इतनी हैसियत नहीं है उनकी कि वो करें कांग्रेस की पंचायती, अपना घर संभालें- BJP पर बरसे CM गहलोत

खड़गे को रबर स्टैम्प बताने पर भड़के गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. गुरुवार को राजधानी जयपुर के SMS स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों का समापन समारोह आयोजित किया गया. समापन समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत करते हुए प्रदेशवासियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इस दौरान सीएम गहलोत के साथ खेल मंत्री अशोक चांदना एवं कृष्णा पूनियां भी समारोह में मौजूद रही. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘प्रदेश के कई जिलों ने मैडल जीते लेकिन कुछ जिलों के साथ मेरा जिला जोधपुर भी मैडल जीतने में पीछे रह गया. लेकिन मैं समझता हूँ कि  कोचेज को इन जिलों के लिए एक्टिव करना पड़ेगा.’ वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद … Read more

चिरंजीवी योजना में लापरवाही को लेकर मदेरणा ने जमकर आड़े हाथ लिया अपनी ही गहलोत सरकार को

'हम गरीब की आवाज बनने आए हैं सदन में'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर इन दिनों सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. एक तरफ जहां सीएम गहलोत खुद अपनी इस योजना की देशभर में तारीफ करते नहीं थकते तो दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के विधायक एवं जनता इस योजना के सफल ना होने के पीछे प्रशासन के साथ साथ सरकार को जिम्मेदार ठहराती आ रही है. हाल ही में सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर के एक प्राइवेट श्रीराम हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ ना मिलने पर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोलते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया था. इसी बीच शुक्रवार को ‘राइट टू हेल्थ … Read more

मैं किसी गरीब को न्याय नहीं दिला सकती तो दे दूंगी मुख्यमंत्री को इस्तीफा- दिव्या मदेरणा की दो टूक

गरीब को उसका हक मदेरणा की प्राथमिकता

Politalks.News/DivyaMaderna. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही हैं. एक तरफ जहां सरकार के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार की बहुचर्चित मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का बखान करते नहीं थकते तो वहीं इसी योजना में दिख रही खामियों को लेकर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने इस्तीफे की धमकी दे डाली. दरअसल, जोधपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार शाम उस वक़्त हंगामा मच गया जब एक मरीज का चिरंजीवी योजना के तहत इलाज नहीं हुआ. जैसे ही घटना का पता चला तो विधायक दिव्या मदेरणा अस्पताल पहुंच गईं. इस दौरान दिव्या ने तल्ख अंदाज में कहा कि … Read more

गृहमन्त्री के तौर पर शाह के भाषण में तथ्यात्मक बातें होतीं लेकिन उन्होंने दिया झूठ से परिपूर्ण भाषण- गहलोत

शाह के आरोपों पर गहलोत का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार जहां अपने मैनिफेस्टो और बजट में किए गए वादों को पूरा करते हुए अपनी सरकार के कामों का बखान करने में जुटी है तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर भाजपा के लिए सियासी जमीन को मजबूती देने में जुट गए हैं. शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में जमकर हूंकार भरी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं अमित शाह के आरोपों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलटवार सामने आया है. सीएम गहलोत ने अमित शाह के आरोपों को … Read more

गहलोतजी अगर सरकार नहीं संभल रही है तो छोड़ दिजिए, भाजपा संभाल लेगी- जोधपुर में गरजे शाह

जोधपुर में गरजे अमित शाह

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब महज 14 महीनों का समय बचा है. ऐसे में भाजपा के तमाम दिग्गज अब राजस्थान की तरफ नजर टिका के बैठे हैं. यही कारण है कि पिछले 6 महीने में बीजेपी के एक के बाद एक दिग्गज नेता राजस्थान का रुख कर रहे हैं. मई महीने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश का दौरा किया तो वहीं एक महीने के बाद उन्होंने उदयपुर में एक रैली में भाग लिया और अब ठीक एक महीने के बाद सितंबर में अमित शाह के दौरे ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है. अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा … Read more

