‘महाराज’ ने इतिहास बदल झांसी की रानी की समाधि को किया नमन तो कांग्रेस नेताओं ने अब धोया गंगाजल से
Politalks.News/Madhyapradesh. ग्वालियर में दो तस्वीरें बहुत चर्चा में हैं. पहली- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) का पहली बार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई (Jhansi Ki Rani LakshmiBai) की समाधि पर जाकर हाथ जोड़ना और शीश झुकाना। दूसरी- इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस समाधि को गंगाजल से धोना. आज से दो दिन पहले ग्वालियर में पूर्व कांग्रेस और अब भाजपा की मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिवार का इतिहास बदलने की कोशिश की. ज्योतिरादित्य ने वो कर दिया, जो अब तक सिंधिया घराने के किसी महाराज ने नहीं किया. सिंधिया रविवार को अचानक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच गए. समाधि के … Read more