‘मैडम राजे को नेता नहीं मानते पूनियां, अब यादव के सामने सरेंडर’- जोशी, BJP सांसदों की चुप्पी पर उठाए सवाल
Politalks.News/Rajasthan. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा पर सियासी वार आने का दौर शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताया तो वहीं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जन आशीर्वाद यात्रा को जन धोखा यात्रा करार दिया था. अब मुख्य सचेतक और गहलोत कैंप के खास सिपहसालार डॉ. महेश जोशी ने जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने बीजेपी में लीडरशिप की खींचतान पर तंज कसा है. महेश जोशी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘केंद्र में इतने साल से बीजेपी की सरकार है, भूपेंद्र यादव ही नहीं राजस्थान के जितने भी बीजेपी सांसद हैं, … Read more