झारखंड के CM हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार! चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

hemant soren

देश और झारखंड की राजनीति से जुडी सबसे बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में हुआ बड़ा उलटफेर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार, जमीन घोटाले में हुई है गिरफ्तारी, जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे पहुंचे राजभवन, वही अब झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, उनको विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया

झारखंड में विधायक के इस्तीफे के बाद डोल रही सीएम सोरेन की कुर्सी!

jharkhand news

Jharkhand Politics: झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. नए साल के पहले ही दिन पार्टी के एक विधायक डॉ.सरफराज अहमद के अचानक से इस्तीफा देने के बाद सियासी राजनीति में हलचल शुरु हो गयी है. विधायक के अचानक से इस्तीफा देने के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी भी डोलते दिख रही है. इसी के साथ सीएम बदलने की भी चर्चा होने लगी है. संभावना जताई जा रही है कि सोरेन की कुर्सी पर जल्द ही उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंपी जाएगी. हालांकि झामुमो ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं … Read more

अवैध कमाई से 35000 की शर्ट को तिबारा नहीं पहने वाले वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी से कई नेता-अधिकारियों में हड़कंप

engineer virendra ram

Virendra Ram arrested by ED in Jharkhand: झारखंड में अवैध कमाई से ऐशो-ओ-आराम की जिंदगी जीने वाले ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक और सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है. शिकंजे में आने के बाद अवैध कमाई से विदेश से 300 रुपये लीटर का विदेशी पानी पीने वाले वीरेंद्र राम पूछताछ में कई राज का खुलासा कर रहा है. यह भी तय है कि वीरेंद्र राम के खुलासे से आने वाले समय में कई झारखंड के कई राजनेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दो दिनों तक चली छापेमारी के दौरान ईडी को वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकानों … Read more

बीजेपी जुटी है सरकार तोड़ने की कोशिश में, एक आदिवासी का सरकार चलाना उन्हें नहीं पच रहा- सोरेन

हेमंत सोरेन के निशाने पर भाजपा

Breaking News: झारखंड में जारी सियासी घमासान को लेकर बयानबाजी का दौर जारी, सूबे के मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निशाने पर बीजेपी, सीएम सोरेन ने सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टूपुर गोपाल मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘विपक्ष जुटा है सरकार तोड़ने की साजिश में, विपक्षियों को यह पच नहीं रहा कि एक आदिवासी भी इतने अच्छे ढंग से चला सकता है राज्य, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और इतने षड्यंत्र के बावजूद भी हम नहीं हैं विचलित, भ्रष्टाचार के जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे थे, उसे सुप्रीम कोर्ट ने भी कर दिया … Read more

गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों करते हो, हिम्मत है तो करके दिखाओ गिरफ्तार- सोरेन का बड़ा बयान

सोरेन के निशाने पर बीजेपी

Jharkhand Hemant Soren: अवैध खनन मामले में बुधवार को मिले प्रवर्तन निदेशालय के समन के बावजूद आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के सामने पेश नहीं हुए. यही नहीं ED से मिले समन के बाद से सीएम सोरेन के तेवर और बोलने के अंदाज में अब काफी तल्खी आ गई है. गुरूवार को सीएम सोरेन ने सरकार एजेंसी को दो टूक शब्दों में कहा कि, ‘अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों करते हो, सीधा अरेस्ट करके दिखाओ, फिर जनता जवाब देगी.’ बता दें कि अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को गुरुवार 11.20 में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन … Read more

ईडी की बुलाहट पर हमें नहीं जरा भी घबराहट, प्रदेश की जनता देगी षड्यंत्र का जवाब- सीएम सोरेन

'जनादेश नहीं होता लूट का लाइसेंस'

Jharkhand Hemant Soren ED Summon: झारखंड में पिछले कुछ समय से लगातार शांत पड़ी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को साढ़े 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. सीएम सोरेन को मिले ED के समन के बाद से प्रदेश में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है लेकिन अब इस समन को लेकर खुद हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘विपक्ष के अनुरोध … Read more

झारखंड में सियासी संकट बरकरार, झामुमो, कांग्रेस और बीजेपी के 8 विधायकों की जाएगी सदस्यता

img 20220910 115821

Politalks.News/Jharkhand. झारखंड की सोरेन सरकार ने भले ही विश्वास मत हासिल कर लिया हो, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में अभी सियासी संकट अभी भी गहराया हुआ है. यह स्थिति अगले कुछ महीनों तक बनी रहने की संभावना है. यही नहीं इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 में 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो सकते हैं. दरअसल, जो मौजूदा परिस्थितियां दिख रही हैं उसके अनुसार झामुमो, कांग्रेस, बीजेपी के 8 विधायकों की सदस्‍यता कभी भी रद्द हो सकती है. ऐसी स्थिति में उन रिक्‍त सीटों के लिए अगले 6 महीने में उपचुनाव कराना जरूरी होगा. फिलहाल तो मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्‍यता को लेकर … Read more

अंडरगारमेंट हो गए थे कम तो खरीदने चला गया था दिल्ली- सोरेन का अजीबोगरीब बयान

'मैं दिल्ली से लाता हूं अंडरगारमेंट्स'

Politalks.News/Jharkhand. झारखंड में इन दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्य्ता को लेकर सियासत गर्म है. लाभ के पद से जुड़े मामले में चुनाव आयोग ने सीएम सोरेन की विधायकी रद्द करने का फैसला लिया था लेकिन इस आदेश पर अब तक राज्यपाल रमेश बैस की मुहर नहीं लगी है. राज्यपाल के अंतिम फैसले के बाद ही ये तय होगा कि सोरेन की विधायकी रहेगी या जाएगी. हालांकि विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत पेश कर सीएम सोरेन ने विश्वास मत जुरूर हासिल कर लिया है अब आगे क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में छुपा है. लेकिन हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन के विवादित बयान से प्रदेश की … Read more

अंकिता का आरोपी किसी और धर्म का होता तो राहुल गांधी और सोरेन मना रहे होते पॉलिटिकल पिकनिक

दुमका कांड पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Jharkhand. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश के दुमका में एक सिरफिरे द्वारा पेट्रोल डालकर जला दी गई छात्रा अंकिता की मौत के बाद राज्यभर के लोगों में उबाल है. कई जिलों में धरना-प्रदर्शन का दौर चल रहा है. चौक-चौराहों पर प्रदर्शन के माध्यम से आक्रोशित लोग हत्यारे युवक को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. वहीं बीजेपी ने घटना को बड़ा सियासी मुद्दा बनाते हुए प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया और साथ ही … Read more

शॉर्टकट की राजनीति कर देती है देश को तबाह, जो करता है उसका एक दिन हो जाता है शॉट सर्किट- मोदी

देवघर में मोदी मोदी

Politalks.Jharkhand/NarendraModi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर रहे जहां उन्होंने प्रदेशवासियों को16,800 करोड़ रुपये की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की. नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंच पूजा अर्चना की. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने भी बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी. हालांकि वे उस वक़्त प्रधानमंत्री के पद पर आसीन नहीं थी. देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया. इसके साथ ही उन्होंने देवघर में झारखंड के दूसरे एयरपोर्ट का उद्धघाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी … Read more