केंद्र जितनी चाहे कर ले दबाव की राजनीति, महंगाई सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ रहेगा आंदोलन जारी- कांग्रेस

'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'

Politalks.News/Delhi. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ED की कार्रवाई को लेकर देश में सियासत चरम पर है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से करीब 61 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने मंगलवार को कांग्रेस के अखबार के दफ्तर हेराल्ड हाउस पर छापेमारी की तो वहीं बुधवार को हेराल्ड हाउस के यंग इंडियन के परिसर को सील कर दिया. यही नहीं दिल्ली की सियासत उस वक़्त और भी ज्यादा गरम हो गई जब एकाएक दिल्ली पुलिस ने AICC दफ्तर एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आवास पर जाने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया … Read more

पहले राजनाथ और बाद में गडकरी ने कह दी मन की बात, क्या यह है जलवायु परिवर्तन का संकेत?- रमेश

img 20220726 094427

Politalks.News/Bharat/BJP/Congress. हाल ही में बीते रविवार को बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं द्वारा दिए गए बयानों ने बीजेपी के साथ-साथ देशभर की सियासत में बवाल मचा हुआ है. पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बाद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों को लेकर अब सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के एक ट्वीट ने अटकलों को बढ़ावा दे दिया है. जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘पहले राजनाथ सिंह जी ने और अब नितिन गडकरी जी ने अपने मन की बात कही है, क्या ये जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं?’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की नीयत पर सवाल … Read more

पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश- BJP के आरोपों पर भड़की कांग्रेस ने दिया ये जवाब

'पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश'

Politalks.News/Gujarat/TeestaSetalvad. 2002 के गुजरात दंगों में भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट मिल गई हो लेकिन इस मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है. इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की टिपण्णी के बाद गुजरात दंगों में सामजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के रोल की जांच कर रही SIT ने अहमदाबाद सेशन कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह दावा किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस से फंड मिला था. यही नहीं इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सीतलवाड़ ने सोनिया गांधी के सचिव रहे अहमद पटेल से 30 लाख रुपए लिए थे. SIT … Read more

क्या वाकई राहुल गांधी ने कन्हैया के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा? जयराम ने नड्डा को पत्र लिख की माफी की मांग

'माफी मांगें नड्डा और भाजपा नेता'

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया को दिए बयान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार रात से जबरदस्त वायरल किया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ इस कथित फेक न्यूज़ से सम्बंधित वीडियो को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है. कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो … Read more

चिंतन शिविर से पहले CWC में सोनिया की दिग्गजों को दो टूक- ये समय है कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का

'जादू की छड़ी से नहीं होगी पार्टी सक्षम'

Politalks.News/Delhi/CongressWorkingCommittee. आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पुनः नए रूप से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी है. जैसा सबको पता है आगामी 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस एक चिंतन शिविर करने जा रही है जिसको ‘नव संकल्प चिंतन शिविर‘ नाम दिया गया है. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस आलाकमान की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें केवल निस्वार्थ कार्य, अनुशासन और निरंतर … Read more

विशेष: पद्म पुरस्कारों का ऐलान PM मोदी की सियासी सर्जिकल स्ट्राइक! गरमाई कांग्रेस की अंदरूनी सियासत

पीएम मोदी की सियासी स्ट्राइक

Politalks.News/PadmaAwards. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. मोदी सरकार ने चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान, 17 को पद्म भूषण सम्मान और 107 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इनमें सबसे ज्यादा सियासी चर्चा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और CPI (M) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म सम्मान दिए जाने को लेकर हो रही है. मोदी सरकार के ऐलान के साथ ही कांग्रेस की अंदरुनी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. गुलाम नबी आजाद को पद्म सम्मान दिए जाने पर पहले से बिखरी कांग्रेस में विवाद बढ़ता दिख रहा है. वहीं मशहूर प्लेबैक सिंगर संध्या मुखर्जी ने … Read more