ज़रूरत के वक्त जो जनता की मदद नहीं कर पाये तो वह कैसी सरकार- मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बाद से प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश में इस बार बारिश का रिकॉर्ड टूटा है. आमतौर पर 24 अगस्त तक राजस्थान में 428.65 एमएम बारिश होती है, लेकिन साल 2022 में अब तक 582.74 एमएम बारिश हो चुकी है. राज्यभर में अब तक 154 एमएम बारिश ज्यादा हुई है. लेकिन बारिश का ये दौर अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग अगले 5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं सरकार ने सभी कलेक्टर्स से रिपोर्ट मांगी है कि किस क्षेत्र में कितने लोग बाढ़ से प्रभावित हो … Read more

आश्चर्य है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग मर रहे हैं और प्रदेश की गहलोत सरकार लापता है- वसुंधरा राजे

'लोगों के घर ढह गए लेकिन सरकार का अता-पता ही नहीं'

Politalks.News/VasundharaRaje. राजस्थान के साथ साथ देश भर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते आम जीवन प्रभावित हो रहा है. कोटा संभाग की अगर बात की जाए तो यहां पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. इसके कारण बांधों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं. चंबल नदी से भी करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं झालावाड़ जिले में बाढ़ के हालात के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को बारां से झालावाड़ पहुचीं और सांसद दुष्यंत सिंह के साथ हवाई सर्वे के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इसके … Read more

मैडम राजे ने की ‘विधायक-सांसद आपके वार्ड’ नवाचार की शुरुआत, पोस्टर में पूनियां के फोटो ने खींचा ध्यान

मैडम राजे ने की 'विधायक-सांसद आपके वार्ड' नवाचार की शुरुआत

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर आज शाम झालावाड़ पहुंची है. अपने दौरे के पहले दिन मैडम वसुंधरा राजे ने आज सुबह उनके निर्वाचन क्षेत्र के झालरापाटन शहर में ‘विधायक-सांसद आपके वार्ड’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां मैडम राजे ने 35 वार्डों की अलग-अलग बैठकें की जहां उपस्थित प्रत्येक वार्ड के नागरिक को बोलने का अवसर देकर उनकी समस्यायें सुनी और मौक़े पर ही उनका समाधान करने का प्रयास किया. इस नवाचार में उनके साथ उनके पुत्र व स्थानीय सांसद दुष्यंत सिंह भी भी मौजूद रहे. वहीं झालरापाटन पहुंचने पर शहर के विभिन्न व्यापारिक तथा धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने … Read more

कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में सियासत, पुलिस के रोकने पर बोले दिलावर- ‘हम कोई आतंकी नहीं’

कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में सियासत

Politalks.News/Rajasthan. झालावाड़ के झालरापाटन में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड का मामला गर्माता जा रहा है. कृष्णा वाल्मीकि की हत्या के बाद आज उनके परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को झालावाड़ सीमा से पहले ही भारी पुलिस जाब्ते ने रोक लिया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया. झालावाड़ के कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड की ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ जानने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से तीन सदस्यीय जांच दल आज झालरापाटन पहुंचा था. जांच दल के द्वारा मृतक कृष्णा वाल्मीकि के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाने का कार्यक्रम था. लेकिन पुलिस ने झालावाड़ के बॉर्डर पर इनको रोक दिया. इसके बाद … Read more