अपने फ्लॉप दौरे के दौरान शाह ने राजे कार्यकाल की तारीफ की तो 2023 का चेहरा भी कर देते घोषित- आप

अमित शाह का जोधपुर दौरा विफल- आप

Politalks.News/Rajasthan/AAP. प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरन रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज़ों ने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया. वहीं दूसरी ओर प्रदेश में तेजी से जड़ें जमा रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे को विफल करार दिया है. प्रदेश में पार्टी प्रभारी की कमान संभाल रहे दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अमित शाह ने प्रदेश के मुख्य मुद्दों … Read more

मैडम राजे ने रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ने का दिलाया संकल्प तो गज्जू बना बोले हम सबकी नेता वसुंधरा

मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan/Raje. 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से सवा साल पहले भाजपा ने हर मोर्चे पर खुद को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में भाजपा के चाणक्य माने जाने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी ओबीसी मोर्चे की बैठक में भाग लेने आज जोधपुर पहुंचे. बैठक के बाद रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा के सभी दिग्गजों ने सम्बोधित किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जहां कार्यकर्ताओं को रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह भी चेताया कि 2023 में घर … Read more

बेनीवाल के प्रयास लाए रंग, CRPF जवान के परिवार को मिला इंसाफ, दोषी अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई

बेनीवाल के प्रयास लाए रंग

Politalks.News/Jodhpur/CRPF/HanumanBeniwal. जोधपुर में सीआरपीएफ के जवान नरेश जाट की खुदकुशी के मामले में चौथे दिन जारी गतिरोध समाप्त हो चुका है. पिछले चार दिनों से पीड़ित परिवार न्याय ना मिलने को लेकर जोधपुर के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएच की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठा हुआ था. नरेश जाट के पिता लिखमाराम ने नामजद अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी. वहीं पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए तीन से धरना स्थल पर डटे रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर CRPF ADG रश्मि शुक्ला से बात की और मामले का हल निकाला. पीड़ित परिवार की तरफ से की जा रही मांगों को लेकर … Read more

नरेश जाट आत्महत्या मामले में परिजनों के साथ धरने पर बैठे बेनीवाल ने दी आंदोलन की चेतावनी, रखी ये मांगें

सांसद बेनीवाल ने की इंसाफ की मांग

Politalks.News/Jodhpur/HanumanBeniwal. जोधपुर में सीआरपीएफ जवान नरेश जाट के आत्महत्या मामले में परिजनों के शव उठाने से इनकार करने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. अब इस मामले में नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल मैदान में उतर चुके है. सोमवार को सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की तो वहीं आज धरने पर बैठे CRPF जवान के परिजनों के साथ खुद भी धरने पर बैठ गए. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने परिजनों से बात की और उन्होंने इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है. सांसद बेनीवाल ने सीधे शब्दों में … Read more

जिन कौमों के नाम से सेना में बनी है रेजिमेंट, उन पर भी केंद्र सरकार की विचारधारा नहीं है सही- बेनीवाल

बेनीवाल के निशाने पर केंद्र सरकार

Politalks.News/HanumanBeniwal. केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर निकाली गई योजना अग्निपथ को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं नागौर सांसद एवं RLP विधायक हनुमान बेनीवाल 27 जून को जोधपुर में केंद्र की इस अग्निपथ योजना के विरोध में विशाल जन सभा का आयोजन करने वाली है. इसी सिलसिले में हनुमान बेनीवाल ने जहां गुरूवार को नागौर जिले के मेड़ता, डेगाना, बागोट, बोरावड़, कुचामन आदि स्थानों का दौरा किया तो वहीं आज शुक्रवार को उन्होंने जोधपुर में कई गांवों में आम सभा को संबोधित किया और युवाओं को इस योजना के खिलाफ जागरक किया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा … Read more