जोगी परिवार ने दिए ‘घर वापसी’ के संकेत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बन सकता एक और सत्ता का केन्द्र!
Politalks.News/chattisghad. छत्तीसगढ़ और पंजाब कांग्रेस में मची अंदरूनी कलह पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. कांग्रेस हाईकमान इस कलह को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रहा है. बात करें छत्तीसगढ़ की तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच सत्ता की जबरदस्त खींचतान चल रही है. इस बीच कांग्रेस के लिए राहत की एक खबर आई है. तनातनी के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) की राष्ट्रीय प्रमुख रेणु जोगी ने एक बड़ा बयान दिया है. रेणु जोगी ने कहा है कि, ‘अगर सोनिया गांधी कहें तो राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. … Read more