी है. इसका एक नजारा हाल ही में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले … Read more

बिना मीटिंग और मतदान, दो लोगों ने मिलकर चुन लिया एक को? ये है BJP का आंतरिक लोकतंत्र- बघेल

'दो ने मिलकर एक को चुन लिया'

Politalks.News/Delhi/Chattishgarh. एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गहमगहमी अपने चरम पर है तो वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जिस तरह के बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं उससे ये साफ़ है कि उनका कार्यकाल आगे बढ़ने वाला है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि, ‘जेपी नड्डा अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें पूरा देश पसंद करता है. ऐसा ही काम वे आगे भी करते रहेंगे.’ … Read more

वाजपेयी की देन है छत्तीसगढ़, जिसके विकास की बजाय एक परिवार की सेवा में लगे हैं भूपेश- नड्डा

'छत्तीसगढ़ में है कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार'

Politalks.News/Chattisgarh. भारतीय जनता पार्टी हर दिन हर वक़्त चुनावी मोड में रहती है. यही कारण हैं कि बीजेपी का जीत का परिणाम भी अन्य दलों के मुकाबले अव्वल नंबर पर है. भाजपा के छोटे बड़े सभी नेता पुरे साल चुनावी रणनीति के तहत ही काम करते हैं. गुजरात के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तो बीजेपी जुटी ही है लेकिन बीजेपी के दिग्गज नेता 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी अभी से जुट गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह जहां शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर हूंकार भरेंगे. तो … Read more

मोदी-शाह को जाना चाहिए पीओके, शिंदे को भी ले जाएं साथ- सामना के जरिए शिवसेना का केंद्र पर निशाना

img 20220805 221017

Politalks.News/MaharashtraPolitics. 40 से ऊपर विधायकों और अन्य सांसदों और नेताओं के विश्वासघात के बाद भी शिवसेना की आक्रमकता में कोई कमी नहीं आई है. शिवसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा मुद्दे और कश्मीर में तनाव को लेकर अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार की जबरदस्त भर्तसना की है. यही नहीं सामना के जरिए शिवसेना ने अपने बागी नेता और सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ विद्रोही गुट को भी निशाना बनाया है. शिवसेना का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हमारे कश्मीर यानी पीओके में पैर रखना चाहिए था. आपको बता दें, कश्मीर में पीडीपी की अध्यक्षा और आजाद … Read more

दम है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए भाजपा, टूट जाएगा दंभ- तेजस्वी का नड्डा पर पलटवार, बिफरी BJP

नड्डा के बयान पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Bihar. भाजपा के राष्ट्रीय अधिक जेपी नड्डा द्वारा बीते रविवार को दिए गए बयान को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है. जेपी नड्डा ने बीते रविवार को बिहार के 16 जिलों में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा था कि, ‘अपनी विचारधारा और कैडर की बदौलत भविष्य में एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा ही बचेगी. बाकी सब मिट जायेंगे.’ जेपी नड्डा के इस बयान के बाद से प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद बीजेपी पर हमलावर है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भाजपा पर तीखे प्रहार कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी. यादव ने कहा कि, ‘बिहार में भाजपा अकेले चुनाव लड़कर दिखाए.’ यादव … Read more

गुजरात दंगों के समय CM मोदी पर बाला साहेब की मेहरबानी की याद दिला शिवसेना ने नड्डा को दिया जवाब

नड्डा के बयान पर शिवसेना का पलटवार

Politalks.News/MaharashtraPolitics. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों और सांसदों की ऐतिहासिक बगावत के बाद शिवसेना में बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. विधायक, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बाद अब पार्टी के बाकी पदाधिकारी भी धीरे धीरे शिंदे गुट की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में ठाकरे परिवार के राजनीतिक अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच बीते दिनों दो दिन के प्रवास पर बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि देश में सभी क्षेत्रीय दल खत्म हो जाएंगे. नड्डा के इस बयान पर क्षेत्रीय पृष्ठभूमि में आने वाली शिवसेना ने … Read more

नीतीश कुमार भी हो चुके हैं बीजेपी से परेशान, हमारी वजह से वे बने थे मुख्यमंत्री- सहनी का बड़ा बयान

मुकेश सहनी का बड़ा बयान

Politalks.News/Bihar. बिहार की सियासत में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. हाल ही के कुछ समय से ये लग रहा था की बिहार में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है लेकिन एकदम से फिर शांति छा गई. लेकिन इसी बीच NDA से अलग विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के बयान से सियासी उथल पुथल बढ़ने के आसार हैं. या यूं कहें की बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी वार पलटवार देखने को मिलने वाला है. दरअसल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘मैं अब NDA में नहीं हूँ लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हूँ. नीतीश कुमार भी बीजेपी से … Read more

क्या वाकई राहुल गांधी ने कन्हैया के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा? जयराम ने नड्डा को पत्र लिख की माफी की मांग

'माफी मांगें नड्डा और भाजपा नेता'

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया को दिए बयान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार रात से जबरदस्त वायरल किया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ इस कथित फेक न्यूज़ से सम्बंधित वीडियो को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है. कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो … Read more