हम चाहते हैं कि वो लड़ते रहें और हम करते रहें राज, कांग्रेस की गुटबाजी पर बोली जसकौर मीणा

Jaskaur Meena

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी घमासान पर बोली जसकौर मीणा, दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने कहा- कांग्रेस पार्टी को अपने घर की कलह दूर करने के लिए बैठना चाहिए एक मंच पर, लेकिन हम तो चाहते हैं कि वो लड़ते रहें और हम राज करते रहें, कांग्रेस और राज्य सरकार का आंतरिक कलह आमजन पर पड़ रहा है भारी, इनकी आपसी लड़ाई में प्रदेश का विकास हो गया ठप और जनता के नहीं हो रहे हैं कोई काम, वहीं गहलोत सरकार के महंगाई राहत कैम्प को लेकर सांसद जसकौर मीणा ने कहा- गहलोत सरकार किस बात का … Read more

संसद में गूंजा BJP सांसद पर हमले का मामला, बोलीं जसकौर- गहलोत सरकार को नहीं है बेटियों की परवाह

कोली पर हमले को लेकर सदन में गरजीं जसकौर

Politalks.News/Rajasthan. भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रविवार देर रात हुए कथित हमले के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी जहां पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, वहीं सांसद कौली पर खनन माफिया की तरफ से हुए हमले की गूंज सोमवार को संसद तक सुनाई दी. दौसा सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान में स्थिति भयावह है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. खनन माफियाओं को पूरी छूट दी हुई है, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं.’ वहीं … Read more

किरोड़ी के बाद अब हिम्मत सिंह ने लिया जसकौर मीणा को आड़े हाथ, ट्वीट कर खोली पोल, उठाए सवाल

img 20220417 202310

Politalks.News/Rajasthan. दौसा से बीजेपी की लोकसभा सांसद जसकौर मीणा (Loksabha MP Jaskaur Meena) को हाल ही में संपन्न व समृद्ध लोगों को आरक्षण छोड़ने और कम से कम पांच बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की सलाह वाला बयान देना भारी पड़ता नजर आ रहा है. राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा (Rajyasabha MP Kirori Lal Meena) के बाद अब दिग्गज गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर (Gurjar Leader Himmat Singh) ने सांसद जसकौर मीणा के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. अपने बयान में जसकौर मीणा ने कहा था कि वो 158 बच्चियों के स्कूल की फीस व किताबों सहित अन्य जरूरी खर्चा उठा रही हैं. इस पर सवाल खड़े … Read more

आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार- छोड़ना है तो सांसद की आरक्षित सीट से दें इस्तीफा

आरक्षण को लेकर जसकौर के बयान पर किरोड़ीवार

Politalks.News/Rajasthan. दौसा से बीजेपी सांसद (BJP MP) और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा (Jaskaur Meena) ने आरक्षण (Reservation) को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. सांसद जसकौर मीणा ने संपन्न लोगों की तरफ से आरक्षण छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि, ‘मेरी तरह सक्षम लोगों को आरक्षण का लाभ छोड़ देना चाहिए, मैं ना तो कॉलेज में पढ़ी, ना स्कूल में पढ़ी, अब जब मैं सांसद बन गई तो मैंने अपने बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाया.’ जसकौर मीणा के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) ने कहा कि, ‘अगर वे छोड़ रहीं हैं तो … Read more

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी- मीणा, वहीं गोठवाल की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

अर्चना शर्मा को न्याय मिलने तक मुझे शांति नहीं मिलेगी

Politalks.News/DrArchanaSharama. दौसा के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बता दें, लालसोट में सोमवार को डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों द्वारा डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने से डिप्रेशन में आई डॉ अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. मामले को लेकर जहां प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है वहीं डॉ अर्चना शर्मा के सुसाइड प्रकरण की गूंज आज लोकसभा में भी सुनाई दी. लोकसभा में दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लोक महत्त्व के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि, ‘सिंहासन पर बैठने का उत्तराधिकारी वह होता है जो समस्त पक्षों … Read more