झारखंड में सियासी पारा हाई: सोरेन-एनडीए गठबंधन की अटकलों का बाजार हो रहा गर्म

jharkhand politics

Jharkhand Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होते ही अब सभी की नजर झारखंड पर आ टिकी है. वैसे तो झारखंड में पिछले साल ही चुनाव संपन्न हुए हैं और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यहां इंडिया ब्लॉक की सरकार है. हालांकि बिहार विस चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन की सीट बंटवारे की बात को अनसुना कर राजद और कांग्रेस ने अपने लिए मुश्किले खड़ी कर ली है. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ कांग्रेस भी गठबंधन में है लेकिन अब सियासी पारा नए राजनीतिक समीकरणों के तवे पर गर्म होता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक … Read more

क्या झारखंड में JMM-कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन? BJP के साथ मिलकर हेमंत सोरेन बनाएंगे सरकार?

jharkhand politics

झारखंड की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदलने की अटकलें हुई तेज, कयास ये लगाए जा रहे है कि आने वाले समय में झारखंड के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी मिलकर प्रदेश में बना सकती है सरकार, सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के 5 दिन से दिल्ली में रहने और गृह मंत्री अमित शाह की राज्यपाल से मुलाकात के बाद शुरू होने लगी चर्चा, वही अब सभी के मन में उठ रहे है सवाल कि क्या झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा BJP के साथ मिलकर बनाएगी सरकार? इन अटकलों पर जेएमएम प्रवक्ता की सफाई भी आई है … Read more

झारखंड चुनाव के लिए ‘INDIA’ का घोषणा पत्र जारी, 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी का वादा, देखें घोषणा पत्र

INDIA alliance

झारखंड की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी 7 गारंटियों का किया ऐलान, गठबंधन की ओर से वादा किया गया है कि अगर राज्य में उनकी वापसी होती है तो झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी और रोजगार कराया जाएगा उपलब्ध, इंडिया गठंबधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल के नेता भी रहे मौजूद, इन सभी नेताओं ने इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र किया जारी, इस घोषणा पत्र में दी गयी सात गारंटी, जिसमें 1932 आधारित खतियान, मंइंयां सम्मान, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य … Read more

सीएम हेमंत सोरेन ने जिसे नामांकन में प्रस्तावक बनाया वही भाजपा में हुआ शामिल, देखें पूरी खबर

hemant soren

झारखंड में विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की राजनीति से जुडी सामने आई एक रोचक खबर, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को लगा बड़ा झटका, बरहैत विधानसभा से हेमंत सोरेन का नामांकन करवाने वालों में से एक प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में हुए शामिल, झारखंड के सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने देवघर स्थित गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी की ली सदस्यता, इस दौरान प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी रहे मौजूद, मंडल मुर्मू के इस कदम से जेएमएम कई नेता हैं हैरान

सोरेन होंगे बीजेपी में शामिल! झारखंड की राजनीति में आएगा बड़ा भूचाल

Jharkhand

झारखंड की राजनीति से जुडी सबसे बड़ी खबर, राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को लग सकता है तगड़ा झटका, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हो सकते हैं भाजपा में शामिल, अभी वह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में हैं मंत्री, बताया जा रहा है कि चंपई भाजपा नेताओं के हैं संपर्क में, सोरेन के साथ ही पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, वही जानकारी के अनुसार कई और विधायक भी हो सकते है बीजेपी में शामिल, चंपई सोरेन अगले एक दो दिन में दिल्ली में बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से कर सकते है मुलाकात, इसके बाद दिल्ली में ही बीजेपी … Read more

झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री की हेमंत सोरेन ने ली शपथ

hmnttj

झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, जेल से जमानत पर रिहा होने के छठे दिन ही हेमंत सोरेन ने एक बार फिर संभाली राज्य की कमान, तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन बन गए हैं तीसरे सीएम, हेमंत से पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा भी तीन बार रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में ली शपथ, इसी राजभवन से 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की हुई थी गिरफ्तारी, हेमंत सोरेन इसे अपनी जीत और बीजेपी के षडयंत्र की … Read more

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के सीएम! चंपाई बनेंगे JMM के कार्यकारी अध्यक्ष

jharkhand politics

झारखंड की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की राजनीति में जल्द होने वाला है बड़ा बदलाव, सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे, वहीं चंपाई सोरेन जेएमएम के होंगे कार्यकारी अध्यक्ष, हालांकि अभी इसकी नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा, आज रांची में सीएम हाउस में विधायक दल की हुई बैठक, इससे पहले पूर्व CM हेमंत सोरेन और CM चंपई सोरेन के बीच आधा घंटे तक चली महत्वपूर्ण बैठक, याद दिला दें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले हुए हैं जेल से रिहा, उनकी रिहाई के साथ ही गरमा गई है झारखंड की राजनीति

झारखंड के नए मुख्यमंत्री: ‘झारखंड टाइगर’ नाम से मशहूर हैं चंपई सोरेन, सिबू सोरेन को मानते हैं गुरू

jharkhand politics

Jharkhand politics: झारखंड की राजनीति में इस वक्त चंपई सोरेन का नाम खास चर्चा में बना हुआ है. वजह है – जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन की नाम पर विवाद के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री पद के लिए चंपई सोरेन का नाम तय किया. ऐसा नहीं है कि चंपई सोरेन का नाम अभी सुर्खियों में आया है. चंपई अपने पहले चुनाव से ही काफी पॉपुलर रहे हैं. युवा अवस्था में अच्छे फुटबॉलर रह चुके चुंपई राजनीति के मैदान में भी अपने अंदाज से जाने … Read more

अंकिता का आरोपी किसी और धर्म का होता तो राहुल गांधी और सोरेन मना रहे होते पॉलिटिकल पिकनिक

दुमका कांड पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Jharkhand. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश के दुमका में एक सिरफिरे द्वारा पेट्रोल डालकर जला दी गई छात्रा अंकिता की मौत के बाद राज्यभर के लोगों में उबाल है. कई जिलों में धरना-प्रदर्शन का दौर चल रहा है. चौक-चौराहों पर प्रदर्शन के माध्यम से आक्रोशित लोग हत्यारे युवक को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. वहीं बीजेपी ने घटना को बड़ा सियासी मुद्दा बनाते हुए प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया और साथ ही … Read more

सोरेन पर लटकी इस्तीफे की तलवार, केंद्र को दिखाए तल्ख़ तेवर, पुलिसकर्मियों ने जताया CM का आभार

सोरेन के निशाने पर बीजेपी

Politalk.News/Jharkhand. बिहार के बाद झारखंड में अब सियासी उथल पुथल तेज हो गई है. हालांकि झारखंड में सत्ता परिवर्तन का कोई भी खेल नहीं होने वाला है. लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधायकी जाने की तलवार लटकी हुई है. अगर ऐसा होता है तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. लाभ के पद के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुनाव आयोग ने अपनी राय गुरुवार को राजभवन भेज दी. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हेमंत की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा चुनाव आयोग ने की है तो वहीं दिल्ली से रांची पहुंच राज्यपाल रमेश बैस को अंतिम फैसला लेना है. सूत्रों के अनुसार … Read more