झारखंड में सियासी संकट बरकरार, झामुमो, कांग्रेस और बीजेपी के 8 विधायकों की जाएगी सदस्यता
Politalks.News/Jharkhand. झारखंड की सोरेन सरकार ने भले ही विश्वास मत हासिल कर लिया हो, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में अभी सियासी संकट अभी भी गहराया हुआ है. यह स्थिति अगले कुछ महीनों तक बनी रहने की संभावना है. यही नहीं इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 में 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो सकते हैं. दरअसल, जो मौजूदा परिस्थितियां दिख रही हैं उसके अनुसार झामुमो, कांग्रेस, बीजेपी के 8 विधायकों की सदस्यता कभी भी रद्द हो सकती है. ऐसी स्थिति में उन रिक्त सीटों के लिए अगले 6 महीने में उपचुनाव कराना जरूरी होगा. फिलहाल तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर … Read more